• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सिरोस एचटीएक्स प्लस (ओ) डीजल एटी vs किआ सेल्टोस एचटीएक्स (ओ) डीजल एमटी : इनमें से किस वेरिएंट को चुनना है बेहतर ऑप्शन, जानिए यहां

    किआ सिरोस एसयूवी का टॉप डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट किआ सेल्टोस के मिड एचटीएक्स (ओ) डीजल मैनुअल वेरिएंट से 51,000 रुपए ज्यादा सस्ता है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 04, 2025 16:45 ist
    info icon
    published onFeb 04, 2025 16:45 IST
    last updated onFeb 04, 2025 16:45 IST
    643 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Syros vs Kia Seltos

    किआ सिरोस भारत में कंपनी की नई सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार है। किआ के लाइनअप में इसे सोनेट और सेल्टोस के बीच पोजिशन किया गया है। हालांकि, सिरोस के कई वेरिएंट की कीमत सेल्टोस के लगभग बराबर है। सिरोस के टॉप एचटीएक्स प्लस (ओ) डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत सेल्टोस के मिड-वेरिएंट एचटीएक्स (ओ) डीजल मैनुअल वेरिएंट के काफी करीब है। स्पेसिफिकेशन और फीचर के मामले में यह दोनों वेरिएंट एक दूसरे से कितने अलग हैं जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    प्राइस  

    किआ सिरोस एचटीएक्स प्लस (ओ) डीजल एटी 

    किआ सेल्टोस एचटीएक्स (ओ) डीजल एमटी 

    17.80 लाख रुपए (इंट्रोडक्ट्री)

    18.31 लाख रुपए 

    सभी कीमतें एक्स शोरूम के अनुसार हैं। 

    सिरोस का टॉप वेरिएंट सेल्टोस डीजल के मिड-वेरिएंट एचटीएक्स (ओ) से 51, 000 रुपए ज्यादा सस्ता है।  

    साइज  

    मॉडल 

    किआ सिरोस 

    किआ सेल्टोस 

    अंतर 

    लंबाई 

    3995 मिलीमीटर 

    4365 मिलीमीटर 

    (-) 370 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1805 मिलीमीटर 

    1800 मिलीमीटर 

    + 5 मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1680 मिलीमीटर 

    1645 मिलीमीटर 

    + 35 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2550 मिलीमीटर 

    2610 मिलीमीटर 

    (-) 60 मिलीमीटर 

    बूट स्पेस 

    465 लीटर तक 

    433 लाइट 

    + 32 लीटर 

    Kia Syros front

    • सेल्टोस एक कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है जो कि सिरोस से 370 मिलीमीटर ज्यादा लंबी है और इसके व्हीलबेस का साइज भी सिरोस से 60 मिलीमीटर ज्यादा है। 

    • हालांकि, सेल्टोस के मुकाबले सिरोस 5 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी और 35 मिलीमीटर ज्यादा ऊंची है।  

    • किआ की सब-4 मीटर एसयूवी कार में सेल्टोस के मुकाबले 32 लीटर की ज्यादा बूट स्पेस मिल पाती है। इसकी वजह इसमें दी गई स्लाइडिंग व रिक्लाइनिंग रियर सीटें हैं।  

    इंजन ऑप्शन  

    मॉडल 

    किआ सिरोस एचटीएक्स प्लस (ओ) डीजल एमटी 

    किआ सेल्टोस एचटीएक्स (ओ) डीजल एमटी 

    इंजन 

    1.5-लीटर डीजल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    116 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    250 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एटी 

    6-स्पीड एमटी 

    Kia Seltos Engine

    • सिरोस और सेल्टोस एसयूवी में 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 116 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है।   

    • कम प्राइस पर सिरोस एसयूवी में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिल पाता है, जबकि सेल्टोस में 51,000 रुपए ज्यादा प्राइस पर 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।  

    फीचर 

    फीचर 

    किआ सिरोस एचटीएक्स प्लस (ओ) डीजल एटी  

    किआ सेल्टोस एचटीएक्स (ओ) डीजल एमटी 

    एक्सटीरियर 


    एलईडी डीआरएल के साथ ऑटो एलईडी हेडलाइट

    एलईडी टेललाइट

    फ्लश-टाइप डोर हैंडल

    शार्क फिन एंटीना

    रूफ रेल्स

    17-इंच अलॉय व्हील्स


    एलईडी डीआरएल के साथ ऑटो एलईडी हेडलाइट

    कनेक्टेड एलईडी टेललाइट

    एलईडी फॉग लैंप

    शार्क-फिन एंटीना

    17-इंच अलॉय व्हील्स

    इंटीरियर 


    डुअल-टोन केबिन थीम

    डुअल-टोन ग्रे लेदरेट सीटें

    फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट

    कपहोल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    पैडल के लिए मेटल फिनिश

    रिक्लाइनिंग और स्लाइडिंग फ़ंक्शन के साथ 60:40 फोल्डेबल रियर सीटें

    64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग 

    डुअल-टोन केबिन थीम (वेरिएंट अनुसार)

    बेज लेदरेट सीटें

    फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट

    कप होल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    रिक्लाइनिंग के साथ 60:40 फोल्डेबल रियर सीटें

    एम्बिएंट लाइटिंग

    कंफर्ट 


    12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    ऑटो एसी कंट्रोल के लिए 5-इंच का टच पैनल

    रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी

    वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट

    रियर डोर सनशेड

    की फ़ॉब के जरिए ऑल डोर विंडो ऑटो अप/डाउन

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    वायरलेस फोन चार्जर

    पावर फोल्डिंग और एडजस्टेबल ओआरवीएम्स

    4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट

    एयर प्यूरीफायर

    पैडल शिफ्टर्स

    क्रूज़ कंट्रोल

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    पैनोरमिक सनरूफ

    ड्राइव व ट्रैक्शन कंट्रोल मोड


    10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    डुअल-जोन एसी

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीट

    रियर एसी वेंट

    वायरलेस फोन चार्जर

    पावर फोल्डिंग और एडजस्टेबल ओआरवीएम्स 

    ऑल डोर विंडो ऑटो अप/डाउन

    8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट

    एयर प्यूरीफायर

    क्रूज़ कंट्रोल

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    डुअल कैमरा डैशकैम

    पैनोरमिक सनरूफ

    ड्राइव और ट्रैक्शन कंट्रोल मोड

    इंफोटेनमेंट 


    12.3-इंच टचस्क्रीन

    वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    8-स्पीकर हार्मन  कार्डन साउंड सिस्टम

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 


    10.25-इंच टचस्क्रीन

    वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 

    सेफ्टी 


    6 एयरबैग

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएसस)

    एबीएस के साथ ईबीडी

    ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    रियर वाइपर और वॉशर

    रियर डिफॉगर

    360-डिग्री कैमरा

    फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर

    हिल स्टार्ट असिस्ट

    सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    ऑल व्हील डिस्क ब्रेक

    लेवल 2 एडीएएस 


    6 एयरबैग

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) 

    एबीएस के साथ ईबीडी

    इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    रियर व्यू कैमरा

    रियर डिफॉगर

    रियर वाइपर और वॉशर

    रियर पार्किंग सेंसर

    सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    ऑल व्हील डिस्क ब्रेक 

    Kia Syros dashboard

    सिरोस और सेल्टोस के दोनों वेरिएंट फीचर लोडेड है, लेकिन फीचर के मामले में किआ सिरोस एचटीएक्स प्लस (ओ) वेरिएंट ज्यादा बेहतर वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है। सिरोस एसयूवी कार में बड़ी 12.3-इंच स्क्रीन, क्लाइमेट कंट्रोल के लिए एडिशनल 5-इंच स्क्रीन, रियर वेंटिलेटेड सीटें और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर दिए गए हैं।  

    जबकि, सेल्टोस एचटीएक्स (ओ) वेरिएंट में स्मॉल 10.25-इंच टचस्क्रीन और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सेल्टोस का इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट नहीं करता है।  

    सेल्टोस में ड्यूल जोन एसी दिया गया है जो सिरोस में नहीं मिलता है। 

    इन दोनों एसयूवी कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एयर प्यूरीफायर, क्रूज कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए इन दोनों कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ऑल-व्हील-डिस्क ब्रेक जैसे फीचर दिए गए हैं। हालांकि, सिरोस में अतिरिक्त फीचर के तौर पर लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी मिलता है। 

    क्या है हमारी राय?

    सेल्टोस के मिड-वेरिएंट एचटीएक्स (ओ) के मुकाबले किआ सिरोस एचटीएक्स प्लस (ओ) डीजल वेरिएंट ज्यादा बेहतर पैकेज साबित होता है। इसमें अतिरिक्त फीचर के तौर पर ना केवल बड़ी स्क्रीन और रियर सीट वेंटिलेशन फीचर मिलता है बल्कि 51,000 रुपए कम प्राइस पर इसमें डीजल ऑटोमेटिक का ऑप्शन भी मिल पाता है। वहीं, किआ सेल्टोस भी एक फीचर लोडेड कार है, लेकिन इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।  

    कंफर्ट के लिए किआ सिरोस के सस्पेंशन सेटअप को ट्यून किया गया है, लेकिन टूटी-फूटी सड़कों पर इसमें केबिन के अंदर बैठे पैसेंजर को साइड मूवमेंट काफी महसूस होता है, ऐसे में इसमें थोड़ी बहुत सुधार की जरूरत है। वहीं, सेल्टोस की राइड व हैंडलिंग क्वालिटी ज्यादा बेहतर है। 

    यदि आप कोई फीचर लोडेड डीजल ऑटोमेटिक एसयूवी कार चाहते हैं तो सिरोस को चुन सकते हैं। वहीं, अगर आप कोई बड़ी एसयूवी कार चाहते हैं जो अच्छी रोड प्रजेंस दे और जिसकी राइड क्वालिटी भी अच्छी हो तो सेल्टोस एचटीएक्स (ओ) डीजल मैनुअल वेरिएंट को चुनना ज्यादा बेहतर रहेगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सिरोस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है