• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया ने पेश की एसपी सिग्नेचर एसयूवी

    यह किया एसपी कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्ज़न हो सकती है 

    निखिल
    निखिल
    Published On मार्च 28, 2019 13:22 ist
    info icon
    published onMar 28, 2019 11:36 IST
    last updated onMar 28, 2019 13:22 IST
    201 Views
    • Write a कमेंट

    किया मोटर्स भारतीय बाजार में कदम रखने को तैयार है। भारत में किया की पहली कार हुंडई क्रेटा की तरह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। इसे एसपी कॉन्सेप्ट पर तैयार किया जाएगा, जिसे कंपनी ने 2018-ऑटो एक्सपो में पहली बार पेश किया था। कंपनी ने इसके भारतीय प्रोडक्शन वर्ज़न को एसपी2आई नाम दिया है। इसे 2019 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में किया ने सियोल मोटर शो में 'एसपी सिग्नेचर' के रूप में इस एसयूवी के संभवतः प्रोडक्शन वर्ज़न को पेश किया है। 

    Kia SP Signature Concept

    डिज़ाइन के लिहाज़ से एसपी सिग्नेचर, एसपी कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह ही लग रही है। हालांकि एसपी कॉन्सेप्ट के विपरीत इसमें किसी प्रोडक्शन कार की तरह डोर हैंडल, हैडलैंप और अगले व पिछले बम्पर पर कुछ प्रोडक्शन मॉडल एलिमेंट दिए हैं। एसपी सिग्नेचर को एसपी कॉन्सेप्ट की तरह ऑरेंज एक्सटीरियर कलर में शोकेस किया गया है, हालांकि इसके रूफ और ओआरवीएम पर ब्लैक कलर स्कीम दी गई है। इसके अलावा, एसपी कॉन्सेप्ट की रूफ पर मिलने वाली डे-टाइम रनिंग लाइट (डीआरएल) को भी हटा दिया गया है। 

    किया एसपी सिग्नेचर कॉन्सेप्ट किया एसपी कॉन्सेप्ट
    किया एसपी सिग्नेचर कॉन्सेप्ट किया एसपी कॉन्सेप्ट

    एसपी सिग्नेचर में एसपी कॉन्सेप्ट से अलग, नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील देखने को मिले। वहीं, जनवरी में किया द्वारा प्रदर्शित एसपी2आई के प्रोडक्शन वर्ज़न में अलग डिज़ाइन के 17-इंच अलॉय व्हील देखने को मिले थे। 

    Kia SP2i wheels

    किया ने अब तक एसपी सिग्नेचर के इंटीरियर का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने एसपी कॉन्सेप्ट में ड्यूल टोन केबिन, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और मॉडर्न मर्सिडीज-बेंज कारों की तरह बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम+इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया था। 

    Kia SP Concept cabin

    किया एसपी2आई एसयूवी को भारत में 'ट्रैलस्टर' या 'टस्कर' नाम दिया जा सकता है। हालांकि अब सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि क्या इसे एसपी सिग्नेचर के नाम से उतारा जाएगा? बहरहाल, इसे सितम्बर 2019 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। एक अनुमान के अनुसार इसकी कीमत 10 लाख रुपए से 16 लाख रुपए के बीच होगी। यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्पों में आएगी। लॉन्च के बाद भारत में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, निसान किक्समारूति एस-क्रॉसरेनो कैप्चर और टाटा हैरियर के कुछ वेरिएंट से होगा। 

    यह भी पढ़ें: किया मोटर्स ने दिखाया एसपी2आई का प्रोडक्शन वर्ज़न

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है