• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार 2020 के प्रोमो में दिखी एक छोटी एसयूवी की झलक,केयूवी100 की ले सकती है जगह

    जहां एक तरफ दुनिया की नजर महिंद्रा थार (Mahindra Thar) के न्यू जनरेशन मॉडल के लॉन्च होने पर टिकी है, वहीं इसके एक प्रमोशनल वीडियो के बैकग्राउंड में एक नई कार नजर आ रही है। ये एक माइक्रो एसयूवी लग रही है जो कि महिंद्रा के लाइनअप में मौजूद केयूवी100 एनएक्सटी की जगह ले सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 01, 2020 19:47 ist
    info icon
    published onSep 01, 2020 19:47 IST
    last updated onSep 01, 2020 19:47 IST
    5.5K Views
    • Write a कमेंट

    • टेस्टिंग के दौरान भी दिखाई दी थी ये एसयूवी साइज में केयूवी100 के बराबर 
    • केयूवी एनएक्सटी जितनी हो सकती है प्राइस और इसी माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में की जा सकती है पेश
    • महिंद्रा का 1.2 लीटर एमफाल्कन पेट्रोल इंजन किया जा सकता है पेश 
    • महिंद्रा की ओर से अपने एंट्री लेवल मॉडल्स में डीजल इंजन नहीं दिए जाने की घोषणा के बाद इसमें शायद नहीं दिया जाएगा ये ऑप्शन 
    • एक नए नाम के साथ लॉन्च की जा सकती है ये कार,केयूवी100 की ले सकती है जगह

    जहां एक तरफ दुनिया की नजर महिंद्रा थार (Mahindra Thar) के न्यू जनरेशन मॉडल के लॉन्च होने पर टिकी है, वहीं इसके एक प्रमोशनल वीडियो के बैकग्राउंड में एक नई कार नजर आ रही है। ये एक माइक्रो एसयूवी लग रही है जो कि महिंद्रा के लाइनअप में मौजूद केयूवी100 एनएक्सटी की जगह ले सकती है। 

    यदि ये वाकई महिंद्रा की एक नई माइक्रो एसयूवी है तो इसमें कंपनी का 1.2 लीटर एमफाल्कन जी80 पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो कि केयूवी100 एनएक्सटी में भी दिया गया है। यह इंजन 82 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि महिंद्रा इस बात की घोषणा कर चुकी है कि वो अपने एंट्री लेवल मॉडल्स में केवल पेट्रोल इंजन देगी। 

    फीचर्स की बात करें तो इस संभावित अपकमिंग मॉडल में महिंद्रा ब्लू सेंस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ साथ एबीएस एवं ईबीडी,आइएसओफिक्स माउंट्स और एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    य​ह भी पढ़ें: महिंद्रा थार 2020 के वेरिएंट वाइज़ कलर ऑप्शंस की जानकारी आई सामने, 2 अक्टूबर को होगी लॉन्च

    डिजाइन की बात करें तो बैकग्राउंड में देखकर केवल इतना ही कहा जा सकता है कि ये एक एसयूवी है जो केयूवी100 एनएक्सटी जैसी दिखाई पड़ रही है। आने वाले कुछ महीनों इस बारे में और भी जानकारियां सामने आ जाएंगी। वहीं,माना जा रहा है कि महिंद्रा इसे 2021 में लॉन्च कर सकती है। 

    यह भी पढ़ें: सितंबर 2020 में लॉन्च हो सकती हैं ये कारें

    यदि महिंद्रा ऐसी कोई छोटी एसयूवी तैयार कर रही है तो इस सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस,अपकमिंग टाटा एचबीएक्स और मारुति सुजुकी स्विफ्ट जैसी हैचबैक से होगा। इसकी कीमत केयूवी100 एनएक्सटी के बराबर होगी जो कि 5.5 लाख रुपये से शुरू होती है। केयूवी100 की जगह लेने वाली ये कार एक अलग नाम से पेश की जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें: पुरानी कार खरीदने के ये हैं 4 बड़े फायदे, आप भी जानिए

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है