• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सेल्टोस Vs हुंडई क्रेटा Vs निसान किक्स Vs रेनो कैप्चर : जानिए कौनसी एसयूवी है केबिन स्पेस के मामले में दमदार

    रोड ट्रिप के लिए अच्छी स्पेस वाली एसयूवी खरीदने का कर रहे हैं विचार? इनमें से चुनें सबसे दमदार एसयूवी 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 16, 2019 18:22 ist
    info icon
    published onSep 16, 2019 18:06 IST
    last updated onSep 16, 2019 18:22 IST
    648 Views
    • Write a कमेंट

    -क्रेटा की फ्रंट रो में सबसे ज्यादा लेगरूम और नी-रूम स्पेस मिलता है।

    -सेल्टोस का बूट स्पेस सबसे बड़ा है, इसकी पीछे वाली सीट का शोल्डर स्पेस भी सबसे बेहतर है।

    - क्रेटा की पीछे वाली सीट पर बैठे पैसेंजर को अच्छा हेडरूम और नी-रूम स्पेस मिलता है।

    -रेनो कैप्चर और निसान किक्स बाहर से तो बड़ी हैं, लेकिन केबिन स्पेस के मामले में सबसे पीछे है।

    -सभी एसयूवी में से क्रेटा की फ्रंट सीटें सबसे ज्यादा आरामदायक हैं।

    किया मोटर्स ने हाल ही में कॉम्पैक्ट एसयूवी 'सेल्टोस' के साथ भारत के कार बाजार में दस्तक दी है। इसकी कीमत 9.69 लाख से 15.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच रखी गई है। सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, निसान किक्स और रेनो कैप्चर से है। अब देखना यह है कि इन चारों एसयूवी में से केबिन स्पेस के मामले में कौनसी दमदार साबित होती है:-  

    साइज

     

    किया सेल्टोस 

    हुंडई क्रेटा 

    निसान किक्स

    रेनो कैप्चर

    लंबाई 

    4315 मिलीमीटर

    4270 मिलीमीटर

    4384 मिलीमीटर

    4329 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1800 मिलीमीटर

    1780 मिलीमीटर

    1813 मिलीमीटर

    1813 मिलीमीटर

    ऊंचाई 

    1620 मिलीमीटर

    1665 मिलीमीटर

    1656 मिलीमीटर

    1626 मिलीमीटर

    व्हीलबेस 

    2610 मिलीमीटर

    2590 मिलीमीटर

    2673 मिलीमीटर

    2673 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    433 लीटर

    400 लीटर

    400 लीटर

    392 लीटर

    • निसान किक्स सेगमेंट में सबसे लंबी एसयूवी है। हालांकि चौड़ाई और व्हीलबेस के मामले में यह रेनो कैप्चर के बराबर है।
    • किक्स और क्रेटा में 400 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जबकि किया सेल्टोस में सबसे ज्यादा 433 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। 
    • हुंडई क्रेटा ऊंचाई के मामले में सबसे टॉप पर है, जबकि लंबाई और चौड़ाई के मामले में यह सबसे छोटी साबित होती है। 

    फ्रंट रो स्पेस

     

    किया सेल्टोस

    हुंडई क्रेटा

    निसान किक्स

    रेनो कैप्चर

    लेगरूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    915-1070 मिलीमीटर 

    925-1120 मिलीमीटर 

    915-1050  मिलीमीटर 

    945-1085  मिलीमीटर 

    नी-रूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    560-770 मिलीमीटर 

    610-840  मिलीमीटर 

    565-755  मिलीमीटर 

    540-730  मिलीमीटर 

    हेडरूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    870-970 मिलीमीटर  (ड्राइवर)

    920-980  मिलीमीटर (ड्राइवर)

    890-980  मिलीमीटर   (ड्राइवर)

    940-990  मिलीमीटर 

    सीट बेस लंबाई 

    515 मिलीमीटर 

    595  मिलीमीटर 

    480-495  मिलीमीटर 

    490  मिलीमीटर 

    सीट बेस चौड़ाई

    450 मिलीमीटर 

    505  मिलीमीटर 

    495  मिलीमीटर 

    495  मिलीमीटर 

    सीट बेस ऊंचाई

    610 मिलीमीटर 

    645  मिलीमीटर 

    615-640  मिलीमीटर 

    615-640  मिलीमीटर 

    केबिन चौड़ाई

    1395 मिलीमीटर 

    1400  मिलीमीटर 

    1380  मिलीमीटर 

    1380  मिलीमीटर 

    • सभी कॉम्पैक्ट एसयूवी में से हुंडई क्रेटा सबसे ज्यादा लेगरूम देती है।
    • नी-रूम के मामले में भी क्रेटा अन्य कारों की तुलना सबसे प्रभावशाली साबित होती है। दूसरी कारों में जहां 540 से 770 मिलीमीटर के बीच का नी-रूम मिल पाता है, वहीं क्रेटा 610-840 मिलीमीटर का नी-रूम स्पेस देती है।
    • लंबे पैसेंजर्स के लिए कैप्चर दमदार कार साबित होती है। इसके बाकी कारों के मुकाबले अच्छा हेडरूम स्पेस मिलता है।
    • हुंडई क्रेटा की फ्रंट सीट की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई सबसे अधिक रखी गई है।
    • कैप्चर, सेल्टोस और किक्स की तुलना में क्रेटा के केबिन की चौड़ाई सबसे ज्यादा (1400 मिलीमीटर) है।
    • कुल मिलाकर देखें तो फ्रंट रो सीटिंग के मामले में हुंडई क्रेटा सबसे बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी साबित होती है।

    सेकंड रो स्पेस:

     

    किया सेल्टोस 

    हुंडई क्रेटा

    निसान किक्स

    रेनो कैप्चर

    शोल्डर रूम 

    1320 मिलीमीटर

    1250 मिलीमीटर 

    1300 मिलीमीटर 

    1280 मिलीमीटर 

    हेडरूम

    945 मिलीमीटर

    980 मिलीमीटर 

    915 मिलीमीटर 

    945 मिलीमीटर 

    नीरूम  (न्यूनतम-अधिकतम )

    615-830 मिलीमीटर 

    615-920 मिलीमीटर 

    635-830 मिलीमीटर 

    640-850 मिलीमीटर 

    सीट बेस चौड़ाई

    1224 मिलीमीटर 

    1260 मिलीमीटर 

    1250 मिलीमीटर 

    1245 मिलीमीटर 

    सीट बेस लंबाई 

    480 मिलीमीटर 

    450 मिलीमीटर 

    465 मिलीमीटर 

    460 मिलीमीटर 

    सीट बेस ऊंचाई 

    640 मिलीमीटर 

    640 मिलीमीटर 

    575 मिलीमीटर 

    590 मिलीमीटर 

    • सेल्टोस की सेकंड रो में तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं। बाकी कारों के मुकाबले इसका शोल्डर रूम ज्यादा बेहतर है।
    • हुंडई क्रेटा की पीछे वाली सीटों पर सबसे ज्यादा हेडरूम स्पेस मिलता है।
    • रियर लेगरूम स्पेस के मामले में भी क्रेटा दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा बेहतर साबित होती है।
    • हुंडई क्रेटा के सीट बेस की चौड़ाई सबसे ज्यादा है। इस पर तीन पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं।
    • सेल्टोस में फ्लोर हंप की ऊंचाई 45 मिलीमीटर और चौड़ाई 325 मिलीमीटर है, जबकि किक्स की ऊंचाई 75 मिलीमीटर और चौड़ाई 275 मिलीमीटर है।

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    किया सेल्टोस

    हुंडई क्रेटा

    निसान किक्स

    रेनो कैप्चर

    9.69 लाख से 15.99 लाख रुपये

    9.99 लाख से 15.67 लाख रुपये

    9.55 लाख से 13.69  लाख रुपये

    9.49  लाख से 12.99  लाख रुपये

    •  किया सेल्टोस और हुंडई क्रेटा की शुरूआती प्राइस काफी हद तक बराबर है। इनके टॉप वेरिएंट की कीमत निसान किक्स और रेनो कैप्चर के टॉप मॉडल से काफी ज्यादा है।
    • सेल्टोस में कुल तीन इंजन दिए गए हैं, जिन में दो पेट्रोल और एक डीजल का विकल्प शामिल है। सभी इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आते हैं।
    • हुंडई क्रेटा में कुल तीन इंजन दिए गए हैं, जिनमें एक पेट्रोल और दो डीजल का विकल्प शामिल है। क्रेटा में 1.6 लीटर इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प रखा गया है।
    • निसान किक्स में 1.5 लीटर पेट्रोल व डीजल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
    • रेनो कैप्चर में किक्स वाले इंजन दिए गए हैं, इस में भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का अभाव है।
    • किक्स और कैप्चर की कम कीमतों का मुख्य कारण दोनों ही कारों में नहीं मिलने वाला ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प है।

    यह भी पढ़ें: किया मोटर्स ने सेल्टोस के टॉप वेरिएंट जीटीएक्स प्लस पेट्रोल और डीज़ल ऑटोमैटिक की कीमत से उठाया पर्दा

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    shirish sardesai
    Sep 14, 2019, 5:50:46 PM

    Hyundai Creta should launch BS6 versions of both petrol & diesel with automatic options as quickly as possible. People will jump on them.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      D
      d s kulhar
      Sep 14, 2019, 12:53:10 AM

      Creta is the best car for driving for seating for maintenance and all

        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है