• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    1.9 लीटर इंजन वाली स्कॉर्पियो में भी आई इंटेली हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

    महिन्द्रा ने 1.99 लीटर एम-हॉक इंजन वाली स्कॉर्पियो में भी इंटेली हाइब्रिड टेक्नोलॉज़ी दे दी है। दिल्ली में इसके एस4 मॉडल की कीमत 9.35 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

    अलशार
    अलशार
    Published On सितंबर 27, 2016 18:04 ist
    info icon
    published onSep 27, 2016 18:04 IST
    last updated onSep 27, 2016 18:04 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा ने 1.99 लीटर एम-हॉक इंजन वाली स्कॉर्पियो में भी इंटेली हाइब्रिड टेक्नोलॉज़ी दे दी है। हाइब्रिड कारों पर सब्सिडी और छूट की वजह से 1.99 लीटर इंजन वाली स्कॉर्पियो 60 से 90 हजार रूपए तक सस्ती है। दिल्ली में इसके एस4 मॉडल की कीमत 9.35 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कुछ समय पहले कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी को 2.2 लीटर एम-हॉक इंजन वाली स्कॉर्पियो में भी दिया था।

    दिल्ली-एनसीआर में पिछले साल लगे डीज़ल बैन के बाद कंपनी ने स्कॉर्पियो और एक्सयूवी-500 के इंजनों की क्षमता घटा कर 1.9 लीटर के इंजन पेश किए थे। बैन हटने के बावजूद यह वर्जन दिल्ली-एनसीआर में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

    यह सिस्टम माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉज़ी के ऑटोमैटिक स्टार्ट/स्टॉप फीचर के अलावा इंजन को इलेक्ट्रिकल पवार देकर पिकअप पकड़ने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि इस नई टेक्नोलॉजी से स्कॉर्पियो का माइलेज सात फीसदी बढ़ जाएगा। महिन्द्रा का यह सिस्टम सुजुकी की एसएचवीएस हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की तरह है। इस में सिस्टम, ब्रेक फोर्स से पैदा हुई एनर्जी को पिक-अप के तौर पर इंजन को देता है। इससे कार की सिटी ड्राइविंग में परफॉर्मेंस और माइलेज बेहतर हो जाता है।

    महिन्द्रा ने यह टेक्नोलॉजी स्कॉर्पियो के एस4, एस4प्लस, एस4प्लस 4डब्ल्यूडी, एस6प्लस, एस8, एस10-2डब्ल्यूडी (मैनुअल गियरबॉक्स) और एस10-4डब्ल्यूडी (मैनुअल गियरबॉक्स) वेरिएंट में दी है। भारतीय ऑटो सेक्टर में महिन्द्रा स्कॉर्पियो का मुकाबला टाटा सफारी स्ट्रॉम और होंडा बीआर-वी से है।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है