• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार 2020 के वेरिएंट वाइज़ कलर ऑप्शंस की जानकारी आई सामने, 2 अक्टूबर को होगी लॉन्च

    महिंद्रा थार को छह कलर ऑप्शंस और तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा।  इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के अलावा तीन रूफ ऑप्शंस दिए जाएंगे।  न्यू जनरेशन थार का शुरूआती वेरिएंट रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।   अन्य वेरिएंट्स में सभी कलर ऑप्शंस दिए जाएंगे।  नई थार को 2 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्राइस 10 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 01, 2020 16:23 ist
    info icon
    published onSep 01, 2020 12:11 IST
    last updated onSep 01, 2020 16:23 IST
    6.4K Views
    • Write a कमेंट
    • महिंद्रा थार को छह कलर ऑप्शंस और तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। 
    • इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के अलावा तीन रूफ ऑप्शंस दिए जाएंगे। 
    • न्यू जनरेशन थार का शुरूआती वेरिएंट रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।  
    • अन्य वेरिएंट्स में सभी कलर ऑप्शंस दिए जाएंगे। 
    • नई थार को 2 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्राइस 10 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

    भारत में महिंद्रा थार 2020 (Mahindra Thar 2020) के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ गया है। अपकमिंग महिंदा थार को छह कलर और तीन रूफ ऑप्शंस में पेश किया जाएगा। भारत में इस एसयूवी को 2 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसके वेरिएंट वाइज़ फीचर्स का खुलासा कर चुकी है।

    Mahindra Thar 2020

    यह भी पढ़ें :  महिंद्रा थार 2020 के किस रूफ व इंजन ऑप्शन को इंस्टाग्राम वोटिंग में मिले सबसे ज्यादा वोट, जानिए यहां

    अब नई थार के वेरिएंट वाइज़ कलर ऑप्शंस की जानकारी साझा की गई है। न्यू महिंद्रा थार के किस वेरिएंट में मिलेगा कौनसा कलर ऑप्शन, इसके बारे में जानेंगे यहां:-  

    इस अपकमिंग एसयूवी को तीन वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इसके हर वेरिएंट के साथ अलग-अलग रूफ ऑप्शंस दिए जाएंगे। नई थार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का ऑप्शन मिलेगा। दोनों इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। नई थार के वेरिएंट वाइज़ कलर ऑप्शंस इस प्रकार होंगे:- 

    कलर

    पेट्रोल वेरिएंट्स

    डीजल वेरिएंट्स

    रेड रेज

    एएक्स ऑप्शनल एमटी कनवर्टिबल, एलएक्स एटी (हार्ड टॉप एन्ड कनवर्टिबल)

    एएक्स एमटी (सॉफ्ट टॉप), एएक्स ऑप्शनल एमटी (कनवर्टिबल एन्ड हार्ड टॉप),  एएक्स एमटी एन्ड एटी (कनवर्टिबल एन्ड हार्ड टॉप)

    नापोली ब्लैक

    एएक्स ऑप्शनल एमटी कनवर्टिबल, एलएक्स एटी (हार्ड टॉप एन्ड कनवर्टिबल)

    एएक्स एमटी (सॉफ्ट टॉप), एएक्स ऑप्शनल एमटी (कनवर्टिबल एन्ड हार्ड टॉप),  एएक्स एमटी (हार्ड टॉप), एलएक्स एटी (कनवर्टिबल)

    गैलेक्सी ग्रे

    एलएक्स एटी (हार्ड टॉप एन्ड कनवर्टिबल)

    एलएक्स एमटी एन्ड एटी (हार्ड टॉप एन्ड कनवर्टिबल)

    रॉकी बेज

    एलएक्स एटी (हार्ड टॉप एन्ड कनवर्टिबल)

    एलएक्स एमटी एन्ड एटी (हार्ड टॉप एन्ड कनवर्टिबल)

    एक्वा मरीन

    एलएक्स एटी (हार्ड टॉप एन्ड कनवर्टिबल)

    एलएक्स एमटी एन्ड एटी (हार्ड टॉप एन्ड कनवर्टिबल)

    मिस्टिक कॉपर  

    एलएक्स एटी (हार्ड टॉप एन्ड कनवर्टिबल)

    एलएक्स एमटी एन्ड एटी (हार्ड टॉप एन्ड कनवर्टिबल)

    न्यू जनरेशन महिंद्रा थार में 12 वोल्ट एक्सेसरी सॉकेट, रिमोट कीलैस एंट्री, फ्रंट पावर विंडो, क्रूज़ कंट्रोल और रूफ माउंटेड स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें मेकेनिकल लॉकिंग डिफ्रेंशियल, रिमूवेबल डोर और 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (स्पेशल ऑफ-रोडिंग टेलीमैटिक्स के साथ) के साथ फोर व्हील ड्राइव का ऑप्शन स्टैंडर्ड दिया गया है। थार 2020 में 2.0-लीटर पेट्रोल (150/300 एनएम) और डीजल इंजन (130 पीएस/300 एनएम) के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक का ऑप्शन दिया जाएगा।  

    अनुमान है कि 2020 महिंद्रा थार की प्राइस 10 लाख रुपए से 13.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला बीएस6 फ़ोर्स गुरखा से होगा। नई गुरखा को 2020 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा थार Vs सुजुकी जिम्नी: जानिए इनमें कौनसी है बेस्ट ऑफ-रोड एसयूवी

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है