• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारदेखो स्पेयर पार्ट प्राइस एनालिसिस: एक्सीडेंट की स्थिति में क्विड, ऑल्टो और एस-प्रेसो पर कितना करना पड़ेगा खर्च, जानिए यहां

    हम में से अधिकांश लोग जानते हैं कि बजट हैचबैक कारें ज्यादा माइलेज देती है और इनकी रनिंग कॉस्ट भी कम होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इनकी रिपयेर कॉस्टिंग कितनी होती है? यहां हमने रेनो क्विड, मारुति ऑल्टो और एस-प्रेसो की रिपेयरिंग कॉस्ट का एनालिसिस किया है, जिससे आप कार लेने से पहले ये अनुमान लगा सकेंगे कि एक्सीडेंट की स्थिति में कौनसी गाड़ी आपकी जेब पर ज्यादा भारी पड़ेगी।

    अमित
    अमित
    Published On अगस्त 01, 2020 15:51 ist
    info icon
    published onJul 28, 2020 17:31 IST
    last updated onAug 01, 2020 15:51 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    क्या है कारदेखो स्पेयर पार्ट्स प्राइस एनालिसिस?

    क्या आप गाड़ी खरीदने से पहले बता सकते हैं कि एक्सीडेंट के बाद उसको सही करवाने में कितना खर्च आएगा? हम में से अधिकांश लोगों का जवाब होगा नहीं। कार खरीदते समय हम गाड़ी की कीमत, उस पर मिलने वाले डिस्काउंट और फीचर्स को तव्वजों देते हैं लेकिन ये ध्यान नहीं देते कि अगर किसी कारण से हादसा हो जाए तो उसके स्पेयर पार्ट और रिपेयर पर कितना खर्च होगा। कारदेखो स्पेयर पार्ट्स प्राइस एनालिसिस आपकी सुविधा के लिए एक ही जगह कार के सभी स्पेयर पार्ट्स की कीमत की जानकारी लेकर आया है।

    यह कैसे काम करता है?

    हमने ऑल्टो से लेकर टोयोटा फॉर्च्यूनर तक के स्पेयर पार्ट्स की प्राइस का एनालिसिस किया है, जिसमें 12 सेगमेंट और 63 मॉडल शामिल हैं। 

    इसमें स्पेयर पार्ट की कीमतों को कैटेगरी वाइज रखा गया है और इनका कंपेरिजन सेगमेंट की दूसरी कारों के पार्ट्स से किया गया है। हर सेगमेंट के लिए तीन रिपोर्ट तैयार की गई है।

    सभी सेगमेंट और उनके एनालिसिस की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    ऑल्टो Vs क्विड Vs एस-प्रेसो: एक्सीडेंटल रिपेयर कॉस्ट का विवरण

    अक्सर ड्राइवर की लापरवाही के चलते कार की बॉडी पर डेंट या स्क्रैच पड़ जाते हैं। ऐसा होने की संभावनाएं उस समय ज्यादा होती है जब ड्राइवर स्मार्टफोन में बिजी हो या फिर आप कार चलाना सीख रहे हों। ऐसे में आपको कुछ पार्ट्स बदलवाने पड़ सकते हैं। 

    कारदेखो ने यहां सीधे मैन्युफैक्चर्स से रिप्लेस होने वाले पार्ट्स की कॉस्ट ली है। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि हैचबैक कार को रिपेयर के लिए जाने पर आपकी जेब पर कितना भार पड़ेगा। हमने जो कॉस्ट बताई है उसमें टैक्स शामिल है लेकिन लेबर चार्ज और पेंट कॉस्ट को इसमें शामिल नहीं किया गया है। तो एक्सीडेंट की स्थिति में कार को सही करवाने पर कितना खर्च करना पड़ेगा या कार खरीदने के बाद आपकी जेब पर कौनसी हैबचैक गाड़ी कम भारी पड़ेगी, इसको कुछ इस तरह समझेंः-

    फ्रंट से टक्कर लगने की स्थिति में: बंपर, विंडस्क्रीन और बोनट रिप्लेसमेंट

    • रेनो क्विड के पार्ट की कीमत इस सेगमेंट की दूसरी कारों से ज्यादा हो सकती है लेकिन इनकी प्राइस के बीच का अंतर कोई ज्यादा बड़ा नहीं है। 
    • क्विड का बोनट मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में ज्यादा महंगा है।
    • ऑल्टो 800 इस मामले में सबसे अफोर्डेबल कार है, ज्यादा डिमांड के चलते इसके पार्ट्स की कॉस्ट कम है। 
    • ऑल्टो 800 के पार्ट्स की रेट 10,000 रुपये के अंदर है।
    • एस-प्रेसो के पार्ट्स की रेट क्विड और ऑल्टो के बीच है। 

    यहां देखिए तीनों कारों के पार्ट्स की कॉस्टः-

     

    रेनो क्विड

    मारुति ऑल्टो

    मारुति एस-प्रेसो

    फ्रंट बंपर

    1501 रुपये

    1195 रुपये

    1500 रुपये

    फ्रंट फेंडर (प्रत्येक)

    1692 रुपये

    950 रुपये

    1580 रुपये

    बोनट

    4542 रुपये

    1065 रुपये

    3300 रुपये

    ग्रिल

    1055 रुपये

    1030 रुपये

    -

    हेडलैंप (प्रत्येक)

    2493 रुपये

    2170 रुपये

    2080 रुपये

    फॉग लैंप (प्रत्येक)

    1425 रुपये

    -

    -

    फ्रंट विंडस्क्रीन

    3286 रुपये

    2700 रुपये

    3610 रुपये

    कुल

    13523 रुपये

    9110 रुपये

    12070 रुपये

    इस लिस्ट में हमने कार के जिस पार्ट की प्राइस नहीं मिली उसे अंकित नहीं किया है और ना ही कुल खर्च में उसे शामिल किया है। ये सभी प्राइस टैक्स सहित है लेकिन इसमें लैबर चार्ज और पेंट कॉस्ट शामिल नहीं है। 

    साइड इंपेक्ट: डोर, विंडो ग्लास, व्हील और अधिक

    • साइड एक्सीडेंट के बाद रिपेयर कराने पर भी ऑल्टो सस्ती पड़ती है। 
    • क्विड और एस-प्रेसो के पार्ट्स की कुल रेट करीब-करीब बराबर ही है। 
    • डोर और हेंडल के लिए क्विड पर ज्यादा खर्चा आता है।
    • एस-प्रेसो की विंडो को रिपेयर कराने पर दूसरी कारों से ज्यादा खर्च आता है। 
    • एस-प्रेसो के ओआरवीएम की कीमत क्विड के ओआरवीएम से लगभग दोगुनी है। 

    यहां देखिए साइड से टक्कर होने पर आपको किस कार की किस एसेसरीज के लिए कितना खर्च करना होगा:-

     

    रेनो क्विड

    मारुति ऑल्टो

    मारुति एस-प्रेसो

    फ्रंट डोर

    6468 रुपये

    5280 रुपये

    5405 रुपये

    फ्रंट फेंडर  (प्रत्येक)

    1692 रुपये

    950 रुपये

    1580 रुपये

    रियर डोर

    5190 रुपये

    -

    -

    रियर फेंडर (प्रत्येक)

    6574 रुपये

    -

    -

    डोर हेंडल

    723 रुपये

    186 रुपये

    310 रुपये

    विेंडो ग्लास फ्रंट (प्रत्येक)

    948 रुपये

    755 रुपये

    1270 रुपये

    विेंडो ग्लास रियर (प्रत्येक)

    664 रुपये

    755 रुपये

    825 रुपये

    केसिंग के साथ ओआरवीएम (प्रत्येक)

    370 रुपये

    420 रुपये

    810 रुपये

    स्टील रिम (प्रत्येक)

    1082 रुपये

    940 रुपये

    955 रुपये

    साइड इंडिकेटर (प्रत्येक)

    62 रुपये

    58 रुपये

    58 रुपये

    कुल

    12009 रुपये

    9344 रुपये

    11213 रुपये

    यहां भी हमने लिस्ट में कार के जिस पार्ट की प्राइस नहीं मिली उसे अंकित नहीं किया है और ना ही कुल खर्च में उसे शामिल किया है। ये सभी प्राइस टैक्स सहित है लेकिन इसमें लैबर चार्ज और पेंट कॉस्ट शामिल नहीं है।

    रियर इंपेक्ट: रियर विंडस्क्रीन, टेललैंप, बंपर रिप्लेसमेंट

    • कार के रियर पार्ट्स चेंज कराने पर एस-प्रेसो पर सबसे महंगी साबित होगी।
    • एस-प्रेसो के रियर विंडस्क्रीन की कॉस्ट सबसे ज्यादा है। 
    • क्विड के स्टाइलिश टेललैंप दूसरी कारों से ज्यादा महंगे है। इनके बीच अंतर लगभग दोगुना है।
    • ऑल्टो 800 यहां भी सबसे अफोर्डेबल साबित होगा। 

    कार को पीछे से टक्कर लगने पर किस एसेसरीज के लिए कितना खर्च करना होगा, जानिए यहांः-

     

    रेनो क्विड

    मारुति ऑल्टो

    मारुति एस-प्रेसो

    रियर बंपर

    3036 रुपये

    -

    -

    बूट/हैच डोर

    5533 रुपये

    4990 रुपये

    5000 रुपये

    रियर फेंडर (प्रत्येक)

    6574 रुपये

    -

    -

    बल्ब के साथ टेललैंप (प्रत्येक)

    1716 रुपये

    844 रुपये

    1321 रुपये

    रियर विंडस्क्रीन

    1500 रुपये

    1290 रुपये

    2740 रुपये

    कुल

    8749 रुपये

    7124 रुपये

    9061 रुपये

    यहां भी हमने लिस्ट में कार के जिस पार्ट की प्राइस नहीं मिली उसे अंकित नहीं किया है और ना ही कुल खर्च में उसे शामिल किया है। ये सभी प्राइस टैक्स सहित है लेकिन इसमें लैबर चार्ज और पेंट कॉस्ट शामिल नहीं है। 

    निष्कर्ष:

    एक्सीडेंट की स्थिति में मारुति ऑल्टो 800 हर मोर्चे पर सबसे सस्ती पड़ती है। अगर आप खासतौर पर ड्राइविंग सिखने के हिसाब से कार ले रहे हैं और चाहते हैं कि इसकी रिपयेर कॉस्ट भी कम हो तो आप ऑल्टो की तरफ जा सकते हैं। क्विड इस सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश कार है और इसका डिजाइन भी काफी पसंद आने वाला है, हालांकि इसके स्पेयर पार्ट्स के लिए आपको दूसरी कारों से ज्यादा खर्च करने होंगे। इसके पार्ट्स की प्राइस एस-प्रेसो के करीब ही रखी गई है। 

    तो ये थी एक्सीडेंट के बाद हैचबैक कारों के रिपेयरिंग पर आने वाले खर्चे की जानकारी। लेकिन क्या आपने ये सोचा है कि आखिर हम एक्सीडेंट की स्थिति में रिपयेरिंग पर खर्चा ही क्यों वहन करें? इसके लिए आप इंश्योरेंसदेखो डॉट कॉम पर विजिट करें और घर बैठे अपने लिए बेस्ट पॉलिसी ले और हादसों की स्थिति में अपने मेहनत की कमाई को बर्बाद होने से बचाएं।

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto 800 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    suresh vadgama
    Aug 17, 2020, 9:27:42 PM

    Maruti Suzuki Alto 800 is best for senior citizens

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      N
      nathan mathews
      Jul 30, 2020, 9:41:13 AM

      Please do the same parts cost article for cars in the santro class

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कार न्यूज़

        • ट्रेंडिंग न्यूज़
        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • लेटेस्ट
        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है