• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ए4 का नया लिमिटेड सिग्नेचर एडिशन भारत में हुआ लॉन्च: डिजाइन और टेक्नोलॉजी अपडेट्स के साथ पेश किया गया इसे,कीमत 57.11 लाख रुपये

    एसेसरी पैक के तौर पर पेश किया गया है ये नया एडिशन जो समान कीमत पर टॉप वेरिएंट टेक्नोलॉजी पर है बेस्ड

    भानु
    भानु
    Published On जून 09, 2025 19:37 ist
    info icon
    published onJun 09, 2025 15:40 IST
    last updated onJun 09, 2025 19:37 IST
    129 Views
    • Write a कमेंट

    •  
    • टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट के साथ बूट स्पॉयलर लिप,अपडेटेड ऑडी लोगो ​डेकेल  और फॉक्स वुडन और सिल्वर इनलेय और इंटीरियर में स्टेनलेस पैडल दिए गए हैं इसमें 
    • 3 जोन ऑटोमैटिक एसी,पावर्ड फ्रंट सीट्स,सिंगल पैनल सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जर जैसे अन्य फीचर्स भी है मौजूद
    • कई एयरबैग्स,नया 360 डिग्री कैमरा,टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं इसमें 
    • रेगुलर मॉडल वाला 204 पीएस 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है इस एडिशन में जो है 7 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स से लैस

    ऑडी ए4 का नया लिमिटेड सिग्नेचर एडिशन लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 57.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) रखी गई है। ये एक तरह से एसेसरी पैक है जो कि इस कार के टॉप वेरिएंट टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है और इसमें प्रीमियमनेस बढ़ाने के लिए कुछ एडवांस डिजाइन और टेक्नोलॉजी पेश की गई है। वेरिएंट के अनुसार ऑडी ए4 के इस लिमिटेड एडिशन के बारे में जानिए आगे:

    वेरिएंट 

    कीमत

    प्रीमियम

    47.93 लाख रुपये

    प्रीमियम प्लस 

    53.03 लाख रुपये

    टेक्नोलॉजी 

    57.11 लाख रुपये

    नया सिग्नेचर एडिशन

    57.11 लाख रुपये

    कीमत पैन इंडिया एक्सशोरूम के अनुसार

    टेबल पर गौर करें तो टेक्नोलॉजी वेरिएंट पर बेस्ड इस नए सिग्नेचर एडिशन की कीमत के बीच कोई अंत नहीं है। रेगुलर मॉडल के मुकाबले क्या कुछ नया दिया गया इस स्पेशल एडिशन में? ये अब जानिए आगे:

    क्या कुछ है नया

    जैसा कि पहले बताया गया है सिग्नचेर एडिशन में रेगुलर मॉडल के मुकाबले कुछ टेक और डिजाइन अपडेट हुए हैं। इनकी जानकारी इस प्रकार से है:

    • 360-डिग्री कैमरा
    • ऑडी लोगो प्रोजेक्शन के साथ अपडेट किए गए पडल लैंप
    • अलॉय व्हील्स पर डायनामिक हबकैप
    • रियर डोर पर ऑडी लोगो डेकेल्स
    • बूट स्पॉइलर लिप
    • नई अलॉय व्हील पेंट थीम
    • केबिन के अंदर वुडन और ग्रे इनले
    • स्टेनलेस स्टील पैडल कवर
    • फ्रेगरेंस डिस्पेंसर
    • कस्टमाइज़ेबल की कवर

    इन सबके अलावा नए ए4 सिग्ननेचर एडिशन में 5 एक्सटीरियर कलर के ऑप्शंस दिए गए हैं जो कि इसके रेगुलर वेरिएंट्स में भी उपलब्ध है। इनके नाम इस प्रकार से हैं:

    • ग्लेशियर व्हाइट मेटैलिक
    • मिथोस ब्लैक मेटैलिक
    • नवर्रा ब्लू मेटैलिक
    • प्रोग्रेसिव रेड मेटैलिक
    • मैनहट्टन ग्रे मेटैलिक

    Audi A4 Signature Edition front

    इसके अलावा ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन में दी गई बाकी की चीजें स्टैंडर्ड मॉडल वाली ही है जिनमें एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स, क्रोम डोर हैंडल, 17 इंच के अलॉय व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम) और एलईडी टेल लाइट्स शामिल है।

    इस कार के इंटीरियर में ब्राउन या टैन थीम की चॉइस दी गई है और साथ ही इसमें 3-स्पोक लेदरेट-रैप्ड फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1-इंच टचस्क्रीन भी दी गई है। इसकी सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है और फ्रंट एवं रियर दोनों सीट के पैसेंजर्स के लिए सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है। 

    Audi A4 gets 13-speaker Bang and Olufsen sound system

    फीचर्स की बात करें तो ए4 सिग्नेचर एडिशन में 3-ज़ोन ऑटोमैटिक एसी, 19-स्पीकर वाला बैंग और ओल्फ़सेन 3डी साउंड सिस्टम, ड्राइवर की सीट पर मेमोरी फ़ंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स, सिंगल-पैनल सनरूफ़, वायरलेस फ़ोन चार्जर, 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें इलेक्ट्रिक टेलगेट भी है जिसे जेस्चर से खोला जा सकता है।

    सेफ्टी के लिए इस कार में कई एयरबैग, पार्क असिस्ट के साथ नया 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    Audi A4 3-litre TFSI engine

    ऑडी ए4 सिग्नेचर एडिशन में रेगुलर ए4 वाले इंजन ऑप्शन ही दिए गए हैं जिनकी डीटेल्स इस प्रकार से है:

    इंजन 

    12 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 2- लीटर 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन

    पावर 

    204 पीएस

    टॉर्क 

    320 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    7-स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (डीसीटी)

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    ए4 को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 7.1 सेकंड्स का समय लगता है और इसकी टॉप स्पीड 241 किलोमीटर प्रति घंटे है। 

    मुकाबला

    ऑडी ए4 का मुकाबला बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज और मर्सिडीज बेंज सी क्लास जैसी लग्जरी सेडान कारों से है। कैसा लगा आपको ए4 का सिग्नेचर एडिशन? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    ऑडी ए4 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    murali yadav
    Jun 9, 2025, 9:07:37 PM

    Diesel vaicle a4 available for better

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है