• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी डैटसन रेडी-गो 1.0 लीटर

    रेनो क्विड और मारूति सुज़ुकी ऑल्टो को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 25, 2017 11:49 ist
    info icon
    published onJul 25, 2017 11:49 IST
    last updated onJul 25, 2017 11:49 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    डैटसन रेडी-गो का पावरफुल अवतार रेडी-गो 1.0 लीटर बुधवार यानी 26 जुलाई को लॉन्च होगी। रेडी-गो 1.0 लीटर दो वेरिएंट टी (ओ) और एस में आएगी, इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से करीब 30,000 रूपए ज्यादा होगी। इसका मुकाबला रेनो क्विड और मारूति सुज़ुकी ऑल्टो से होगा।

    पावरफुल वर्जन में 1.0 लीटर रेनो क्विड वाला 999सीसी का 3-सिलेंडर इंजन मिलेगा, क्विड में यह इंजन 68 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देता है, रेडी-गो 1.0 लीटर में भी यही पावर और टॉर्क मिलेगा। क्विड में यह इंजन 23 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि रेडी-गो 1.0 लीटर में यह इंजन 22.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। लॉन्च के समय यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगा, भविष्य में इस में ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प भी दिया जा सकता है।

    रेडी-गो 1.0 लीटर की तुलना मौजूदा मॉडल से करें तो यहां हम पाएंगे कि इसके डिजायन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, केवल पीछे की तरफ 1.0 बैजिंग दी गई है। केबिन में ध्यान दें तो इस में ऑल-ब्लैक लेआउट का इस्तेमाल हुआ है, जो इसे स्पोर्टी बनाता है। इस में सेंट्रल लॉकिंग के साथ की-लैस एंट्री और सेंटर कंसोल पर लॉक-अनलॉक स्विच दिए गए हैं, जबकि ऑडियो सिस्टम, फ्रंट पावर विंडो और ड्राइवर एयरबैग समेत कई फीचर मौजूदा मॉडल से लिए गए हैं।

    यह भी पढें : डैटसन रेडी-गो 1.0 लीटर Vs ऑल्टो के-10 Vs क्विड 1.0 लीटर

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है