• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक पर किस शहर में चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    स्कॉर्पियो एन के मुकाबले स्कॉर्पियो क्लासिक पर कम वेटिंग पीरियड चल रहा है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 13, 2023 15:46 ist
    info icon
    published onMar 13, 2023 15:46 IST
    last updated onMar 13, 2023 15:46 IST
    490 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio N and Scorpio Classic

    • नोएडा और पटना में स्कॉर्पियो एन कार पर सबसे ज्यादा 10 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
    • अहमदाबाद, कोलकाता और चंडीगढ़ में स्कॉर्पियो क्लासिक कार को घर लाने के लिए आपको सबसे ज्यादा पांच महीने का इंतज़ार करना होगा।
    • जयपुर में इन दोनों एसयूवी कारों को तीन महीने के अंदर घर लाया जा सकता है।
    • स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत 12.64 लाख रुपए से 16.14  लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।
    • स्कॉर्पियो एन की प्राइस 12.74 लाख रुपए से शुरू होकर 24.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन एसयूवी को पिछले साल लॉन्च किया था। वहीं, कंपनी ने स्टैंडर्ड स्कॉर्पियो कार को कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ स्कॉर्पियो क्लॉसिक नाम से उतारा था। स्कॉर्पियो एन कार शुरुआत से ही ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर रही है। वर्तमान में स्कॉर्पियो एन कार पर वेटिंग पीरियड काफी बढ़ गया है, जबकि स्कॉर्पियो क्लासिक पर फिलहाल कम वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार 4 डब्ल्यूडी में जल्द मिलेगा व्हाइट कलर का भी ऑप्शन

    यहां देखें देश के टॉप 20 शहरों में इन एसयूवी कारों पर कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है:

    शहर 

    स्कॉर्पियो एन 

    स्कॉर्पियो क्लासिक 

    नई दिल्ली 

    5 - 6 महीने 

    3 महीने 

    बेंगलुरु 

    4 - 8 महीने 

    3 महीने 

    मुंबई 

    5 महीने 

    2 महीने 

    हैदराबाद 

    5 महीने 

    2 महीने 

    पुणे 

    4 महीने 

    3 महीने 

    चेन्नई 

    4 महीने 

    3 महीने 

    जयपुर 

    3 महीने 

    3 महीने 

    अहमदाबाद 

    6.5 - 7.5 महीने 

    5 महीने 

    गुरुग्राम 

    7 से 8 महीने 

    3 महीने 

    लखनऊ 

    4 - 5 महीने 

    3 - 4 महीने 

    कोलकाता 

    6.5 - 7.5 महीने 

    5 महीने 

    ठाणे

    6 - 8 महीने 

    3 महीने 

    सूरत 

    5 महीने 

    2 महीने 

    गाज़ियाबाद 

    6 - 8 महीने 

    3 महीने 

    चंडीगढ़ 

    6.5 - 7.5 महीने 

    5 महीने 

    कोयंबटूर 

    3 - 4 महीने 

    3 महीने 

    पटना 

    8 - 10 महीने 

    3 महीने 

    फरीदाबाद 

    6 - 8 महीने 

    3 महीने 

    इंदौर 

    6 - 8 महीने 

    3 महीने 

    नोएडा 

    8 - 10 महीने 

    3 महीने 

    • स्कॉर्पियो क्लासिक कार पर अधिकतर शहरों में औसत तीन महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। अहमदाबाद, कोलकाता और चंडीगढ़ जैसे शहरों में इसे घर लाने के लिए आपको सबसे ज्यादा पांच महीने का इंतज़ार करना होगा।

    Mahindra Scorpio Classic

    • मुंबई, हैदराबाद और सूरत के ग्राहक स्कॉर्पियो क्लासिक कार को सबसे कम समय में दो महीने के अंदर घर ला सकते हैं।
    • जयपुर में स्कॉर्पियो एन एसयूवी पर सबसे कम तीन महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    Mahindra Scorpio N

    • पुणे, चेन्नई और कोयंबटूर के ग्राहक स्कॉर्पियो एन को चार महीने में घर ला सकते हैं, जबकि सूरत, लखनऊ, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों में इसे घर लाने के लिए आपको पांच महीने का इंतज़ार करना होगा।
    • इंदौर, फरीदाबाद, चंडीगढ़, गाज़ियाबाद, ठाणे, कोलकाता, अहमदाबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में स्कॉर्पियो एन को घर लाने के लिए आपको आठ महीने का इंतज़ार करना होगा।

    Mahindra Scorpio N Side

    • पटना और नोएडा जैसे शहरों में स्कॉर्पियो एन कार पर सबसे ज्यादा 10 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।  

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो की कीमत में 31,000 रुपये का हुआ इजाफा

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आपके द्वारा चुने गए वेरिएंट और कलर अनुसार वेटिंग पीरियड कम-ज्यादा भी हो सकता है।

    यह भी देखें: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन ऑन प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है