• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुआ महिन्द्रा एस201 का केबिन

    महिन्द्रा एस201 को आने वाले कुछ महिनों में लॉन्च किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 05, 2018 16:00 ist
    info icon
    published onJun 05, 2018 16:00 IST
    last updated onJun 05, 2018 16:00 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra S201

    महिन्द्रा की एस201 एसयूवी को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार कार के केबिन की तस्वीरें सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सन से होगा।

    SsangYong Tivoli

    महिन्द्रा एस201 को सैंग्यॉन्ग टिवोली पर तैयार किया गया है। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका केबिन काफी हद तक टिवोली से मिलता-जुलता होगा। सैंग्यॉन्ग टिवोली में 7 एयरबैग, सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल और पुश बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर काम के फीचर दिए गए हैं।

    Mahindra S201

    सैंग्यॉन्ग टिवोली के केबिन में अलग-अलग लेआउट वाली थीम का विकल्प रखा गया है, जबकि महिन्द्रा एस201 में ड्यूल-टोन ब्लैक और बैज़ कलर वाला केबिन, हल्के ग्रे हाइलाइटर के साथ आएगा।

    Mahindra S201

    कैमरे में कैद हुई तस्वीरों पर ध्यान दें तो एस201 में 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। यही सिस्टम महिन्द्रा की एक्सयूवी500 में भी लगा है, जो एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है। क्लाइमेट कंट्रोल को दो भागों में बांटा गया है, इस में काफी सारे बटन भी लगे हैं।

    Mahindra S201

    कयास लगाए जा रहे हैं कि महिन्द्रा एस201 में टिवोली वाली सीटें दी जा सकती है। इसका स्टीयरिंग व्हील भी सैंग्यॉन्ग टिवोली से लिया जा सकता है।

    महिन्द्रा एस201 में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में केयूवी100 वाला 1.2 लीटर 3-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। डीज़ल वेरिएंट में टीयूवी300 और नूवोस्पोर्ट वाला 1.5 लीटर 3-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। कैमरे में कैद हुई कार में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    यह भी पढें : 2018 मारूति विटारा ब्रेज़ा के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Mahindra S 201 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है