• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया कैरेंस क्लाविस

    4.655 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 11.39 - 21.79 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    दिवाली ऑफर पाएं
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    किया कैरेंस क्लाविस कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Carens Clavis के 42 वेरिएंट हैं, ₹11.39L से शुरू, 1.5L पेट्रोल, 1.5L T-GDi टर्बो और 1.5L डीज़ल में, 6MT, 6iMT, IVT, 6AT और 7DCT के साथ, 6 और 7 सीटर में। HTE (₹11.39L) फैमिली बेस है जिसमें 6 airbags, ESC और all-wheel disc brakes मिलते हैं। HTE(O) (₹12.35L से) में 26.03cm टचस्क्रीन wireless CarPlay के साथ, manual climate और rear AC vents जुड़ते हैं। HTK Plus (₹16.44L से) में smart electric sunroof, FATC, smart key push start और 16-inch अलॉय आते हैं। HTX (₹17.96L से) में LED projector हेडलैंप्स, panoramic sunroof, 31.24cm HD डिस्प्ले, Bose 8-speaker audio, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 8-way power driver seat मिलते हैं। HTX Plus (₹18.69L से) में ADAS Level 2, लेदरेट सीट्स और 17-inch अलॉय जुड़ते हैं। GTX Plus (₹21.67L से) सबसे ऊपर 7 airbags, 18-inch अलॉय, digital key और premium लेदरेट के साथ आता है। ज़्यादातर बायर्स HTX Turbo MT (₹17.96L) पर आते हैं, यहाँ आपको LED projectors, panoramic sunroof, HD डिस्प्ले, Bose audio, वेंटिलेटेड सीट्स और 6 airbags स्टैंडर्ड मिलते हैं, और GTX Plus DCT के ADAS L2, 7 airbags और DCT auto के लिए ~₹3.71L एक्स्ट्रा नहीं देना पड़ता।

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    42 कैरेंस क्लाविस वेरिएंट उपलब्धClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    डीजलऑटोमेटिक17.5 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल15.34 किमी/लीटर113bhp@6300rpm
    पेट्रोलमैनुअल15.34 किमी/लीटर113bhp@6300rpm
    सीएनजीमैनुअल94.67bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल15.34 किमी/लीटर113bhp@6300rpm
    डीजलमैनुअल19.54 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल15.95 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    सीएनजीमैनुअल94.67bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल15.95 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    डीजलमैनुअल19.54 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक157.57bhp@5500rpm
    डीजलमैनुअल19.54 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल15.95 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक15.95 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    डीजलऑटोमेटिक114bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल15.95 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    डीजलमैनुअल19.54 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    डीजलमैनुअल19.54 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    डीजलऑटोमेटिक17.5 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलमैनुअल15.95 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलमैनुअल15.95 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलमैनुअल15.95 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    डीजलमैनुअल19.54 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल15.95 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलमैनुअल15.95 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलमैनुअल15.95 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    View More Variants

    किया कैरेंस क्लाविस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1482 सीसी - 1497 सीसी
    पावर94.67 - 157.57 बीएचपी
    टॉर्क123.2 एनएम - 253 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी6, 7
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    फ्यूलडीजल / पेट्रोल / सीएनजी

    कैरेंस क्लाविस 2026: लेटेस्ट updates

    • 18 सितंबर 2026: किआ ने कैरेंस क्लाविस सीएनजी को 12.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया है। यह 7-सीटर लेआउट में केवल बेस एचटीई और एचटीई (ओ) वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। 

    • 4 सितंबर 2026: किआ इंडिया ने किआ इंस्पिरेशन डे 2026 के मौके पर कैरेंस क्लाविस को फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ शोकेस किया है। भारत में इसे सितंबर के आखिर में पेश किया जा सकता है। 

    • 19 मार्च 2026: किआ इंडिया ने कैरेंस क्लाविस का नया जीटी-लाइन और एक्स-लाइन वेरिएंट लॉन्च किया है। इसकी कीमत 19.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। एचटीके वेरिएंट को लाइनअप से हटा दिया गया है।

    और देखें

    कैरेंस क्लाविस expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • नया डिज़ाइन ज़्यादा एसयूवी जैसा दिखता है। फुल-एलईडी लाइटिंग, 17-इंच अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।
    • फीचर्स से भरपूर: ट्विन 12.3-इंच डिस्प्ले, 8-स्पीकर वाला बोस ब्रांडेड ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, वायरलेस चार्जिंग - सब कुछ!
    • स्पेस। यह उन चुनिंदा कारों में से एक है जिसमें 6/7 वयस्क आराम से बैठ सकते हैं।

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • नॉन-टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी का विकल्प उपलब्ध नहीं है। डीज़ल-ऑटोमैटिक केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है।
    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले और रियर सीट वेंटिलेशन जैसी सुविधाएं टॉप वेरिएंट में दी जा सकती थीं।
    • एडीएएस केवल टॉप मॉडल में टर्बो-पेट्रोल इंजन + डीसीटी कॉम्बिनेशन के साथ ही उपलब्ध है।

    किया कैरेंस क्लाविस रिव्यू

    किआ कैरेंस क्लाविस, कैरेंस का फेसलिफ़्टेड वर्ज़न है। अगर आपको नहीं पता, तो बता दें कि क्लाविस, मारुति अर्टिगा की तरह ही एक पारिवारिक एमपीवी है। हालांकि, जहां मारुति खुद को एक बजट-फ्रेंडली एमपीवी के रूप में पेश करती है जो जिसकी कार बेसिक फीचर्स से लैस है, वहीं क्लाविस उन लोगों के लिए है जो ज़्यादा कंफर्ट फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और बेहतर ओवरऑल अपील चाहते हैं।

    Kia Carens Clavis front

    मैंने किआ कैरेंस क्लाविस और उसकी प्रतिद्वंदी और प्लेटफ़ॉर्म पर बनी हुंडई अल्कजार के साथ भी कुछ समय बिताया है। अगर मुझे अपने परिवार के लिए इन दोनों में से से एक चुनना हो, तो मैं निश्चित रूप से किआ कैरेंस क्लाविस चुनूंगा। लेकिन क्या यह एक बेहतर फैमिली कार है, और क्या इसके पैकेज में कोई समझौता है? आइए जानें:

    और देखें

    साफ़-सुथरी, साधारण, फिर भी मॉर्डन और प्रीमियम। किआ कैरेंस क्लाविस ज़ाहिर तौर पर पुराने मॉडल का एक नया रूप है, जो अभी भी अपने बेस वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। और हालांकि इसमें नए लाइटिंग सेटअप, बेहतर बंपर और नए अलॉय व्हील्स के साथ ठेठ मिड-लाइफ़ फेसलिफ्ट ट्रीटमेंट हो सकता है, लेकिन ये बदलाव क्लाविस को एक आकर्षक एमपीवी बनाते हैं।

    Kia Carens Clavis front look

    जहां हुंडई अल्कजार एक एसयूवी है तो वहीं क्लाविस एक आकर्षक सिल्हूट, साफ़ लाइंस और लंबे व्हीलबेस के साथ एक एमपीवी बॉडीस्टाइल वाली कार है।

    सामने की तरफ एलईडी हेडलाइट्स और डीआरएल एलिमेंट्स के लिए सी-शेप के पैटर्न का बोलबाला है, जो क्लाविस को एक अलग सा रूप देते हैं। एलईडी रिफ्लेक्टर हेडलैंप्स में अच्छी डिटेलिंग दी गई है और लो और हाई बीम दोनों के लिए ब्राइट व्हाइट लाइटिंग दी गई है। इसमें एक ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल भी दी गई है, जो इसे एक इलेक्ट्रिक कार जैसी दिखती है, लेकिन आपको बम्पर पर कुछ हॉरिजॉन्टल एयर डैम मिलेंगे। मुझे नीचे की तरफ क्लैडिंग भी पसंद आया है, जो इसके साटन क्रोम फिनिश के साथ एक अच्छा कंट्रास्ट देती है।

    Kia Carens Clavis front design

    साइड के हिस्से की बात करें तो, क्लाविस अपने ओवरऑल शेप के मामले में कैरेंस जैसी ही है। लेकिन टॉप मॉडल्स में नए 17-इंच के अलॉय व्हील्स नए लगते हैं और गाड़ी के स्टांस के अनुकूल हैं। लोअर वेरिएंट्स में मॉडल के आधार पर या तो 15-इंच के अलॉय व्हील्स या 16-इंच के स्टील व्हील्स मिलते हैं।

    Kia Carens Clavis side profile पीछे की तरफ, कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप सोनेट और साइरोस जैसी अन्य किआ कारों जैसा ही दिखता है। इसके टॉप वेरिएंट्स में एलईडी एलिमेंट्स दिए गए हैं, जबकि लोअर वेरिएंट्स में हेलोजन बल्ब दिया गया है। नया रियर बंपर डिज़ाइन भी दमदार दिखता है, जिसमें फ्रंट बंपर जैसा ही क्लैडिंग ट्रीटमेंट मौजूद है, और बीच में एकमात्र रिवर्स लैंप दिया गया है।

    Kia Carens Clavis LED tail lights किआ कैरेंस क्लाविस को 8 मोनोटोन कलर में पेश किया गया है जिनमें आइवरी सिल्वर ग्लॉस, प्यूटर ऑलिव, इंपीरियल ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ग्रेविटी ग्रे ऑरोरा, ब्लैक पर्ल और क्लियर व्हाइट शामिल हैं। कैरेंस क्लाविस में कोई डुअल-टोन कलर ऑप्शन उपलब्ध नहीं है। हालांकि, हमें उम्मीद है कि किआ जल्द ही मैट ग्रे पेंट के साथ कैरेंस क्लाविस एक्स-लाइन मॉडल लॉन्च करेगी।

    और देखें

    डिज़ाइन और क्वालिटी

    एक्सटीरियर डिज़ाइन की तरह, किआ कैरेंस क्लाविस में एक मॉर्डन और साफ़-सुथरा डैशबोर्ड डिज़ाइन मिलता है, जिसका अधिकांश भाग डुअल डिजिटल स्क्रीन से ढका हुआ है। इसमें किआ का नया स्टीयरिंग व्हील डिज़ाइन है, और डुअल-टोन ट्रीटमेंट स्टीयरिंग व्हील के रिम्स तक भी फैला हुआ है, जो प्रीमियम लुक देता है।

    Kia Carens Clavis dashboard

    एक और प्रीमियम फ़ीचर है स्विचेबल टच-सेंसिटिव सेंट्रल कंट्रोल पैनल, जो हमने पहले कार्निवल में देखा है। यह मीडिया और क्लाइमेट कंट्रोल के बीच टॉगल कर सकता है। इससे ढेर सारे बटनों की ज़रूरत खत्म हो जाती है, जिससे डिज़ाइन साफ़-सुथरा दिखता है। इसके बावजूद, फंक्शनेलिटी में कोई समझौता नहीं किया गया है, क्योंकि आपको फैन और टेंपरेचर कंट्रोल के लिए नॉब मिलते हैं।

    Kia Carens Clavis touch-based AC control panel

    थीम की बात करें तो, किआ ने इंटीरियर के लिए एक असामान्य ब्लू बैज कलर की थीम को ही चुना है। हम यहां एक ज़्यादा रिफाइंड ब्लैक-बेज कलर की थीम देखना पसंद करते, जो आपको केवल बेस-मिड वेरिएंट में ही मिलती है।

    Kia Carens Clavis blue and beige cabin theme

    डैशबोर्ड में सॉफ्ट-टच मटेरियल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसका ऊपरी हिस्सा प्लास्टिक का है, जो न तो सख्त है और न ही पूरी तरह स्मूद। एसी वेंट के ऊपर का पैनल फैब्रिक से बना है, लेकिन डोर पैड, आर्मरेस्ट, सेंट्रल आर्मरेस्ट और स्टीयरिंग व्हील पर सॉफ्ट-टच लेदरेट का इस्तेमाल किया गया है। कुल मिलाकर, कीमत के हिसाब से क्वालिटी ठीक-ठाक है, लेकिन बेहतर फिनिशिंग से प्रीमियम अनुभव मिल सकता था।

    Kia Carens Clavis dashboard

    आगे की सीटें

    किआ कैरेंस क्लाविस में बैठना और उतरना सचमुच बेहद आसान है। सीट को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि आप बिना ज़्यादा मेहनत किए आसानी से उसमें बैठ सकते हैं, और आपको ज़्यादा झुकना भी नहीं पड़ता।

    Kia Carens Clavis front seats

    कैरेन्स क्लाविस के सभी मॉडलों में ड्राइवर की सीट की ऊंचाई और स्टीयरिंग को टिल्ट करने के लिए एडजस्टमेंट का फीचर स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट भी उपलब्ध है, लेकिन ये चीज इसके केवल टॉप दो वेरिएंट में ही मौजूद है। नतीजतन, आरामदायक ड्राइविंग पोजीशन खोजना काफी आसान हो जाता है। सीटिंग डिज़ाइन नए ड्राइवरों के लिए बेहद सुविधाजनक है, जिससे ड्राइवर को बोनट के किनारों का साफ दृश्य मिलता है।

    Kia Carens Clavis front armrest

    पैसेंजर कंफर्ट

    दूसरी रो

    कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स+ मॉडल में कैप्टन सीट का विकल्प मिलता है। अन्य सभी वेरिएंट बेंच सीट के साथ उपलब्ध हैं, यानी केवल सात-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में। ड्राइवर की सीट को छह फुट लंबे व्यक्ति के लिए सेट करने पर, सेेकंड रो में बैठे छह फुट लंबे व्यक्ति के लिए पर्याप्त नीरूम, लेगरूम और हेडरूम की जगह उपलब्ध रहती है। यदि पिछली रो में कोई नहीं है और आप अधिक जगह बनाना चाहते हैं, तो सीटें स्लाइड और रिक्लाइन भी हो जाती हैं।

    Kia Carens Clavis 2nd row seats

    बेंच सीट वाले वर्ज़न में, सेकंड रो में भी तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं। केवल लंबे कद के लोगों को ही कैप्टन सीट वाले वर्ज़न में पीठ के ऊपरी हिस्से में सहारे की कमी महसूस हो सकती है।

    Kia Carens Clavis foldable tray

    इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें फैन की स्पीड को कंट्रोल करने वाले एसी वेंट, पैसेंजर सीट के पीछे एक फोल्डेबल ट्रे जिसमें कप होल्डर भी है, 'बॉस मोड' के लिए आगे की पैसेंजर सीट का मैनुअल एडजस्टमेंट, विंडोज पर धूप से बचाव के लिए शेड और आर्मरेस्ट शामिल हैं। काश, किआ ने इस कार के एयर प्यूरीफायर सिस्टम की पोजिशन बदल दी होती, जो ड्राइवर की तरफ सेकंड रो में घुटनों के लिए जगह कम कर देता है और ट्रे के लिए भी जगह घेर लेता है।

    थर्ड रो

    सेकंड रो में दिए गए वन-टच टम्बल फ़ंक्शन की बदौलत थर्ड रो में बैठना बेहद आसान है। बस एक बटन दबाने से सेकंड रो हट जाती है। अगर आप पहले से ही गाड़ी के अंदर हैं और थोड़ा घूमना-फिरना चाहते हैं, तो सीटों के बीच की जगह (कैप्टन सीट वाले वर्ज़न में) वयस्कों के लिए भी काफ़ी है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के घूम-फिर सकते हैं।

    Kia Carens Clavis seats

    अंदर बैठने पर, थर्ड रो में लंबे वयस्कों के लिए भी काफी आरामदायक जगह है। सेकंड रो को पूरी तरह पीछे धकेलने पर भी, 5 फीट 8 इंच लंबा वयस्क आराम से बैठ सकता है और उसके घुटने सीटों से नहीं टकराएंगे। हालांकि, लंबे वयस्कों को थोड़ा कम हेडरूम मिलता है, और कैप्टन सीटों के नीचे पैरों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। एक पैर बीच में रखना ज्यादा आरामदायक रहेगा।

    Kia Carens Clavis headroom with 3 rows up

    अगर डिग्गी पूरी तरह से भरी हुई न हो, तो बैठने की आरामदायक मुद्रा के लिए सीटों को पीछे की ओर रिक्लाइन भी किया जा सकता है। कुल मिलाकर, यह एक ऐसी रो है जिसे आपको केवल बच्चों या पालतू जानवरों के लिए आरक्षित करने की आवश्यकता नहीं होगी। औसत कद-काठी का कोई भी वयस्क वास्तव में थर्ड रो में आराम से यात्रा कर सकता है।

    प्रैक्टिकैलिटी

    कैरेंस क्लाविस में पूरे परिवार के फोन, बोतलें और अन्य सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। आगे के डोर पॉकेट्स काफी बड़े हैं, जिनमें दो 1-लीटर की बोतलें, एक 500-मिलीलीटर की बोतल और छाते के लिए भी जगह मिलती है। सनग्लास के लिए रूफलाइनर पर एक फोल्डेबल स्लॉट दिया गया है। पीछे के डोर पॉकेट्स एक 1-लीटर की बोतल आ जाती है और कुछ धुले हुए कपड़ों के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती हैं।

    Kia Carens Clavis front door storage spaces

    आगे की आर्मरेस्ट में एक छोटी सी ट्रे दी गई है जिसमें कार की चाबियां रखी जा सकती हैं, और इसके नीचे बने गहरे स्टोरेज कंपार्टमेंट में आपका बटुआ और चाबियां आराम से आ जाएंगी। बीच के हिस्से में आपके फोन के लिए अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस दिया गया है, और आपको दो कूल्ड कप होल्डर भी मिलते हैं। किआ ने इसमें एक चिल्ड ग्लवबॉक्स भी दिया है, और पीछे बैठने वालों के लिए कैन स्टोरेज एरिया भी कूल्ड है।

    Kia Carens Clavis storage space under front armrest

    सेकंड रो में बैठे यात्रियों को सीट के पीछे पॉकेट, फोल्डेबल ट्रे में कप होल्डर और फैन स्पीड कंट्रोल के नीचे एक स्लॉट मिलता है। थर्ड रो में बैठे यात्रियों के लिए भी कप और फोन रखने के लिए अलग से होल्डर दिए गए हैं।

    Kia Carens Clavis storage space for 3rd row passengers

    चार्जिंग विकल्प

    आगे की सीटों पर एक और हर सेकंड रो में दो-दो सहित कुल 5 यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ, मुझे लगता है कि फोन चार्ज करने को लेकर कोई झगड़ा नहीं होगा। आगे बैठे यात्रियों के लिए वायरलेस फोन चार्जर, 12 वोल्ट और यूएसबी पोर्ट भी उपलब्ध हैं।

    Kia Carens Clavis charging ports

    फीचर्स

    किआ ने नई कैरेंस क्लाविस में कई फीचर्स पेश किए हैं, और आप नीचे दी गई टेबल में सभी मुख्य फीचर्स को देख सकते हैं।

    किआ कैरेंस क्लाविस हाइलाइट फीचर्स
    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स
    एयर प्योरिफायर कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
    वन टप अप/डाउन ऑल विंडो पैनोरमिक सनरूफ
    ऑटोमैटिक हेडलाइट्स एंबिएंट लाइटिंग

    इसमें दिया गया 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम बिना किसी रुकावट के अच्छे तरीके से काम करता है। इसका रिज़ॉल्यूशन साफ है और अलग अलग मेन्यू के बीच नेविगेट करना भी आसान है। हालांकि, इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो या एपल कारप्ले नहीं दिया गया है। इसके लिए आपको टाइप-ए यूएसबी केबल का उपयोग करना होगा, जो निराशाजनक है। बेस मॉडल से ऊपर वाले मॉडल एचटीई (ओ) में 8 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है, जिसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले की सुविधा मिलती है।

    Kia Carens Clavis 12.3-inch touchscreen

    दूसरा उपलब्ध डिस्प्ले 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर यूनिट है, जो साफ रिज़ॉल्यूशन और शानदार ग्राफिक्स के साथ आता है। इसमें ड्राइविंग मोड या मौसम से संबंधित थीम को जोड़ा जा सकता है। यह जानकारी को साफ साफ डिस्प्ले करता है और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर भी दिखाता है।

    Kia Carens Clavis 12.3-inch digital driver's display

    बोस ब्रांड का 8-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम दमदार ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प तो उपलब्ध है, लेकिन यह केवल टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले मॉडल में ही मिलता है।

    Kia Carens Clavis panoramic sunroof कुल मिलाकर, क्लाविस आपको अच्छे फीचर्स का पैकेज देती है। हां, इसमें रियर सीट वेंटिलेशन, पावर्ड को-ड्राइवर सीट या ड्राइवर के लिए 6 या 8 तरह की एडजस्टमेंट जैसी सुविधाएं नहीं हैं, लेकिन इन फीचर्स के न होने का मतलब यह नहीं है कि ये चीजें आपको इस कार को खरीदने से रोक सके।

    और देखें

    किआ कैरेंस क्लाविस की क्रैश टेस्ट सेफ्टी रेटिंग सामने नहीं आई है, लेकिन प्री-फेसलिफ्ट वर्जन को ग्लोबल एनकैप से तीन स्टार रेटिंग मिली थी। फीचर्स की बात करें तो इसमें कई सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं जिन्हें आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

    किआ कैरेंस क्लाविस स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स
    6 एयरबैग्स इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी)
    हिल होल्ड असिस्ट टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
    रियर पार्किंग सेंसर आईएसओफिक्स माउंट्स
    ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट

    Kia Carens Clavis gets 6 airbags (as standard)

    इसके टॉप वेरिएंट में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, डुअल कैमरा डैशकैम, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रेन-सेंसिंग वाइपर, रियर डिफॉगर के साथ रियर वाइपर और वॉशर और लेवल-2 एडीएएस जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं।

    Kia Carens Clavis 360-degree camera

    इसके एडीएएस किट में फ्रंट कोलिजन अवॉइडेंस असिस्टेंस, लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स अच्छी तरह से मार्किंग वाले एक्सप्रेसवे पर अच्छी तरह काम करती हैं, लेकिन आप चाहें तो इंफोटेनमेंट सिस्टम से इन्हें बंद भी कर सकते हैं।

    Kia Carens Clavis ADAS camera

    और देखें

    सभी सीटें यदि इस्तेमाल में ली जा रही हो तो कैरेंस क्लाविस में 216 लीटर का स्पेस मिलता है। थर्ड रो को फोल्ड करने पर 645 लीटर का स्पेस उपलब्ध हो जाता है।

    Kia Carens Clavis boot space with all 3 rows up

    तीसरी रो में 50:50 स्प्लिट फंक्शनैलिटी मिलती है, जबकि दूसरी रो को 60:40 अनुपात में फोल्ड किया जा सकता है, जिससे जरूरत पड़ने पर अधिक सामान ले जाना आसान हो जाता है।

    Kia Carens Clavis boot space with 3rd row folded

    दूसरी और तीसरी दोनों रो पूरी तरह से सपाट हो जाती हैं, जिससे फर्नीचर या घरेलू उपकरणों जैसी बड़ी वस्तुओं को ले जाने की आवश्यकता होने पर आपको एक ज्यादा स्पेस मिल जाता है।

    और देखें

    किआ कैरेंस क्लाविस में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल इंजन और 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है, ये सभी इंजन सेल्टोस में भी बिल्कुल उसी ट्यूनिंग में उपलब्ध हैं।

    Kia Carens Clavis engine

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    किआ क्लाविस का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन रिफाइंड है और स्मूद तरीके से पावर डिलीवर करता है। यह लाइनअप में सबसे कम पावरफुल इंजन है। इससे ड्राइविंग का भरपूर आनंद तो नहीं मिलेगा, लेकिन शहर में रोज़ाना के आवागमन और हाईवे पर आराम से क्रूज़िंग के लिए इसकी परफॉर्मेंस पर्याप्त है।

    शहर में परफॉर्मेंस

    यह इंजन केवल शहरी उपयोग के लिए बना है। भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में भी यह शांत और कंफर्टेबल महसूस होता है, और पूरी तरह से लोड होने पर भी ओवरटेकिंग के लिए किसी खास योजना की आवश्यकता नहीं होती।

    Kia Carens Clavis HTK Plus variant

    इसमें केवल मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जिसे हल्के क्लच के साथ इस्तेमाल करना आसान है। गियर बदलना भी मुश्किल नहीं है, और नए ड्राइवर भी इसे आसानी से चला सकते हैं।

    शहर में, आपको लगभग 10-12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।

    हाईवे परफॉर्मेंस

    अगर आप हाईवे पर आराम से गाड़ी चलाते हैं, तो यह इंजन आपको परेशान नहीं करेगा। यह बिना शोर किए या तनाव के 100 किलोमीटर प्रति लीटर की रफ्तार पर भी आराम से चल सकता है, लेकिन अगर आप इतनी रफ्तार पर जल्दी ओवरटेक करना चाहते हैं, तो यह मुमकिन नहीं होगा।

    70 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की स्पीड पकड़ने में समय लगता है, और यदि कार में फुल कैपेसिटी में लोगों की मौजूदगी हों तो एक्सलरेशन और भी धीमा हो जाता है। आपको धैर्य रखना होगा, गियर बदलना होगा और ओवरटेक करने की योजना उसी के अनुसार बनानी होगी।

    यदि आप धीरे-धीरे गाड़ी चला रहे हैं और बार-बार ओवरटेक करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, तो आप लगभग 12-14 किमी प्रति लीटर के माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं।

    1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन

    Kia Carens Clavis turbo-petrol engine

    यह इंजन सबसे रोमांचक है। इसकी स्मूदनेस अच्छी है और परफॉर्मेंस दमदार है, यहां तक ​​कि कार पूरी तरह से भरी होने पर भी आपको परफॉर्मेंस में कमी नजर नहीं आएगी। 

    शहर में परफॉर्मेंस

    Kia Carens Clavis driving

    पर्याप्त परफॉर्मेंस के साथ, यह इंजन शहर में इस्तेमाल करने में आसान लगता है। एक्सलरेट करते ही ये स्मूद तरीके से आगे बढ़ता है, भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में झटके नहीं लगते, लेकिन जब आपको ओवरटेक करना हो, तो यह पूरी पावर को दमदार लेकिन लीनियर तरीके से आने देता है।

    इसका एक्सलरेशन बहुत तेज नहीं है, लेकिन शहर में ओवरटेक करने के लिए पर्याप्त से अधिक है। मैनुअल ट्रांसमिशन में कोई परेशानी नहीं आएगी, लेकिन अगर आप क्लच का इस्तेमाल नहीं करना चाहते और फिर भी कुछ मैनुअल कंट्रोल चाहते हैं, तो आप क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन (आईएमटी) का विकल्प चुन सकते हैं।

    हालांकि, डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (डीसीटी) इस इंजन के नेचर के लिए सबसे उपयुक्त है। सामान्य ड्राइविंग के दौरान यह स्मूद महसूस होता है और आपको सही गियर में रखता है। लेकिन जब आपको तेज़ी से ओवरटेक करना हो, तो बस अपना दाहिना पैर दबाना होता है और ट्रांसमिशन बिना किसी हिचकिचाहट के कई गियर बदल देता है।

    अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बावजूद, टर्बो-पेट्रोल इंजन फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में उतना अच्छा नहीं है। शहर के ट्रैफिक में, आपको 10 किलोमीटर प्रति लीटर से अधिक का माइलेज शायद ही मिले।

    हाइवे पर परफॉर्मेंस

    आपको हाइवे पर इस इंजन को चलाने में बेहद आनंद आएगा। यह इंजन तेज़ी से रफ्तार पकड़ता है और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पार करने के बाद भी अपनी गति बनाए रखता है। 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार पर क्रूज़ करना बेहद आसान है, और अगर आप एक्सप्रेसवे पर धीमी गति से चलने वाले ट्रैफिक को पीछे छोड़कर स्पीड लिमिट में गाड़ी चलाना पसंद करते हैं, तो डीसीटी आपके लिए सबसे उपयुक्त रहेगा।

    Kia Carens Clavis 7-speed DCT

    डीसीटी में स्टीयरिंग व्हील के पीछे पैडल शिफ्टर भी मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल ओवरटेक करने से ठीक पहले गियर बदलने के लिए किया जा सकता है। पूरी तरह से भरी होने पर भी, आपको ओवरटेक करने की शायद ही कभी योजना बनानी पड़ेगी।

    यदि आप थ्रॉटल का इस्तेमाल धीरे-धीरे करते हैं और 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आराम से गाड़ी चलाते हैं, तो आपको लगभग 12-14 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।

    1.5 लीटर डीजल इंजन

    यह किआ क्लाविस के पावरट्रेन रेंज का सबसे बेहतरीन विकल्प है। आपको स्मूदनेस से थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन डीजल इंजन के हिसाब से यह काफी अच्छा है। इस समझौते के बदले आपको परफॉर्मेंस और माइलेज का शानदार संतुलन मिलेगा।

    शहर में परफॉर्मेंस

    किआ कैरेंस क्लाविस डीजल को शहर में चलाना बेहद आसान है। ट्रैफिक के साथ चलने के लिए आपको इंजन पर ज्यादा जोर नहीं देना पड़ता। टॉर्क का अधिकांश हिस्सा कम आरपीएम रेंज में उपलब्ध होता है; इसलिए, शहर में आने-जाने और ओवरटेक करने के लिए परफॉर्मेंस कम महसूस नहीं होती है।

    Kia Carens Clavis driving

    अगर आप अक्सर शहर के भारी ट्रैफिक में गाड़ी चलाते हैं, तो मैनुअल गियरबॉक्स आपके लिए सही विकल्प नहीं हो सकता, क्योंकि इसका क्लच थोड़ा सख्त लग सकता है और लंबे ट्रैफिक जाम में आपको थकान महसूस हो सकती है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स अपनी स्मूथ शिफ्टिंग के कारण सुविधा के लिहाज से एक अच्छा विकल्प है।

    डीजल इंजन शहर में 12-14 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा, लेकिन यह आंकड़ा कार में बैठे पैसेंजर्स की संख्या के आधार पर बदल सकता है।

    हाइवे पर परफॉर्मेंस

    हालांकि हाइवे पर यह इंजन उतना रोमांचक और स्मूद महसूस नहीं होगा, लेकिन यह अपना काम बखूबी करता है। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ना और उसे बनाए रखना आसान है। अगर आप तेज़ गति पर किसी को जल्दी से ओवरटेक करना चाहते हैं, तो इंजन थोड़ा शोर करता है, लेकिन ओवरटेक करने का मौका खत्म होने से पहले तेज़ी से आगे निकलने के लिए इसमें पर्याप्त पावर रहती है।

    Kia Carens Clavis rear मैं टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लेने की सलाह दूंगा, क्योंकि इसमें गियर बदलना बेहद आसान है। अगर आप थोड़ा जोश में हैं, तो कार को स्पोर्ट्स मोड में डाल सकते हैं, जिसमें गियरबॉक्स हाई आरपीएम पर चलता रहेगा, जिससे आप इंजन की अधिकतम क्षमता का आनंद ले सकेंगे। वैसे, हाईवे पर मैनुअल गियरबॉक्स का इस्तेमाल करना भी आसान है।

    डीजल इंजन के साथ हाईवे पर माइलेज 14-17 किमी प्रति लीटर के बीच हो सकता है।

    कुल मिलाकर, क्लाविस में कई इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं। अगर इसमें किसी चीज की कमी है, तो वह सिर्फ सीएनजी किट का विकल्प है।

    और देखें

    राइड क्वालिटी

    किआ कैरेंस क्लाविस की राइड काफी आरामदायक है। इसका सस्पेंशन सामान्य स्पीडब्रेकरों और गड्ढों पर भी बेहतरीन कंफर्ट देता है। गहरे और तीखे गड्ढों पर भी झटके सहने की क्षमता सराहनीय है, और गाड़ी में बैठे लोगों को ज्यादा उछाल नहीं मिलता है।

    Kia Carens Clavis driving

    खराब, टूटी-फूटी सड़कों पर भी, क्लाविस कंफर्ट बनाए रखती है और केबिन के अंदर की हलचल को नियंत्रित रखती है। तेज़ गति पर भी यह स्थिर महसूस होती है और अचानक आने वाले उतार-चढ़ाव या जॉइन्ट्स को भी आसानी से पार कर लेती है।

    इसका ग्राउंड क्लीयरेंस इतना अच्छा है कि आप बिना किसी परेशानी के तीखे स्पीडब्रेकरों को पार कर सकते हैं, लेकिन अगर कार पूरी तरह से भरी हुई है, तो ऐसी खराब सड़कों पर आपको अपनी गति कम करनी पड़ सकती है।

    हैंडलिंग

    किआ कैरेंस क्लाविस एक आरामदायक पारिवारिक एमपीवी है। इसलिए, मोड़ लेते समय इसमें बॉडी रोल महसूस होता है, और अगर आप अपने परिवार के साथ घुमावदार सड़क पर हैं, तो बेहतर होगा कि आप धीरे-धीरे गाड़ी चलाएं। यह अस्थिर या बेकाबू महसूस नहीं होती, लेकिन पीछे बैठे यात्रियों को शायद ज्यादा आराम न मिले।

    Kia Carens Clavis driving

    इसके बावजूद, यह तेज गति पर भी आसानी से लेन बदलती है और एक्सप्रेसवे पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार बनाए रखने का आत्मविश्वास देती है। इसे एक पारिवारिक एमपीवी की तरह चलाएं, और आपको किसी भी बात की चिंता नहीं होगी।

    और देखें

    किआ कैरेंस क्लाविस का कौनसा वेरिएंट है पैसा वसूल?

    किआ कैरेंस क्लाविस 2025 एचटीई, एचटीई (ओ), एचटीके, एचटीके+, एचटीके+ (ओ), एचटीएक्स और एचटीएक्स+ वेरिएंट्स में उपलब्ध है: 

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीई वेरिएंट

    • यह वेरिएंट केवल मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प के साथ उपलब्ध है। खास बात यह है कि इस मॉडल में टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प नहीं है।
    • सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं किया गया है: इसमें 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिए गए हैं।
    • इस वेरिएंट में टर्बो-पेट्रोल इंजन उपलब्ध है, लेकिन केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ।
    • फीचर लिस्ट में प्रमुख रूप से 8-इंच टचस्क्रीन (वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ), 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और रिवर्स पार्किंग कैमरा शामिल हैं।

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीके वेरिएंट

    • एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स और रूफ रेल्स के साथ इसका लुक थोड़ा बेहतर हो गया है, और इंटीरियर में ब्लैक-बेज डुअल-टोन इंटीरियर दिया गया है।
    • इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी हैं, जैसे ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और फ्रंट पार्किंग सेंसर।

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीके+ वेरिएंट

    • यह ऑटोमैटिक वेरिएंट का बेस वर्जन है।
    • इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें ऑटो फोल्डिंग वाले पावर मिरर, रियर वाइपर और वॉशर, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं।
    • ऑटोमैटिक मॉडल्स में ड्राइव मोड्स भी दिए गए हैं।

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीके+ (ओ) वेरिएंट

    • 17 इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स से इसका लुक और भी आकर्षक हो गया है।
    • इसमें सिंगल पैनल सनरूफ (केवल टर्बो-पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में), वायरलेस चार्जर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (केवल डीसीटी वेरिएंट में) जैसे प्रमुख फीचर्स जोड़े गए हैं।

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स वेरिएंट

    • यह वेरिएंट टॉप मॉडल जैसा ही दिखता है, जिसमें फुल-एलईडी हेडलाइट्स और बंपर पर सैटिन क्रोम फिनिश दी गई है। इंटीरियर में भी बेज-नेवी ब्लू थीम का अनूठा कॉम्बिनेशन दिया गया है।
    • अतिरिक्त फीचर्स में क्लाइमेट कंट्रोल के लिए स्वैपेबल पैनल, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, टिल्ट-टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, कूल्ड कप होल्डर्स (पहली रो) और कूल्ड कैन होल्डर्स (दूसरी रो)। एयर प्यूरीफायर, 360 डिग्री कैमरा और डुअल डैश कैमरा भी उपलब्ध हैं। 
    • 12.3 इंच टचस्क्रीन और 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ इंफोटेनमेंट पैकेज काफी बेहतर है।
    • टर्बो-पेट्रोल वर्जन में पैनोरमिक सनरूफ भी मिलती है।

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीएक्स+ वेरिएंट

    • कैप्टन सीटें केवल इसी वेरिएंट में उपलब्ध हैं।
    • इसमें फ्रंट सीट वेंटिलेशन, 4-वे पावर ड्राइवर सीट, रेन-सेंसिंग वाइपर और 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम जैसे अतिरिक्त फीचर्स शामिल हैं।
    • अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स वाला लेवल 2 एडीएएस केवल पेट्रोल-डीसीटी मॉडल में उपलब्ध है।

    कारदेखो की सलाह

    • कम बजट वालों के लिए एचटीई (ओ) वेरिएंट एक अच्छा विकल्प है। इस कीमत पर इसमें वो सभी ज़रूरी फीचर्स मिल जाएंगे जिनकी उम्मीद की जाती है।
    • सभी ज़रूरी फीचर्स के साथ ऑटोमैटिक कार चाहने वालों के लिए एचटीके+ वेरिएंट एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। कुल मिलाकर, यह वेरिएंट सबसे किफायती विकल्प है।
    • एचटीएक्स वेरिएंट उन लोगों के लिए है जो बेहतर इंफोटेनमेंट अनुभव और कुछ अतिरिक्त शानदार फीचर्स चाहते हैं।
    और देखें

    किआ कैरेंस क्लाविस एक पारिवारिक एमपीवी के पारंपरिक फॉर्मूले को अपनाती है, जो एक प्रैक्टिकल, वर्सेटाइल और बड़े केबिन के साथ आरामदायक राइड क्वालिटी देती है।  इसमें आधुनिक फीचर्स, हाई-टेक सेफ्टी और कई इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों जैसी आकर्षक चीजें मिल रही हैं। यदि आप एक ऐसी कार चाहते हैं जिसमें सभी सीटों पर वयस्क आराम से बैठ सकें, जो देखने में साधारण न लगे और आपकी जेब पर भी भारी न पड़े, तो क्लाविस वर्तमान में बाजार में सबसे अच्छा विकल्प है।

    किआ कैरेंस क्लाविस के विकल्प के रूप में अन्य कारें

    हुंडई अल्काज़ार

    विचार करने के कारण

    • अधिक फीचर्स से लैस
    • कुछ लोगों को इसका एसयूवी जैसा लुक पसंद आ सकता है
    • कैप्टन सीटें बेहतर एक्सपीरियंस देती हैं

    नज़रअंदाज़ करने के कारण

    • 18 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ राइड उतनी आरामदायक नहीं है
    • थर्ड रो में सीमित जगह
    • नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प उपलब्ध नहीं है
    और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस कलर

    भारत में किया कैरेंस क्लाविस निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • कैरेंस क्लाविस ग्लेशियर व्हाइट पर्ल कलरग्लेशियर व्हाइट पर्ल
    • कैरेंस क्लाविस ivory सिल्वर gloss कलरivory सिल्वर gloss
    • कैरेंस क्लाविस क्लियर व्हाइट कलरक्लियर व्हाइट
    • कैरेंस क्लाविस प्यूटर ऑलिव कलरप्यूटर ऑलिव
    • कैरेंस क्लाविस डार्क गनमेटल कलरडार्क गनमेटल
    • कैरेंस क्लाविस ऑरोरा ब्लैक पर्ल कलरऑरोरा ब्लैक पर्ल
    • कैरेंस क्लाविस इम्पीरियल ब्लू कलरइम्पीरियल ब्लू
    • कैरेंस क्लाविस ग्रेविटी ग्रे कलरग्रेविटी ग्रे

    comparing किया कैरेंस क्लाविस rivals

    किया कैरेंस क्लाविस
    किया कैरेंस क्लाविस
    Rs.11.39 - 21.79 लाख*
    किया केरेंस
    किया केरेंस
    Rs.11.12 - 12.98 लाख*
    मारुति सुजुकी अर्टिगा
    मारुति सुजुकी अर्टिगा
    Rs.8.90 - 13.14 लाख*
    मारुति सुजुकी एक्सएल6
    मारुति सुजुकी एक्सएल6
    Rs.11.62 - 14.68 लाख*
    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ
    महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ
    Rs.13.99 - 25.79 लाख*
    किया सेल्टोस
    किया सेल्टोस
    Rs.11.25 - 21.82 लाख*
    हुंडई अल्कजार
    हुंडई अल्कजार
    Rs.14.51 - 21.96 लाख*
    किया सोरेंटो
    किया सोरेंटो
    Rs.27.99 - 40.39 लाख*
    रेटिंग4.6User Review (55)4.4User Review (522)4.5User Review (863)4.4User Review (311)4.7User Review (66)4.6User Review (66)4.5User Review (104)4.6User Review (8)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकऑटोमेटिक
    इंजन1482 सीसी - 1497 सीसी1493 सीसी - 1497 सीसी1462 सीसी1462 सीसी1997 सीसी - 2184 सीसी1482 सीसी - 1497 सीसी1482 सीसी - 1493 सीसी1598 सीसी - 2151 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोल
    पावर94.67 - 157.57 बीएचपी94.76 - 114 बीएचपी86.63 - 101.64 बीएचपी86.63 - 101.64 बीएचपी182.37 - 200 बीएचपी113 - 158 बीएचपी114 - 158 बीएचपी178 - 190 बीएचपी
    माइलेज19.54 किमी/लीटर-20.3 से 20.51 किमी/लीटर20.27 से 20.97 किमी/लीटर--17.5 से 20.4 किमी/लीटर19.6 किमी/लीटर
    एयरबैग66666-76610-7
    वर्तमान में देख रहे हैंकैरेंस क्लाविस बनाम केरेंसकैरेंस क्लाविस बनाम अर्टिगाकैरेंस क्लाविस बनाम एक्सएल6कैरेंस क्लाविस बनाम एक्सयूवी 7एक्सओकैरेंस क्लाविस बनाम सेल्टोसकैरेंस क्लाविस बनाम अल्कजारकैरेंस क्लाविस बनाम सोरेंटो

    किया कैरेंस क्लाविस वीडियो

    • पूर्ण वीडियो
    • Highlight - Kia Carens Clavis

      Highlight - Kia कैरेंस क्लाविस

    • Perfect Car - Kia Carens Clavis

      Perfect Car - Kia कैरेंस क्लाविस

    • KIA Carens Clavis Long Term Review🧐

      KIA Carens Clavis Long Term Review🧐

    • Kia Carens Clavis Review In Hindi: Desh Ki Best Family MPV?22:02
      Kia Carens Clavis Review In Hindi: Desh Ki Best Family MPV?
      1 साल पहले53.4K व्यूज
    • Kia Carens Clavis vs Hyundai Alcazar: Galat Gadi Padegi Bhaari18:46
      Kia Carens Clavis vs Hyundai Alcazar: Galat Gadi Padegi Bhaari
      1 साल पहले49.6K व्यूज
    • Kia Carens Clavis 6000+ KM Review: The Perfect Big Family Car
      Kia Carens Clavis 6000+ KM Review: The Perfect Big Family Car
      7 महीने पहले26.6K व्यूज

    किया कैरेंस क्लाविस 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • किआ कैरेंस क्लाविस फाइनल लॉन्ग टर्म रिपोर्ट:7000 किलोमीटर + तनावमुक्त ड्राइविंग अनुभव
      किआ कैरेंस क्लाविस फाइनल लॉन्ग टर्म रिपोर्ट:7000 किलोमीटर + तनावमुक्त ड्राइविंग अनुभव

      किआ कैरेंस क्लाविस अक्टूबर में अपने डीजल मैनुअल पावरट्रेन के साथ कारदेखो गैरेज में आई थी, और लगभग 5000 किमी तक चलने के बाद, इसे क्लाविस टर्बो-पेट्रोल डीसीटी से रिप्लेस कर दिया गया, जिसे लगभग 3000 किमी और चलाया गया।

      भानुon अप्रैल 14, 2026
    • किआ कैरेंस क्लाविस 6000 किलोमीटर रिव्यू: लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव
      किआ कैरेंस क्लाविस 6000 किलोमीटर रिव्यू: लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव

      जैसे ही मैंने डीज़ल गाड़ी को टर्बो-पेट्रोल गाड़ी से बदलवाया, मैं मुंबई से पुणे के लिए निकल पड़ा।

      अंशon मार्च 18, 2026
    • किआ कैरेंस क्लाविस 5000 किलोमीटर रिव्यू: दोस्त,शादी और एक लंबे सफर में इसका साथ
      किआ कैरेंस क्लाविस 5000 किलोमीटर रिव्यू: दोस्त,शादी और एक लंबे सफर में इसका साथ

      मेरे मित्र की शादी में, जिस कार से मैं और मेरे बाकी दोस्त वहां गए, वह कोई और नहीं बल्कि मेरी पहले से ही पसंदीदा कार - किआ कैरेंस क्लाविस थी।

      अंशon जनवरी 06, 2026
    • किआ कैरेंस क्लाविस लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन: एक शानदार शुरूआत
      किआ कैरेंस क्लाविस लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन: एक शानदार शुरूआत

      1500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर चुकी क्लैविस ने हमें एक बार भी निराश नहीं किया है, लेकिन अभी भी इसे काफी यात्रा करनी है।

      अंशon नवंबर 19, 2025

    explore किया कैरेंस क्लाविस दूसरा hand कारें

    • किया कैरेंस क्लाविस एचटीई (ओ) डीजल
      किया कैरेंस क्लाविस एचटीई (ओ) डीजल
      Rs12.55 लाख
      202538,826किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • किया कैरेंस क्लाविस एचटीई (ओ) डीजल
      किया कैरेंस क्लाविस एचटीई (ओ) डीजल
      Rs5.81 लाख
      202438,447किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • किया कैरेंस क्लाविस एचटीके
      किया कैरेंस क्लाविस एचटीके
      Rs14.00 लाख
      202510,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • किया केरेंस प्रेस्टीज प्लस बीएस6
      किया केरेंस प्रेस्टीज प्लस बीएस6
      Rs8.98 लाख
      202336,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस जीएक्स (ओ) 7 सीटर
      टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस जीएक्स (ओ) 7 सीटर
      Rs22.75 लाख
      202619,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • एमजी विंडसर ईवी एसेंस
      एमजी विंडसर ईवी एसेंस
      Rs16.00 लाख
      202612,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी अर्टिगा वीएक्सआई
      मारुति सुजुकी अर्टिगा वीएक्सआई
      Rs11.25 लाख
      202529,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • एमजी विंडसर ईवी एसेंस प्रो
      एमजी विंडसर ईवी एसेंस प्रो
      Rs17.75 लाख
      20268,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस जीएक्स 7 सीटर
      टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस जीएक्स 7 सीटर
      Rs22.75 लाख
      20269,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी अर्टिगा सीएनजी वीएक्सआई
      मारुति सुजुकी अर्टिगा सीएनजी वीएक्सआई
      Rs7.99 लाख
      202158,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें


    किया कैरेंस क्लाविस यूज़र रिव्यू

    4.6/5
    पर बेस्ड55 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (55)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (20)
    • कंफर्ट (33)
    • माइलेज (19)
    • इंजन (9)
    • इंटीरियर (11)
    • स्पेस (15)
    • कीमत (14)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • p
      pandat on अक्टूबर 13, 2026
      5
      Kia Carens Clavis Cng Hte
      The Kia Carens Clavis CNG HTE (O) is the best value-for-money package in 2026. The second-row electric tumble feature is good, and the boot space is huge with the seats folded. It is the best CNG variant in this segment, offering a luxurious feel. I am waiting for this variant. Compared with the Ertiga, the Kia Carens Clavis wins in the price segment.
      और देखें
    • s
      subham meher on सितंबर 28, 2026
      5
      Comfort Of Clavish
      Best car for a family man, according to the family point of view there is no one can beat the comfort of Clavis, thousands of kilometres can easily drive in this car. Last time we went for Kantabanji to Bhubaneswar in this car, load capabilities are often good, I just love this car. I haven't drive the diesel engine yet, I will for sure, great experience.
      और देखें
    • h
      harsh patel on सितंबर 28, 2026
      4.7
      Carens Clavis
      Cerens Clavis is a unique and thrilling series with an original concept, strong characters, intense action, and plenty of mystery. The story keeps you curious with unexpected twists and exciting moments. It feels different from typical shows and stays engaging throughout. Definitely worth watching, for sure!
      और देखें
    • h
      harpreet सिंह on सितंबर 26, 2026
      5
      Kiya Best Car I Am Really Very Happy
      Very good comfortable, very good car. Good ride. Very good seat, very good light, very good sound system, very good mileage and very nice driving, beautiful looking car, service good, very good air condition, cooling is best and best breaking system and tyre strong, built quality very good, safe  ride, good car.
      और देखें
      1
    • m
      mmkaratt on सितंबर 13, 2026
      3.8
      Best In : Seating Space / Worst Is : Body Metal
      Best in: Seating space and comfort even back seats, good door storage, modern design & look, good interior plastics, HTE O option is value for money, things which are not good : very bad & low grade thin body, quick dent and scratch, paint quality is not good, engine is not suitable for 7 seater car, very low torque, frequent gear shift required.
      और देखें
    • अधिक देखें

    किया कैरेंस क्लाविस माइलेज

    किया कैरेंस क्लाविस का माइलेज 15.34 से 19.54 किमी/लीटर है। डीजल मॉडल का माइलेज - से 19.54 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। पेट्रोल मॉडल का माइलेज - से 16.66 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। सीएनजी मॉडल का माइलेज - है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    डीजलमैनुअल19.54 किमी/लीटर
    डीजलऑटोमेटिक17.5 किमी/लीटर
    पेट्रोलऑटोमेटिक16.66 किमी/लीटर
    पेट्रोलमैनुअल15.95 किमी/लीटर
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      किया कैरेंस क्लाविस प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) किया कैरेंस क्लाविस की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में कैरेंस क्लाविस की ऑन-रोड कीमत 13,23,648 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) कैरेंस क्लाविस और केरेंस में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) कैरेंस क्लाविस की कीमत 11.39 लाख रुपये एक्स-शोरूम और केरेंस की कीमत 11.12 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) किया कैरेंस क्लाविस के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 12.25 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से किया कैरेंस क्लाविस की ईएमआई ₹25,902 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.36 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) किया कैरेंस क्लाविस में कौनसा गियरबॉक्स मिलता है?
      A ) किया कैरेंस क्लाविस मैनुअल & ऑटोमेटिक गियरबॉक्स में उपलब्ध है।
      फ्यूल टाइपट्रांसमिशन
      Dieselमैनुअल
      Dieselमैनुअल
      Dieselमैनुअल
      Dieselऑटोमेटिक
      Dieselमैनुअल
      Dieselमैनुअल
      Dieselऑटोमेटिक
      Dieselऑटोमेटिक
      Dieselमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolमैनुअल
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolमैनुअल
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      CNGमैनुअल
      CNGमैनुअल
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Rohit asked on 11 Oct 2025
      Q ) Does the Kia Carens Clavis come with roof-mounted air vents?
      By CarDekho Experts on 11 Oct 2025

      A ) Yes, the Kia Carens Clavis comes equipped with roof-mounted air conditioning ven...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Kohinoor asked on 17 Jun 2025
      Q ) Is Smart Cruise Control available in the Kia Carens Clavis?
      By CarDekho Experts on 17 Jun 2025

      A ) Yes, the Kia Carens Clavis is equipped with Smart Cruise Control (SCC) with Stop...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Akhil asked on 13 Jun 2025
      Q ) Is the air purifier in the car equipped with an AQI display?
      By CarDekho Experts on 13 Jun 2025

      A ) Yes, the Kia Carens Clavis comes equipped with a Smart Pure Air Purifier featuri...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Gourav asked on 2 Jun 2025
      Q ) Does the Kia Carens Clavis offer ventilated front seats?
      By CarDekho Experts on 2 Jun 2025

      A ) Yes, the Kia Carens Clavis is equipped with ventilated front seats in select hig...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Rajkumar asked on 28 Oct 2024
      Q ) क्या 7 सीटर है
      By CarDekho Experts on 28 Oct 2024

      A ) Yes, the 2025 Kia Carens is available in both 6-seater and 7-seater options.

      Reply on this answerसभी देखें Answers (3)
      प्रशन
      calculate कैरेंस क्लाविस ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹30,945ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      किया कैरेंस क्लाविस ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      किया कैरेंस क्लाविस में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.14.22 - 27.31 लाख*
      मुंबईRs.13.47 - 25.88 लाख*
      पुणेRs.13.47 - 25.88 लाख*
      हैदराबादRs.14.02 - 26.89 लाख*
      चेन्नईRs.14.13 - 27.33 लाख*

      ट्रेंडिंग किया कारें

      पॉपुलर एमयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      सभी लेटेस्ट एमयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      दिवाली ऑफर पाएं
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है