• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • Datsun redi-GO 2016-2020
    बंद कर दिया गया on may, 2020

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020

    4.4499 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 2.80 लाख - 4.37 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2020
    पुरानी डैटसन रेडी-गो कारें खरीदें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन799 सीसी - 999 सीसी
    पावर53 - 68 बीएचपी
    टॉर्क72 एनएम - 91 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज22.5 से 23 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल
    • डैटसन रेडी-गो 2016-2020 <p><strong>एएमटी क्रीप फीचर व मैनुअल मोड -</strong> रेडी गो में एएमटी के साथ क्रीप फंक्शन और मैनुअल मोड भी मिलता हैं। क्रीप फंक्शन गाड़ी को 'डी' मोड पर बिना रेस दिए ही लगभग 5 से 8 किमी/लीटर की स्पीड से आगे बढ़ने में मदद करता है। यह फीचर सबसे ज्यादा ट्रैफिक में काम आता है, जहां ड्राइवर को बार-बार एक्सेलरेशन का उपयोग नहीं करना पड़ता। वहीं, मैनुअल मोड में ड्राइवर अपने अनुसार गियर को शिफ्ट कर सकते हैं। </p>

      एएमटी क्रीप फीचर व मैनुअल मोड - रेडी गो में एएमटी के साथ क्रीप फंक्शन और मैनुअल मोड भी मिलता हैं। क्रीप फंक्शन गाड़ी को 'डी' मोड पर बिना रेस दिए ही लगभग 5 से 8 किमी/लीटर की स्पीड से आगे बढ़ने में मदद करता है। यह फीचर सबसे ज्यादा ट्रैफिक में काम आता है, जहां ड्राइवर को बार-बार एक्सेलरेशन का उपयोग नहीं करना पड़ता। वहीं, मैनुअल मोड में ड्राइवर अपने अनुसार गियर को शिफ्ट कर सकते हैं। 

    • डैटसन रेडी-गो 2016-2020 <p><strong>185 मिलीमीटर ग्राउंड क्लीयरेंस</strong> - रेडी गो में 185 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो सेगमेंट की अन्य कारों की तुलना में कहीं ज्यादा है। ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कारें उबड़-खाबड़ सड़कों पर आसानी से निकल जाती है। इस लिहाज से डैटसन रेडी गो बेहद दमदार है। </p>

      185 मिलीमीटर ग्राउंड क्लीयरेंस - रेडी गो में 185 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो सेगमेंट की अन्य कारों की तुलना में कहीं ज्यादा है। ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कारें उबड़-खाबड़ सड़कों पर आसानी से निकल जाती है। इस लिहाज से डैटसन रेडी गो बेहद दमदार है। 

    • डैटसन रेडी-गो 2016-2020 <p><strong>एलईडी डीआरएल्स - </strong>रेडी-गो सेगमेंट की एकमात्र हैचबैक है जिसमें एलईडी डीआरएल्स (डेटाइम रनिंग लैंप्स) मिलती हैं। इसमें दी गई डीआरएल्स बेहद स्टाइलिश है, यह कार की दूर से ही पहचान करने में मदद करती है।</p>

      एलईडी डीआरएल्स - रेडी-गो सेगमेंट की एकमात्र हैचबैक है जिसमें एलईडी डीआरएल्स (डेटाइम रनिंग लैंप्स) मिलती हैं। इसमें दी गई डीआरएल्स बेहद स्टाइलिश है, यह कार की दूर से ही पहचान करने में मदद करती है।

    • highlights

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    रेडी-गो 2016-2020 डी(बेस मॉडल)799 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.7 किमी/लीटर₹2.80 लाख* 
    रेडी-गो 2016-2020 ए799 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.7 किमी/लीटर₹3.33 लाख* 
    रेडी-गो 2016-2020 टी799 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.7 किमी/लीटर₹3.52 लाख* 
    रेडी-गो 2016-2020 एसवी799 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.7 किमी/लीटर₹3.58 लाख* 
    रेडी-गो 2016-2020 टी ऑप्शन799 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.7 किमी/लीटर₹3.59 लाख* 
    रेडी-गो 2016-2020 एस रेनफोर्स्ड799 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.7 किमी/लीटर₹3.62 लाख* 
    रेडी-गो 2016-2020 स्पोर्ट799 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.7 किमी/लीटर₹3.64 लाख* 
    रेडी-गो 2016-2020 गोल्ड 1.0999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.5 किमी/लीटर₹3.70 लाख* 
    रेडी-गो 2016-2020 एसवी 1.0999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.5 किमी/लीटर₹3.85 लाख* 
    1.0 टी ऑप्शन लिमिटेड एडिशन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.5 किमी/लीटर₹3.85 लाख* 
    रेडी-गो 2016-2020 1.0 टी ऑप्शन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.5 किमी/लीटर₹3.90 लाख* 
    रेडी-गो 2016-2020 1.0 एस999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 22.5 किमी/लीटर₹3.90 लाख* 
    रेडी-गो 2016-2020 एएमटी 1.0 टी ऑप्शन999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 22.5 किमी/लीटर₹4.25 लाख* 
    रेडी-गो 2016-2020 एएमटी 1.0 एस(टॉप मॉडल)999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 23 किमी/लीटर₹4.37 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 रिव्यू

    डैटसन रेडी गो एक स्टाइलिश कॉम्पैक्ट हैचबैक है। पहली ही नज़र में यह गाड़ी अपने लुक से प्रभावित करने में कामयाब होती है। यह कई मामलों में रेनो क्विड से मिलती-जुलती है, हालांकि साइज़ और फीचर्स के मामले में यह काफी अलग है। यह भारत में उपलब्ध किफायती कारों की सूची में शामिल है। सबसे पहले इसे 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया था, अब इसमें नया 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। क्या नया इंजन जुड़ने के बाद यह ग्राहकों को पहले से ज्यादा लुभा पाएगी, ये जानेंगे इस रिव्यू में:-

    रेडी गो का लुक एकदम फंकी नज़र आता है। ऐसे में एंट्री-लेवल हैचबैक कार खरीदने की चाह रखने वाले खरीददारों को यह बेहद पसंद आएगी। एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाली चीज़ इसकी टॉल-बॉय डिज़ाइन और शानदार कर्व प्रोफाइल है। 

    Exterior 

    फ्रंट पर इसमें हैक्सागनल हनीकॉम्ब पैटर्न की ग्रिल दी गई है। हैडलैंप्स पर स्मोकी एलिमेंट मिलता है, साथ ही इसमें एकदम नए डिज़ाइन के बंपर दिए गए हैं जिससे इसका लुक दूसरी कारों से हट कर नज़र आता है। आगे की तरफ ग्रिल के आसपास क्रोम एलिमेंट दिया गया है और बम्पर के दोनों कॉर्नर पर ऊपर की तरफ हैडलैंप्स पर एलईडी डे-टाइमिंग रनिंग लाइटों को इंटीग्रेट किया गया है। नीचे की तरफ इसमें फॉक्स स्किड प्लेट दी गई है।

    Exterior 

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें करैक्टर लाइंस दिखाई पड़ती है, जो पीछे तक जाती नज़र आती है। जहां एक करैक्टर लाइन हेडलैंप से शुरू होकर टेललैंप्स पर जाकर मिलती है, वहीं दूसरी करैक्टर लाइन फ्रंट डोर से लेकर टेललैंप तक जाती है। इसमें 13-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं, जो इसे दूसरी कारों से एकदम यूनीक दिखाते हैं। 

    एक्सटीरियर कंपेरिजन 

    डैटसन रेडी-गो  रेनो क्विड
    लंबाई 3429 मिलिमीटर 3731 मिलिमीटर
    चौड़ाई 1560 मिलिमीटर 1579 मिलिमीटर
    ऊंचाई  1541 मिलिमीटर 1474 मिलिमीटर
    ग्राउंड क्लीयरेंस - 184 मिलिमीटर
    व्हीलबेस 2348 मिलिमीटर 2422 मिलिमीटर

    रियर साइड पर इसमें बूमरैंग शेप के टेललैंप्स को पोज़िशन किया गया है। यह गाड़ी की सिंपल रियर प्रोफाइल को फंकी लुक देते नज़र आते हैं। आगे की तरह ही इसमें पीछे की साइड पर भी फॉक्स स्किड प्लेट दी गई है, साथ ही दोनों साइड पर रिफ्लेक्टर पोज़िशन किए गए हैं। डैटसन रेडी गो के 1.0-लीटर वेरिएंट में रियर साइड पर '1.0' बैजिंग भी मिलती है। हालांकि, रेनो क्विड के मुकाबले इसकी रियर डिज़ाइन इतनी ज्यादा लुभाने वाली नहीं है। हां, लेकिन इसे पसंद जरूर किया जा सकता है। इसमें 222-लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि क्विड 300-लीटर लगेज स्पेस के साथ आती है। लेकिन, इसके बावजूद भी रेडी गो में दो एवरेज साइज़ के बैग को रखने की अच्छी-खासी स्पेस मिल जाती है।

    रेडी-गो के पुराने मॉडल को ऑल-ग्रे इंटीरियर के साथ पेश किया गया था। अब गाड़ी के नए वर्जन में स्पोर्टी ब्लैक केबिन लेआउट दिया गया है। कार का डैशबोर्ड पहले से ज्यादा सुधरा हुआ नज़र आता है। गो और गो+ जैसी कारों के मुकाबले इसमें अच्छी क्वॉलिटी की प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें डैशबोर्ड के बीच में ग्लॉसी ब्लैक रंग का सेंटर कंसोल दिया गया है जो एकदम आकर्षित करने वाला है।

    Interior

    कार का इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी और ऑक्स जैसे फीचर्स से लैस है। हालांकि, इसके साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का ऑप्शन नहीं रखा गया है। ऐसे में पैसेंजर म्यूज़िक सुनने के लिए अपने फोन को कार से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं और ना ही फोन कॉल्स को रिसीव कर पाते हैं।  

    Interior

    इस हैचबैक में स्टोरेज स्पेस की काफी कमी खलती है। हमारे अनुसार कंपनी इस पर ध्यान दे सकती थी। कार के दरवाजों पर भी बहुत कम स्पेस दी गई है। हालांकि, ग्लवबॉक्स पर इसमें अच्छी-खासी स्पेस मिलती है। ऐसे में गाड़ी के महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों और छोटी-मोटी खाने-पीने की चीज़ों को इसमें आसानी से रखा जा सकता है।  

    Interior

    नई रेडी-गो में रियर साइड पर अच्छा नी-रूम और हैडरूम स्पेस मिलता है। मगर, जब बात शोल्डर रूम की हो तो पीछे बैठे तीन पैसेंजर को इसमें असुविधा का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इसमें दी गई गाड़ी की सीटें बेहद कम्फर्टेबल हैं। चाहे सफर लंबी दूरी का हो या फिर आसपास का, पैसेंजर्स को इसमें अच्छा लंबर और अंडर थाई सपोर्ट मिलता है। वहीं, पीछे की सीटों पर इसमें बैक सपोर्ट के लिए फोल्डिंग हैडरेस्ट या एडजस्टेबल हैडरेस्ट की सुविधा नहीं दी गई है। ऐसे में कई पैसेंजर्स को परेशानी हो सकती है।

    गाड़ी की फ्रंट सीटें ऊपर से ज्यादा चौड़ी नहीं है। हालांकि, ये बैठने के लिहाज से बेहद कम्फर्टेबल है। चूंकि इसकी फ्रंट सीटों पर स्लाइडिंग का ऑप्शन नहीं दिया गया है, ऐसे में स्टीयरिंग व्हील और सीट के बीच में बैठने की जगह ऊंचे कद के ड्राइवर को थोड़ी कम मिल पाती है। अधिकांश भारतीय पुरुषों की औसत हाइट लगभग 5.8 इंच होती है, ऐसे में कार में बैठते समय यह समस्या उन्हें शायद ही महसूस हो। कुल मिलाकर, ऑल्टो 800 के मुकाबले रेडी-गो एक स्पेशियस कार है। यह रेनो क्विड के जितनी ही स्पेशियस साबित होती है।

    0.8-लीटर पेट्रोल 

    रेनो क्विड और डैटसन रेडी-गो दोनों ही कारों में एक समान इंजन और गियरबॉक्स दिए गए हैं। इसमें 800 सीसी का इंजन लगा है, जो 54 पीएस की पावर और 72 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। गाड़ी का 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन परफॉर्मेंस के मामले में ज्यादा दमदार नहीं है। लेकिन, अगर बात अच्छा माइलेज देने की हो तो यह गाड़ी राइड्स के दौरान परफेक्ट साबित देती है। 

    कंपनी का दावा है कि गाड़ी का 800सीसी पेट्रोल इंजन 0-100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार को 15.9 सेकंड में तय करता है। इसकी टॉप स्पीड 140 किलोमीटर/घंटे है। यदि आप गाड़ी बिना रुके चलाते हैं तो यह एआरएआई के नए टेस्ट आंकड़ों के अनुसार 22.7 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देने में सक्षम होगी। 

    1.0-लीटर पेट्रोल 

    क्विड की तरह डैटसन रेडी गो में ज्यादा क्षमता वाला नया 1.0-लीटर इंजन भी दिया गया है, जो 5500 आरपीएम पर 68 पीएस की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह स्टैंडर्ड रेडी-गो के मुकाबले 14 पीएस और 19 एनएम की ज्यादा पावर और टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 

    0.8-लीटर वेरिएंट के मुकाबले नए इंजन को रिफाइन करके पेश किया गया है। नए 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन का वाइब्रेशन लेवल केबिन के अंदर तक महसूस होता है। लेकिन, इसे स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले बेहतर कंट्रोल किया जा सकता है। गाड़ी का इन-गियर रिस्पांस पहले से काफी सुधरा हुआ है। पुराने कम क्षमता वाले इंजन के मुकाबले यह गाड़ी ओवरटेकिंग की स्थिति में और चढ़ाई पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है। हमारी राइड में यह गाड़ी तीसरे गियर में दो पैसेंजर्स की सीटिंग के साथ शार्प चढाई पर आसानी से चढ़ने में सक्षम हुई। इस दौरान इंजन में किसी तरह की पावर की भी कमी महसूस नहीं हुई। वहीं, 0.8-लीटर वेरिएंट केवल लोअर गियर में ही चढाई पर अच्छी परफॉर्मेंस देने में सक्षम हुआ।   

    इस कार का क्लच बेहद हल्का है। इसके गियरशिफ्ट ज्यादा दमदार नहीं हैं, लेकिन हल्के जरूर हैं। गाड़ी का एएमटी वर्जन सिटी ड्राइविंग के लिहाज से काफी अच्छा साबित होता है। कार के अंदर बैठे पैसेंजर व ड्राइवर को आगे की नजारा एकदम साफ दिखाई देता है। वहीं, इस गाड़ी को भीड़-भाड़ व ट्रैफिक वाले इलाके में राइड करना भी बेहद आसान है। इसकी लंबाई काफी छोटी है, ऐसे में यह पार्क भी आसानी से हो जाती है। मारुति ऑल्टो के मुकाबले नई रेडी गो का नॉइस, वाइब्रेशन और हार्शनैस लेवल (एनवीएच) इतना बुरा नहीं है। लेकिन, हां, डैटसन इस पर थोड़ा और ध्यान दे सकती थी।  

    राइड व हैंडलिंग

    डैटसन रेडी-गो को रेनो क्विड वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, हालांकि, इसका सस्पेंशन सेटअप इससे काफी अलग है। यह सेगमेंट की सबसे ज्यादा कम्फर्टेबल कार है। इसकी हैंडलिंग क्वालिटी इतनी ज्यादा दमदार नहीं है, जितनी इसकी राइड क्वालिटी है। यह गड्ढ़ों और स्पीड ब्रेकर से आसानी से गुजर जाती है।

    Performance

    रेडी गो की हैंडलिंग क्वालिटी डैटसन की दूसरी कारों के मुकाबले थोड़ी सुधरी हुई है। लेकिन, टर्न पर तेज़ी से मोड़ते समय इसका रिस्पांस ज्यादा ख़ास नहीं रहता। मारुति सुजुकी आल्टो 800 की तुलना में इस गाड़ी का स्टीयरिंग व्हील ज्यादा रिस्पॉन्सिव नहीं है। यू-टर्न लेते समय भी स्टीयरिंग व्हील के साथ थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ती है। मोड़ते समय स्टीयरिंग व्हील थोड़ा ज्यादा समय लेता है और वापस से ड्राइवर को स्ट्रेट पोज़िशन में आने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ता है। हमारे अनुसार गाड़ी में यह समस्या टायर्स की वजह से हो सकती है। हमने रेडी गो के अलग-अलग मॉडल्स (अलग-अलग बजट के टायर्स से लैस) को चलाकर देखा और दोनों में ही इस समस्या का सामना किया।    

    गाड़ी के ब्रेक्स की बात करें तो वो भी इतने दमदार नहीं हैं। ड्राइविंग के दौरान हमें पैडल पर ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ी। रेडी गो के किसी भी वेरिएंट में एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) नहीं दिया गया है, ऐसे में तेज़ ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ती है जिससे ब्रेक अपने आप लॉक हो जाते हैं। पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिहाज से इसमें क्रंपल ज़ोन सेफ्टी फीचर के अलावा टॉप वेरिएंट में ड्राइवर साइड एयरबैग भी दिया गया है।

    डैटसन रेडी गो कुल तीन वेरिएंट्स डी, ए और एस में उपलब्ध है। इनकी शुरूआती प्राइस 2.79 लाख रुपए है। पैसेंजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें इम्मोबिलाइज़र और ड्राइवर साइड एयरबैग दिया गया है। हालांकि, ये केवल इसके टॉप वेरिएंट में ही मिलते हैं। एबीएस का विकल्प किसी भी वेरिएंट में नहीं रखा गया है।

    कुल मिलाकर, रेडी गो बेहद आकर्षित करने वाली हैचबैक है। यह स्पेशियस होने के साथ-साथ बजट फ्रेंडली कार है और इसकी रोड प्रेजेंस भी काफी अच्छी है। हालांकि, इस में ड्यूल फ्रंट एयरबैग और एबीएस जैसे फीचर स्टैंडर्ड नहीं दिए गए हैं।  ऐसे में हम आपको इसका टॉप वेरिएंट ‘एस’ लेने की सलाह देंगे। यह वेरिएंट ड्राइवर-साइड एयरबैग से लैस है।

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • स्पेशियस केबिन - डैटसन रेडी-गो सेगमेंट की सबसे ज्यादा स्पेशियस एंट्री-लेवल हैचबैक है। इसमें चार एडल्ट पैसेंजर्स आसानी से बैठ सकते हैं। 
    • पॉवरट्रेन विकल्प - रेडी गो के साथ 0.8-लीटर पेट्रोल और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता हैं। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से 1.0-लीटर इंजन के साथ एएमटी (ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन) का विकल्प भी दिया गया है। 
    • एएमटी क्रीप फीचर व मैनुअल मोड - रेडी गो में एएमटी के साथ क्रीप फंक्शन और मैनुअल मोड भी मिलता हैं। क्रीप फंक्शन गाड़ी को 'डी' मोड पर बिना रेस दिए ही लगभग 5 से 8 किमी/लीटर की स्पीड से आगे बढ़ने में मदद करता है। यह फीचर सबसे ज्यादा ट्रैफिक में काम आता है, जहां ड्राइवर को बार-बार एक्सेलरेशन का उपयोग नहीं करना पड़ता। वहीं, मैनुअल मोड में ड्राइवर अपने अनुसार गियर को शिफ्ट कर सकते हैं। 
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • फ्रंट पैसेंजर साइड एयरबैग स्टैंडर्ड देना चाहिए था
    • इंटरनल एडजस्टेबल ओआरवीएम की कमी
    • पिछली सीटों पर बोतल होल्डर या स्टोरेज पॉकेट होनी चाहिए थी

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड499 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (499)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (115)
    • कंफर्ट (160)
    • माइलेज (177)
    • इंजन (73)
    • इंटीरियर (53)
    • स्पेस (85)
    • कीमत (78)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • Verified
    • critical
    • स
      संदीप arora on अप्रैल 22, 2020
      3
      Car Is Not Good
      The service of Datsun RediGo is great and AC is also good with low maintenance cost but the braking system and mileage are not so good in this car.
      और देखें
      16 6
    • s
      suresh बी एस रेनफोर्स्ड on अप्रैल 13, 2020
      2
      Very Bad And Poor Car
      It has a bad suspension, it is not suitable for long trips, the clutch is so hard, loud engine sound, no mileage, No additional features, knee room is worsened for 6-foot people no rear AC vents.headroom is not satisfied and at rear seats. Maximum 2 elderly people can sit no sunroof. 
      और देखें
      8 18
    • g
      ghanashyam nath on मार्च 29, 2020
      3.7
      A Beginner's Best Choice.
      Best car for a millennial in a decent job who is planning a family or has just started a family. Best car for daily usage. Low on maintenance, decent on performance.
      और देखें
      3
    • v
      vijay जी on मार्च 25, 2020
      3.3
      Superb Car
      This car looks are very good. I like Datsun Redigo. This is a very good car and its colour is fantastic.    
      और देखें
      6
    • h
      hayat ali on मार्च 14, 2020
      4.2
      Best Car in this Segment
      My height is 6 feet but I am in very comfortable in my car. I went out very comfortable in my car and also I felt very comfortable in my car. This is my first car and my car is driving so smooth and my car features are very excellent. My wife is very happy with my car that's because Dutson RediGo car is very best car in this segment as compared to other cars. Its ground clearance, engine power and mileage are very good.
      और देखें
      5 1
    • अधिक देखें

    सवाल और जवाब

    Madan asked on 26 May 2020
    Q ) Datsun redi-GO on Siwan road price kya hai?
    By CarDekho Experts on 26 May 2020

    A ) Datsun redi-GO is priced between Rs.2.83 - 4.77 Lakh (ex-showroom Siwan). In ord...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
    Sindhu asked on 21 May 2020
    Q ) What is the on road price of automatic variant of Datsun Redi go?
    By CarDekho Experts on 21 May 2020

    A ) AMT 1.0 S AMT 1.0 S is priced at Rs. 4.37 Lakh(Ex-Showroom, Delhi). Check out th...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Mrinal asked on 20 May 2020
    Q ) What is the fuel tank capacity of Datsun redi-GO?
    By CarDekho Experts on 20 May 2020

    A ) Datsun redi-GO has a fuel capacity of 28-litres.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Edi asked on 12 May 2020
    Q ) What is the discount on Redi Go BS4?
    By CarDekho Experts on 12 May 2020

    A ) Offers and discounts are provided by the brand and it may also vary according to...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Sudamasp2 asked on 1 May 2020
    Q ) Is there any Datsun redi-GO available in Indore?
    By CarDekho Experts on 1 May 2020

    A ) For the availability, we would suggest you walk into the nearest dealership as t...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    प्रशन
    get dussehra ऑफर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है