• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ ने अपने फ्यूचर प्लान से उठाया पर्दा: सेल्टोस हाइब्रिड हुई कंफर्म,2030 तक कंपनी का हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर ज्यादा रहेगा फोकस

    कंपनी का प्रमुख फोकस भारत समेत 4 बड़े बाजार पर रहेगा जिससे ये माना जा रहा है कि 2030 तक कंपनी यहां ज्यादा से ज्यादा हाइब्रिड कार उतारेगी।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 14, 2025 14:46 ist
    info icon
    published onApr 14, 2025 13:01 IST
    last updated onApr 14, 2025 14:46 IST
    125 Views
    • Write a कमेंट

    अपने 2025 सीईओ इंवेस्टर डे के मौके पर किआ ने अपने भविष्य के प्रोडक्ट रोडमैप की जानकारी साझा की जहां कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर ज्यादा फोकस रखा। इंटरनेशनल मार्केट के लिए किआ सेल्टोस हाइब्रिड कंफर्म हो गई है और संभावना ये है कि इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। 

    किआ सेल्टोस भारत में इस ब्रांड की बेस्ट सेलिंग एसयूवी कार है। किआ की नई ग्रीन प्रोडक्ट स्ट्रेटिजी के तहत कंपनी ने कंफर्म किया है कि सेल्टोस हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस किया जाएगा। हालांकि,अभी ये कंफर्म नहीं हुआ है कि इसमें माइल्ड हाइब्रिड या स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में से कौनसे पावरट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा और माना जा रहा है कि इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है। बता दें कि इसके मुकाबले में मौजूद मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप दिए गए हैंं। 

    Kia Seltos ICE
    सेल्टोस का हाइब्रिड मॉडल काफी फ्यूल एफिशिएंट होगा और ये धुआं भी कम छोड़ेगा जो ना केवल ग्राहकों के लिए ही महत्वपूर्ण है बल्कि एमिशन स्टैंडर्ड के अनुकूल भी है। सेल्टोस के न्यू जनरेशन मॉडल में हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है जो कि 2026 तक लॉन्च हो सकता है। 

    किआ का फ्यूचर प्लान

    किआ के भारत में इस समय पेट्रोल/डीजल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बिक्री के लिए उपलब्ध है और किआ अपने इलेक्ट्रिक कार लाइनअप को बढ़ाने की भी तैयारी कर रही है जिसमें वो इस साल के आखिर तक कैरेंस ईवी और 2026 त​क सिरोस ईवी को लॉन्च कर सकती है। दोनों ही कारें मास मार्केट सेगमेंट में होंगी जिनको अच्छे बिक्री के आंकड़े मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने प्रीमियम मार्केट के लिए हाल ही में ईवी को लॉन्च किया है। 

    Carens EV Spied

    2030 तक किआ के इंडियन लाइनअप में 57 प्रतिशत आईसीई कारें,25 प्रतिशत हाइब्रिड और 18 प्रतिशत फुल इलेक्ट्रिक कारें होंगी। 

    किआ की भारत में लॉन्च होने वाली अपकमिंग कारें

    फिलहाल के लिए किआ कैरेंस फेसलिफ्ट को अप्रैल 2025 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका डिजाइन अपडेटेड होगा और इसकी फीचर लिस्ट को भी अपडेट किया जा सकता है। हालांकि इसमें मौजूदा मॉडल वाले ही पावरट्रेन के ऑप्शंस ही मिलेंगे। इसकी शुरूआती कीमत 11 लाख रुपये  (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) रखी जा सकती है और इसके साथ कैरेंस का मौजूदा मॉडल भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    mubarak
    Apr 14, 2025, 12:17:12 AM

    Cardekho please check the spelling for confirmed u have spelled as confimed

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है