• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया एसपी2आई का ट्रायल प्रोडक्शन हुआ शुरू

    इसे सितम्बर 2019 में लॉन्च किया जाएगा 

    निखिल
    निखिल
    Published On मार्च 29, 2019 10:02 ist
    info icon
    published onMar 29, 2019 10:02 IST
    last updated onMar 29, 2019 10:02 IST
    290 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Kia SP Concept

    किया मोटर्स जल्द ही भारतीय बाजार में कदम रखने को तैयार है। कंपनी ने अपनी पहली कार का ट्रायल प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। इसे एसपी2आई कोडनेम दिया गया है। यह हुंडई क्रेटा की तरह एक कॉम्पेक्ट एसयूवी होगी। इसे सितम्बर 2019 में लॉन्च किया जाएगा। यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्पों में आएगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, निसान किक्समारूति एस-क्रॉसरेनो कैप्चर और टाटा हैरियर के कुछ वेरिएंट से होगा। किया अपनी कारों का प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश स्थित अनंतपुर प्लांट में करेगी। कंपनी की योजना 2021 तक 5 कारें लॉन्च करने की है। किया के अनुसार भारत में किया की दूसरी कार को एसपी2आई के लॉन्च के 6 महीने बाद उतारा जाएगा। वहीं, तीसरा मॉडल उसके छह महीने बाद आएगा। 

    Kia SP Signature concept

    कंपनी ने हाल ही में 2019-सियोल मोटर शो के दौरान एसपी कॉन्सेप्ट पर बेस्ड अपनी इस कार के संभवतः प्रोडक्शन वर्ज़न को शोकेस किया है। कंपनी ने इसे एसपी सिग्नेचर कॉन्सेप्ट नाम दिया है। एसपी सिग्नेचर की डिज़ाइन एसपी कॉन्सेप्ट के जैसी ही है। हालांकि इसमें कई ऐसे पार्ट्स जोड़े गए है, जो कार के प्रोडक्शन वर्ज़न में देखने को मिलते है और एसपी कॉन्सेप्ट मॉडल में इनकी कमी थी।    

    Kia Motors Inaugurates Its First Showroom In India

    किया ने हाल ही में नोएडा, उत्तर प्रदेश में अपना पहला शोरूम भी खोला है। कंपनी ने फ़िलहाल यहां अपने ग्लोबल मॉडल: स्टिंगर जीटी और रियो हैचबैक को शोकेस किया है। भारत में एसपी2आई के लॉन्च से पहले देशभर में और अधिक शोरूम खुलने की उम्मीद है। 

    यह भी पढ़ें: किया ने पेश की एसपी सिग्नेचर एसयूवी

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है