• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया एसपी2आई के इंटीरियर का स्कैच हुआ जारी

    किया एसपी2आई के प्रोडक्शन मॉडल को 20 जून 2019 को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इसका मुकाबला मारुति एस क्रॉस, हुंडई क्रेटा, निसान किक्स, रेनो कैप्चर और रेनो डस्टर से होगा।

    भानु
    भानु
    Published On मई 23, 2019 15:53 ist
    info icon
    published onMay 23, 2019 15:53 IST
    last updated onMay 23, 2019 15:53 IST
    509 Views
    • Write a कमेंट

    Kia SP2i

    किया मोटर्स जल्द ही भारतीय बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी यहां सबसे पहले कॉम्पैक्ट एसयूवी उतारेगी। कंपनी ने इसे एसपी2आई कोडनेम दिया है। कुछ समय पहले कंपनी ने इसके एक्सटीरियर के स्कैच जारी किए थे, अब कंपनी ने कार के इंटीरियर के स्कैच जारी किए हैं।

    Kia SP2i

    स्कैच के मुताबिक कार का केबिन ड्यूल-टोन ब्लैक ब्राउन कलर डिजाइन लिए होगा। जबकि लीक हुई तस्वीरों में ऑल ब्लैक कलर की इंटीरियर थीम देखी गई थी।

    Kia SP Concept

    इसमें फ्लोटिंग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। मर्सिडीज भी अपनी नई कारों में कुछ ऐसे ही फ्लोटिंग इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम की पेशकश कर रही है। इसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो सेगमेंट में सबसे बड़ा होगा। वर्तमान में निसान किक्स में दिया गया 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम साइज के लिहाज से सेगमेंट में सबसे बड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध किया मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी सोल में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें दो भागों में बंटी स्क्रीन दी गई है। इससे काफी सारे फंक्शन को कंट्रोल किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी यह सिस्टम एसपी2आई कार में भी दे सकती है। साथ ही एसपी2आई में हुंडई वेन्यू की तरह कनेक्टेड टेक्नोलॉजी फीचर को भी शामिल किया जा सकता है।

    Kia SP2i

    इस अपकमिंग एसयूवी में किया मोटर्स की मूड लाइटिंग के साथ इंफिनिटी ऑडियो या हरमन कार्डन का म्यूजिक सिस्टम दिया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध किया मोटर्स की कुछ कारों में एंबियंट लाइटिंग और म्यूजिक सिंक जैसे फीचर दिए गए हैं। कार के सेंट्रल कंसोल पर लाइटिंग मोड को कंट्रोल करने के लिए नॉब दिया गया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में कलर स्क्रीन दी गई है जो 7 इंच की नजर आ रही है।

    Kia SP2i

    किया मोटर्स, एसपी2आई में क्लाइमेट कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स, इलेक्ट्रिक पार्क ब्रेक, हैडअप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट के साथ लैदर अपहोल्स्ट्री और स्टार्ट स्टॉप बटन जैसे फीचर दे सकती है। इनके अलावा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें अडेप्टिव क्रुज़ कंट्रोल, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, हिल डिसेंट कंट्रोल और फोर व्हील ड्राइव जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं। हालांकि, समय आने पर ही मालूम चलेगा कि कार के प्रॉडक्शन मॉडल में इनमें से कौनसा फीचर दिया जाएगा।

    किया मोटर्स ने पुष्टि करते हुए कहा है कि एसपी2आई की प्राइस 10 लाख से 16 लाख रुपए के बीच रखी जाएगी। कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल को 20 जून 2019 को दुनिया के सामने पेश करेगी। एसपी2आई के प्रोडक्शन मॉडल को टस्कर या ट्रेलस्टर नाम से उतारा जा सकता है।  इसका मुकाबला मारुति एस क्रॉस, हुंडई क्रेटा, निसान किक्स, रेनो कैप्चर और रेनो डस्टर से होगा। किया मोटर्स की इस अपकमिंग कार में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस 1.5 लीटर बीएस6 पेट्रोल और डीजल इंजन दिया जा सकता है।

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान पहली बार नज़र आया किया एसपी2आई का इंटीरियर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    s
    shivaprasad
    May 24, 2019, 4:49:21 PM

    I want to buy Kia sp

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है