• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्काॅर्पियो क्लासिक से उठा पर्दा, 20 अगस्त को होगी लाॅन्च

    ये नई स्काॅर्पियो एन के साथ साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी और इसे 20 अगस्त के दिन बाजार में लाॅन्च किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 12, 2022 19:03 ist
    info icon
    published onAug 12, 2022 17:15 IST
    last updated onAug 12, 2022 19:03 IST
    9.3K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio Classic

    महिंद्रा की पाॅपुलर एसयूवी कार स्काॅर्पियो के नए अवतार स्काॅर्पियो क्लासिक से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। ये नई स्काॅर्पियो एन के साथ साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी और इसे 20 अगस्त के दिन बाजार में लाॅन्च किया जाएगा। नई स्काॅर्पियो क्लासिक को कंपनी ने कुछ अपडेट्स दिए हैं और ये दो वेरिएंट्सः क्लासिक एस और क्लासिक एस11 में उपलब्ध रहेगी। 

    नई स्काॅर्पियो क्लासिक में कंपनी ने अपना लेटेस्ट 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया है जो थार और स्काॅर्पियो एन के एंट्री लेवल वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स दिया गया है और इसके इंजन का पावर एवं टाॅर्क आउटपुट 130 पीएस और 300 एनएम है। इसके अलावा महिंद्रा ने स्काॅर्पियो के सस्पेंशन सेटअप को भी अपडेट दिया है और इसके स्टीयरिंग में भी इंप्ररूवमेंट कर दिया गया है। 

    एक्सटीरियर अपडेट्स की बात करें तो स्काॅर्पियो क्लासिक 2022 माॅडल में नई ग्रिल के साथ फ्रंट को अपडेट किया गया है और यहां अब महिंद्रा ने अपना नया ‘ट्विन पीक्स‘ लोगो भी दे दिया है। साथ ही इसमें डेटाइम रनिंग लैंप्स के आसपास नई फाॅगलैंप हाउसिंग भी दी गई है। इसके अलावा नई क्लासिक 2022 एसयूवी में नई स्टाइल के 17 इंच डायमंड कट अलाॅय व्हील्स दिए गए हैं। इसके रियर प्रोफाइल की बात करें तो यहां एलईडी टेललैंप्स के उपर पहले की तरह वर्टिकल रिफ्लेक्टर की हाउसिंग दी गई है और अब इसके पीछे नई ‘क्लासिक‘ की बैजिंग नजर आएगी। 

    नई स्काॅर्पियो 2022 में ऑडियो/वीडियो प्लेबैक के साथ 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,ब्लूटूथ कनेक्टिविटी,क्ररूज कंट्रोल,रियर वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक एसी और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है। इस कार के बेस माॅडल क्लासिक एस में बिना पेंट के बंपर्स और क्लैडिंग,17 इंच स्टील व्हील्स और हेलोजन हेडलैंप्स ही दिए गए हैं। 

    कंपनी के माॅडल लाइनअप में नई स्काॅर्पियो क्लासिक को स्काॅर्पियो एन से नीचे पोजिशन किया गया है। महिंद्रा इसकी प्राइस से 20 अगस्त के दिन पर्दा उठाएगी मगर,अभी से ये टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध रहेगी। पहले की तरह ये एसयूवी हुंडई क्रेटा,निसान किक्स,किआ सेल्टोस और स्कोडा कुशाक को कड़ी टक्कर देगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है