• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 हुंडई क्रेटा के एक्सटीरियर डिजाइन की तस्वीरें हुई लीक, 16 जनवरी को होगी लॉन्च

    नई हुंडई क्रेटा एसयूवी की बुकिंग 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ ऑनलाइन और डीलरशिप्स पर शुरू हो गई है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 08, 2024 14:55 ist
    info icon
    published onJan 08, 2024 14:55 IST
    last updated onJan 08, 2024 14:55 IST
    603 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Hyundai Creta

    • ।

    • इस गाड़ी के एक्सटीरियर पर नई एलईडी लाइटिंग, नए अलॉय व्हील्स और नई डिजाइन की ग्रिल दी जाएगी।

    • नई फ्रंट और रियर प्रोफाइल के चलते यह एसयूवी कार पहले से ज्यादा दमदार नजर आएगी।

    • इसमें 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडीएएस फीचर्स जैसे नए फीचर्स मिलेंगे।

    • इसमें तीन इंजन और चार गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जाएंगे जिनमें नई वरना वाला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल होगा।

    • भारत में 2024 हुंडई क्रेटा की कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    फेसलिफ्ट हुंडई क्रेटा की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई है जिसमें इस एसयूवी कार की साफ झलक नज़र आ रही है। भारत में नई क्रेटा एसयूवी को 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले हुंडई ने टीज़र में एक्सटीरियर और इंटीरियर डिज़ाइन की झलक दिखाई थी। हुंडई ने फेसलिफ्ट क्रेटा की बुकिंग ऑफिशियल वेबसाइट और ऑथोराइज़्ड डीलरशिप्स पर लेनी शुरू कर दी है।

    नया लुक

    2024 Hyundai Creta

    इस एसयूवी कार की फ्रंट प्रोफाइल पर सबसे ज्यादा बदलाव किए गए हैं। आगे की तरफ इसमें नई वेन्यू कार की तरह रेक्टेंगुलर ग्रिल दी गई है जिसके पास में चौड़ी एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें (डीआरएल्स) दी गई हैं, जिस पर इन्वर्टेड एल-शेप्ड सिग्नेचर मिलता है। आगे की तरफ इसमें मौजूदा क्रेटा (स्प्लिट लेआउट) के मुकाबले एलईडी हेडलाइटों को स्क्वायर शेप्ड हाउसिंग में फिट किया गया है। एलईडी हेडलाइट्स के नीचे की तरफ इसमें चौड़ा बंपर दिया गया है जिस पर बड़ी सिल्वर फिनिश स्किड प्लेट मिलती है।

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां स्टाइलिश नए अलॉय व्हील्स के अलावा ज्यादा कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। जबकि, रियर साइड पर इसमें नए कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं और मॉडिफाइड बंपर पर बड़ी स्किड प्लेट दी गई है। नई क्रेटा कार लुक्स के मामले में मौजूदा मॉडल से ज्यादा दमदार नज़र आती है।

    केबिन अपडेट

    2024 Hyundai Creta cabin

    नई हुंडई क्रेटा एसयूवी के केबिन में ड्यूल-टोन कलर थीम दी गई है। इस गाड़ी की डैशबोर्ड डिज़ाइन पहले से एकदम नई है और इसमें किया सेल्टोस फेसलिफ्ट की तरह ही डैशबोर्ड पर ड्यूल डिजिटल स्क्रीन दी गई है। इसमें पैसेंजर साइड डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से पर पियानो ब्लैक पैनल दिया गया है जिस पर साइड एसी वेंट्स भी मिलते हैं, जबकि इसके नीचे की तरफ नए ओपन स्टोरेज स्पेस के साथ एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। इस अपडेटेड एसयूवी कार में स्लीक सेंट्रल एसी वेंट्स और अपडेटेड टच एनेबल्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है।

    2024 Hyundai Creta cabin

    इसका लोअर सेंटर कंसोल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल से कनेक्टेड है, लेकिन इसकी डिज़ाइन में कई हल्के फुल्के बदलाव जरूर किए गए हैं। लोअर सेंटर कंसोल पर इसमें वायरलैस फोन चार्जिंग डॉक के साथ एम्बिएंट लाइटिंग, गियर शिफ्टर और फ्रंट कपहोल्डर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: 2024 हुंडई क्रेटा का करें इंतजार या चुनें सेगमेंट की दूसरी कार, जानिए यहां

    फीचर्स

    नया फेसलिफ्ट अपडेट मिलने के चलते इस गाड़ी में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे नए फीचर्स जुड़ गए हैं।

    इसके अलावा इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाले फीचर्स: पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, छह एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) भी मिलने जारी रहेंगे।

    इंजन

    2024 Hyundai Creta

    नई हुंडई क्रेटा एसयूवी में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाले इंजन ऑप्शंस: 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और डीजल दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें वरना वाला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जाएगा। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल:

    स्पेसिफिकेशन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    115 पीएस 

    160 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम 

    253 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी 

    7-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी 

    वरना सेडान में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी और डीसीटी गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं, जबकि क्रेटा एसयूवी में इस इंजन के साथ केवल 7-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।

    संभावित कीमत व मुकाबला

    2024 Hyundai Creta rear

    2024 हुंडई क्रेटा कार की कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, किया सेल्टोस, होंडा एलिवेट, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से रहेगा।

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है