• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई किआ सेल्टोस से 4 जुलाई को उठेगा पर्दा, जल्द होगी लॉन्च

    फेसलिफ्ट किआ सेल्टोस में पैनोरमिक सनरूफ और एडीएएस जैसे पॉपुलर फीचर्स दिए जाएंगे

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 20, 2023 13:35 ist
    info icon
    published onJun 20, 2023 13:35 IST
    last updated onJun 20, 2023 13:35 IST
    3.7K Views
    • Write a कमेंट

    Facelifted Kia Seltos Front

    • इस कॉम्पेक्ट एसयूवी की डीलरशिप-लेवल प्री-बुकिंग 25,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो गई है।
    • इस गाड़ी में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं, साथ ही इसमें नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है।
    • एडीएएस और पैनोरमिक सनरूफ के अलावा इसमें इंटीग्रेटेड ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले, हीटेड फ्रंट सीटें और छह एयरबैग जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
    • कंपनी शोकेस होने के कुछ दिनों बाद ही इसे लॉन्च कर सकती है।
    • भारत में नई सेल्टोस कार की कीमत 10.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    भारत की टॉप-सेलिंग कॉम्पेक्ट एसयूवी किआ सेल्टोस को जल्द नया फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है। इस गाड़ी की शोकेस डेट भी कंफर्म गई है, भारत में फेसलिफ्ट सेल्टोस से 4 जुलाई को पर्दा उठेगा। अनुमान है कि कंपनी इसे शोकेस होने के कुछ दिनों बाद लॉन्च कर सकती है।

    नई डिज़ाइन

    Facelifted Kia Seltos Rear

    फेसलिफ्ट सेल्टोस कार में फ्रंट पर नया हेडलाइट सेटअप, नई डिज़ाइन की ग्रिल और नई एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइटें) दी जाएंगी। इसकी साइड प्रोफाइल पर डोर क्लैडिंग को छोड़कर कोई अहम बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। पीछे साइड इसमें नए डिज़ाइन के टेललैंप दिए जाएंगे, जिसके बीच में एक कनेक्टिंग एलिमेंट लगा होगा। इस गाड़ी के बूट की शेप को ज्यादा दमदार लुक के लिए मॉडिफाई किया गया है, साथ ही इसमें नई डिज़ाइन का रियर बंपर भी दिया गया है।

    अपडेट पावरट्रेन

    अनुमान है कि फेसलिफ्ट सेल्टोस में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शंस: 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल मिलने जारी रह सकते हैं। वर्तमान में सेल्टोस में पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है, जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए गए हैं। अनुमान है कि कंपनी फेसलिफ्ट एसयूवी में नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160 पीएस) भी शामिल कर सकती है।

    यह भी पढ़ें: किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट बिना कवर के आई नजर, इन नए अपडेट्स के साथ इसी साल होगी लॉन्च

    इसके अलावा फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी किया कैरेंस और नई हुंडई वरना वाले 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दे सकती है।

    फीचर्स व सेफ्टी

    Facelifted Kia Seltos Cabin

    टेस्टिंग के दौरान सामने आई जानकारियों के अनुसार नई किया सेल्टोस में पैनोरमिक सनरूफ दिया जाएगा। साथ ही इसमें एडीएएस फीचर्स भी मिलेंगे, जिसके तहत लेन असिस्ट, फ्रंट कोलिजन वार्निंग, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें: किआ सेल्टोस ने 5 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा किया पार

    अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तरह इसमें भी ड्यूल इंटीग्रेटेड 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम (टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए) दिया जा सकता है। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम) और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    कीमत व कंपेरिजन

    Facelifted Kia Seltos Front

    किया अपनी नई सेल्टोस की प्राइस से जुलाई में पर्दा उठा सकती है। अनुमान है कि 2023 किया सेल्टोस की कीमत 10.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और एमजी एस्टर से रहेगा।

    यह भी देखेंः किया सेल्टोस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है