• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सेल्टोस से जुड़ी आधिकारिक जानकारियां आई सामने

    यह दो वेरिएंट एचटी लाइन और जीटी लाइन में उपलब्ध होगी। दोनों वेरिएंट चार सब-वेरिएंट के साथ आएँगे। 

    निखिल
    निखिल
    Published On अगस्त 07, 2019 13:54 ist
    info icon
    published onAug 07, 2019 13:50 IST
    last updated onAug 07, 2019 13:54 IST
    187 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Details Its After-sales Network Ahead Of Seltos Launch

    किया सेल्टोस 22 अगस्त 2019 को भारतीय बाजार में कदम रखेगी। यह किया मोटर्स की भारत में पहली कार होगी। सेल्टोस एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसका भारतीय बाजार में मुख्य रूप से मुकाबला हुंडई क्रेटा, निसान किक्स, और रेनो कैप्चर से होगा। कंपनी सेल्टोस की बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है। यह दो वेरिएंट: जीटी-लाइन और एचटी-लाइन में उपलब्ध होगी। दोनों वेरिएंट चार सब-वेरिएंट के साथ आएँगे। इनमें एक्स, एक्स+, के और ई के शामिल हैं। किया सेल्टोस की एक्स-शोरूम प्राइस 10 से 16 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। 

    एक्सटीरियर

    • किया सेल्टोस के हेडलैंप, डे-टाइम रनिंग लैंप और फोग लैंप यूनिट में एलईडी लाइटें मिलेंगी। इसके टॉप लाइन वेरिएंट में 17-इंच के अलॉय व्हील और निचले वेरिएंट में 16-इंच के स्टील और अलॉय व्हील मिलेंगे। इसके अलावा, सभी वेरिएंट में शार्क फिन ऐंटेना का फीचर स्टैंडर्ड मिलेगा।  
    • एचटी और जीटी दोनों वेरिएंट में एक समान एक्सटीरियर फिटमेंट मिलेंगे। हालांकि, जीटी लाइन वेरिएंट के ब्रेक कैलिपर और फ्रंट व रियर स्किड प्लेट पर रेड कलर एक्सेंट मिलेगा। 
    • सेल्टोस के कलर ऑप्शन में आठ मोनोटोन और पांच ड्यूल टोन कलर शामिल हैं। 
    • जहां तक बात साइज की है, तो हम इसे पहले ही सेगमेंट की अन्य कारों से कम्पेयर कर चुके है। आइये एक बार फिर जानें आकार के मोर्चे पर किया सेल्टोस अपनी मुकाबले वाली कारों को कितनी टक्कर देती है

    साइज (मिलीमीटर में)

    किया सेल्टोस

    हुंडई क्रेटा

     निसान किक्स

    रेनो कैप्चर

    लंबाई

    4315

    4270

    4384

    4329

    चौड़ाई

    1800

    1780

    1813

    1813

    ऊंचाई 

    1620

    1665

    1656

    1619

    व्हीलबेस

    2610

    2590

    2673

    2673

    बूट स्पेस (लीटर में)

    433 

    400

    400

    392

    •  कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में निसान किक्स आकार के लिहाज़ से सबसे बड़ी कार है।

    • सेल्टोस ऊंचाई को छोड़ कर सेगमेंट लीडर- हुंडई क्रेटा से बड़ी है। 

    • किया सेल्टोस में सेगमेंट की अन्य कारों के मुकाबले ज्यादा बूटस्पेस दिया गया है। 

    Kia Seltos Interior Revealed Ahead Of Launch

    इंटीरियर

    • हाल ही में हमने तस्वीरों के साथ किया सेल्टोस के इंटीरियर से जुड़ी जानकारियां साझा की थी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    • किया सेल्टोस के केबिन में कई सेग्मेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। इनमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच की मल्टी-इनफार्मेशन डिस्प्ले, 8-इंच की हेड-अप-डिस्प्ले, 400वॉट का बोस कंपनी का साउंड सिस्टम, एलईडी एम्बिएंट लाइटिंग (म्यूजिक सिंक फंक्शन के साथ) आदि शामिल हैं। 

    Kia Seltos Interior Revealed Ahead Of Launch

    • इसमें बॉटम-फ्लैट स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। एचटी लाइन के टॉप सब-वेरिएंट की लैदर सीटों पर हनीकोंब पैटर्न भी देखने को मिलेगा। वहीं, जीटी लाइन की सीटों पर हॉरिजॉन्टल ट्यूब टाइप पैटर्न दिया गया है। सेल्टोस की लैदर सीटों में ब्लैक और बेज कलर विकल्प मिलेगा।   

    • इसकी फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन फंक्शन भी मिलेगा। इसकी ड्राइवर सीट को 8-तरह से इलेक्ट्रिकली एडजस्ट किया जा सकेगा।

    • सेल्टोस की रियर सीटें टू-स्टेप रेकलाइन फंक्शन के साथ आएगी। आसान भाषा में कहें तो कार की रियर सीट के बैकरेस्ट को अपने कम्फर्ट के अनुसार 26 डिग्री और 32 डिग्री पर सेट किया जा सकेगा। इसके अलावा, इन्हें 60:40 में फोल्ड कर बूट स्पेस को बढ़ाया जा सकेगा।  

    • सेल्टोस के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ट्रैक्शन कंट्रोल, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफाॅर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं। 

    • किया सेल्टोस तीन बीएस6 इंजन और चार ट्रांसमिशन विक्लपों में उपलब्ध होगी। इनमें दो पेट्रोल, एक डीजल, तीन ऑटोमैटिक और एक मैनुअल ट्रांसमिशन शामिल हैं। 

    इंजन

    1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल

    1.5 लीटर पेट्रोल

    1.5 लीटर डीजल

    पावर

    140 पीएस

    115 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    242 एनएम

    114 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    माइलेज (किमी/लीटर में) 16.1 (मैनुअल) / 16.5 (ऑटोमैटिक) 16.5 (मैनुअल)/16.8 (ऑटोमैटिक) 21 (मैनुअल) / 18 (ऑटोमैटिक)

    Kia Seltos Interior Revealed Ahead Of Launch

    • सेल्टोस के यह बीएस6 इंजन भविष्य में हुंडई क्रेटा और एलांट्रा के नेक्स्ट जनरेशन वर्ज़न में भी देखने को मिलेंगे। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    • किया सेल्टोस में तीन ड्राइविंग मोड: नार्मल, ईको और स्पोर्ट शामिल हैं। 

    • सेल्टोस के फ्रंट में 16-इंच और रियर में 14-इंच के डिस्क ब्रेक मिलेंगे। निचले वेरिएंट के रियर व्हील पर 9-इंच के ड्रम ब्रेक मिलेंगे। 

    कनेक्टिविटी फीचर्स 

    • किया सेल्टोस में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे बड़ी इंफोटेनमेंट यूनिट है। इसमें हुंडई वेन्यू की तरह ईसिम सहित कुल 37 कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे। किया ने इस तकनीक को 'यूवीओ' नाम दिया है। कंपनी इसके साथ तीन सालों का फ्री सब्सक्रिप्शन देगी। 

    Kia Seltos Dealer Dispatch Begins Ahead Of August 22 Launch

    सर्विस और वारंटी

    किआ मोटर्स का लक्ष्य सेल्टोस की बिक्री शुरू होने तक देश के 160 शहरों में 192 सर्विस सेंटर  खोलने का है। सेल्टोस के ग्राहक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये भी सर्विस के लिए बुकिंग कर सकेंगे।  

    साथ ही पढ़ें:  किया सेल्टोस के माइलेज से जुड़ी जानकारी आई सामने, 22 अगस्त को होगी लॉन्

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सेल्टोस 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है