• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी नई होंडा सिटी

    इस में कई फीचर पहली बार देखने को मिलेंगे...

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On फरवरी 13, 2017 13:54 ist
    info icon
    published onFeb 13, 2017 13:52 IST
    last updated onFeb 13, 2017 13:54 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    भारतीय कार बाजार में होंडा सिटी किसी पहचान मोहताज नहीं है। अपने सेगमेंट में होंडा सिटी लंबे वक्त तक बेस्ट सेलिंग कार रही है, हालांकि पिछले कुछ समय से इसकी मांग में कमी आई है, यही वजह है कि होंडा ने इसे अपडेट करने का फैसला लिया है। नई सिटी को मंगलवार यानी 14 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।  

    क्या खासियतें समाई है नई होंडा सिटी में जानेंगे यहां...

    डिजायन

    शुरूआत करते हैं डिजायन से... फेसलिफ्ट सिटी के अगले हिस्से पर सबसे ज्यादा काम हुआ है, इसकी फ्रंट ग्रिल पहले से बड़ी और एयरडैम पहले से ज्यादा चौड़े हैं। नई सिटी के हैडलैंप यूनिट में भी बदलाव हुए हैं, इस में नए एलईडी हैडलैंप्स को एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटों के साथ दिया गया है। फॉग लैंप्स में भी एलईडी बल्ब इस्तेमाल हुए हैं। इसका अगला बम्पर भी नया है। साइड में 16 इंच के नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ स्पॉइलर पर एलईडी ब्रेक लाइट और एलईडी टेल लाइटें दी गई हैं। पिछले बम्पर के डिजायन में भी कुछ बदलाव हुए हैं।

    केबिन

    यहां भी कुछ नए बदलाव हुए हैं। नई सिटी में नेविगेशन, मिररलिंक, वॉइस रिकग्निशन और रियर व्यू कैमरा सपोर्ट करने वाला 7 इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, इसकी स्टोरेज क्षमता 1.5 जीबी है। नई सिटी में टच फंक्शन वाली सनरूफ दी गई है, यह छूते ही खुल और बंद हो जाती है। इस में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक वाइपर, छह एयरबैग (ड्यूल फ्रंट, साइड और कर्टन,) क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ रियर एसी वेंट्स और इंटीरियर एलईडी लाइट भी मिलेंगी।

    वेरिएंट लिस्ट

    नई सिटी पांच वेरिएंट एस, एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में मिलेगी। इसका एंट्री लेवल वेरिएंट एस होगा, यह केवल पेट्रोल इंजन में ही आएगा। एस वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट में पेट्रोल और डीज़ल इंजन का विकल्प मिलेगा। वी और वीएक्स (पेट्रोल) वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा, जबकि टॉप वेरिएंट जेडएक्स में केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

    इंजन

    इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा, इस में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन नई पावर ट्यूनिंग के साथ आएंगे। पेट्रोल वर्जन में 1.5 लीटर का आई-वीटेक इंजन मिलेगा, जो 119 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वर्जन में 1.5 लीटर का आई-डीटेक इंजन मिलेगा, जो 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देगा।

    कीमत और मुकाबला

    कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली हैं, अटकलें हैं कि यह मौजूदा सिटी से 20 हजार से 30,000 रूपए महंगी हो सकती है। संभावना है कि इसकी शुरूआती कीमत करीब 9 लाख रूपए होगी, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 13 लाख रूपए से ऊपर जा सकती है। इसका मुकबला मारूति सुज़ुकी सियाज़, फॉक्सवेगन वेंटो और हुंडई वरना से होगा।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    7 कमेंट्स
    1
    r
    ramesh chandra budek
    Feb 13, 2017, 5:28:26 PM

    great look

      जवाब
      Write a Reply
      1
      r
      ramesh chandra budek
      Feb 13, 2017, 5:27:52 PM

      price pls

        जवाब
        Write a Reply
        1
        m
        manish
        Feb 13, 2017, 4:21:24 PM

        maruti

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग सेडान कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है