• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ने 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 15 साल का रोडसाइड असिस्टेंस प्रोग्राम किया पेश

    ऑडी कार रखने वालों के लिए कंपनी ने 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 15 साल का रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) प्रोग्राम की घोषणा की है। ऑडी का कहना है कि यह नई पहल भारत में उसके सभी मॉडल पर लागू होगी और एक्सटेंडेड वारंटी को वैकल्पिक रूप में पेश किया जा रहा है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 06, 2025 11:56 ist
    info icon
    published onAug 06, 2025 11:56 IST
    last updated onAug 06, 2025 11:56 IST
    154 Views
    • Write a कमेंट

    • ऑडी अपने सभी मॉडल पर यह सुविधा दे रही है।

    • प्रोग्राम में 10 साल या 2 लाख किलोमीटर तक सभी मैन्युफैक्चरिंग खराबी को कवर किया जा रहा है।

    • आरएसए में आपातकालीन सर्विस, गाड़ी के खराब होने पर टोइंग, और कुछ मामलों में होटल में रूकने का खर्च जैसी सुविधा प्रदान की जाती है।

    • आरएसए प्रोग्राम की कीमत 3,999 रुपये से 8000 रुपये है।

    ऑडी कार रखने वालों के लिए कंपनी ने 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 15 साल का रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) प्रोग्राम की घोषणा की है। ऑडी का कहना है कि यह नई पहल भारत में उसके सभी मॉडल पर लागू होगी और एक्सटेंडेड वारंटी को वैकल्पिक रूप में पेश किया जा रहा है।

    वारंटी के बारे में ज्यादा जानकारी

    2026 Audi Q3 front

    ग्राहकों को स्टैंडर्ड वारंटी के रूप में एक साल या दो साल तक कवरेज का विकल्प मिल रहा है। इस प्रोग्राम में गाड़ी के सभी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट को 10 साल तक या 2 लाख किलोमीटर (जो पहले हो) तक कवर किया जाएगा।

    यह वारंटी भारत में बिकने वाली सभी ऑडी कार पर उपलब्ध है और ग्राहक नई कार की डिलीवरी के समय या मौजूदा वारंटी समाप्त होने से पहले एक्सटेंडेड कवरेज का बेनेफिट ले सकते हैं। हालांकि ऑडी ने एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज की कीमत की जानकारी साझा नहीं की है, ऐसे में हम आपको इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी ऑडी शोरूम पर संपर्क करने की सलाह देते हैं।

    आरएसए प्रोग्राम क्या है?

    ऑडी आरएसए प्रोग्राम कार मालिकों को देश के पूरे रोड नेटवर्क पर 24x7 आपातकाीन रोडसाइड असिस्टेंस सर्विस देता है, जिसमें भारत के सभी राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग, देश के अंदर की सड़कें शामिल है।

    यहां देखिए आरएसए प्रोग्राम में क्या-क्या शामिल होगा:

    • गाड़ी खराब होने, दुर्घटना होने या किसी अन्य कारणों के चलते यदि आगे नहीं बढ़ रही है तो उसे टोइंग करके नजदकी अधिकृत ऑडी वर्कशॉप पर पहुंचाना।

    • छोटे-मोटे मैकेनिकल और इलेक्ट्रिक खराबी के लिए तुरंत टेक्निकल सपोर्ट देना।

    • आपातकालीन सेवाएं जैसे 10 लीटर तक फ्यूल की डिलीवरी (ग्राहक से फ्यूल की कीमत ली जाएगी), बैटरी बूस्ट, टायर मरम्मत और बदलना, अतिरिक्त चाबी की डिलीवरी और लॉकआउट असिस्टेंस।

    इतना ही नहीं, आरएसए प्रोग्राम में प्रीमियम कस्टमर केयर सर्विस भी मिलती है जो इस प्रकार है:

    • अगर कार सही करने में 72 घंटे से ज्यादा लगते हैं तो होटल में रूकने का खर्च या वापस जाने या आगे सफर पर जाने की सुविधा (जब उस जगह से 100 किलोमीटर से ज्यादा हो)

    • कस्टडी, ट्रांसपोर्टेशन और व्हीकल सेफकीपिंग सर्विस

    • विशेष रूप से डिजाइन टोइंग प्लेफॉर्म

    • सभी यात्रियों के लिए नि:शुल्क जलपान

    ऑडी कार मालिक इन सेवाओं का फायदा भी ले सकते हैं:

    • सभी ब्रेकडाउन मामलों में नजदीकी डीलरशिप को इमेल से सूचना

    • गाड़ी वापस मिलने तक हर आधे घंटे में ग्राहक अपडेट

    • सर्विस के दौरान दिए जाने वाले प्रोटेक्टिव बॉडी कवर का 100 प्रतिशत उपयोग

    • डेडिकेटेड कस्टडी और मोबिलिटी असिस्टेंस

    • सुविधाजनक पहुंच के लिए व्हाट्सएप आधारित सर्विस रिक्वेस्ट सिस्टम

    रोडसाइड असिस्टेंस प्रोग्राम की कीमत अवधि और गाड़ी की उम्र के अनुसार 3999 रुपये से 8000 रुपये है। एक्सटेंडेड वारंटी और आरएसए प्रोग्राम सभी नए ऑडी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। मौजूदा ग्राहकों को अपनी गाड़ी के मॉडल और वर्तमान वारंटी स्थिति के आधार पर कवरेज को अपग्रेड करने का अवसर मिलेगा।

    वर्तमान में ऑडी कार लाइनअप

    Audi A4 Signature Edition front

    वर्तमान में भारत में 13 ऑडी कार बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिनमें क्यू5 एसयूवी और ए6 सेडान जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल है। ऑडी कार की कीमत 45.24 लाख रुपये से शुरू होती है और 2.49 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) तक जाती है। ऑडी की सबसे सस्ती कार क्यू3 एसयूवी है और सबसे महंगी कार आरएस क्यू8 है।

    was this article helpful ?

    ऑडी क्यू3 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है