• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई किआ सेल्टोस साबित होगी 2023 की सबसे बेस्ट फीचर लोडेड कॉम्पैक्ट एसयूवी, ये है कारण

    लॉन्च होने के 4 साल बाद किआ सेल्टोस को एक बड़ा अपडेट दिया गया है और ये कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की सबसे फीचर लोडेड कार बन गई है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 31, 2023 13:36 ist
    info icon
    published onJul 31, 2023 13:36 IST
    last updated onJul 31, 2023 13:36 IST
    169 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Seltos vs Honda Elevate vs Citroen C3 Aircross

    भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी कॉम्पिटशन है क्योंकि यहां इस  सेगमेंट की कारों को काफी पसंद किया जाता है। 2023 में इस सेगमेंट में अब होंडा और सिट्रोएन भी अपनी ओर से नई कारें उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि होंडा एलिवेट और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की लॉन्चिंग से पहले ही किआ सेल्टोस के फेसलिफ्ट मॉडल ने मार्केट में धूम मचा दी है। 

    यहां हम आपको किआ सेल्टोस में दिए गए उन फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अपकमिंग होंडा एलिवेट और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस में भी नहीं देखने को मिलेंगे जबकि ये दोनों भी काफी प्रीमियम कारें हैं। 

    पैनोरमिक सनरूफ 

    Seltos panoramic sunroof

    ऑटो इंडस्ट्री में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें सबसे पॉपुलर है और इस सेगमेंट की कारों से ग्राहकों को पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स की उम्मीद तो रहती ही है। हालांकि सेल्टोस में ये फीचर हाल ही में पेश किया गया है जबकि इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी कुछ कारों में ये फीचर पहले से ही दिया जा रहा है। हालांकि एलिवेट एसयूवी में भी सिंगल पेन सनरूफ का फीचर दिया जाएगा मगर सिट्रोएन की अप​कमिंग एसयूवी में ये फीचर नहीं दिया जाएगा। 

    डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर

    Seltos digital driver display

    सेल्टोस के अपडेटेड मॉडल में इसबार कनेक्टेड डिस्प्ले सेटअप दिया गया है जिसमें  10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी शामिल है। बता दें कि होंडा एलिवेट में भी सेमी डिजिटल सेटअप दिया जाएगा जबकि सी3 एयरक्रॉस में डिजिटाइस्ड इंस्टरुमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। 

    ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल

    Seltos dual zone AC

    काम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किआ सेल्टोस पहली ऐसी कार है जिसमें फ्रंट पैसेंजर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस देने के लिए ये फीचर दिया गया है। इस फीचर के रहते आगे बैठने वाले दो लोग अपनी सुविधा के हिसाब से क्लाइमेट सेटिंग बदल सकते हैं। 

    कई तरह के पावरट्रने ऑप्शंस दिए गए हैं इस कार में 

    हुंडई क्रेटा के बाद किआ सेल्टोस सेल्टोस एकमात्र ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसमें डीजल इंजन का भी ऑप्शन दिया गया है। इसमें नैचुरली ​एस्पिरेटेड पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है। 

    Kia Seltos engine

    बता दें कि होंडा एलिवेट में केवल सिंगल पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया जाएगा वहीं सी3 एयरक्रॉस में टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। 

    कई तरह के ऑटोमैटिक और आईएमटी ट्रांसमिशन के ऑप्शंस भी दिए गए हैं इसमें 

    ना सिर्फ किआ सेल्टोस में कई तरह के इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं बल्कि और हर इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी,डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। 

    इसके मुकाबले में लॉन्च होने वाली सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस में फिलहाल तो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस नहीं दी जाएगी। दूसरी तरफ होंडा की अपकमिंग एसयूवी में सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी। 

    यह भी पढ़ें:2023 किया सेल्टोस के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर, जानिए यहां

    360 डिग्री कैमरा 

    Kia Seltos 360-degree camera

    इस फीचर की उम्मीद होंडा एलिवेट और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस के फुल लोडेड वेरिएंट में मिलने की उम्मीद है। किआ सेल्टोस में इस फीचर का एडवांटेज दिया गया है। ये फीचर सिटी में भीड़भाड़ और कार पार्क करने में काफी मदद करता है। 

    पावर्ड ड्राइवर सीट 

    कार में प्रीमियम फील देने वाला इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट कुछ समय पहले त​क लग्जरी कारों में ही दिया जाता था। अब ये फीचर 20 लाख रुपये से कम कीमत तक वाली कारों में भी दिया जाने लगा है। जो कि अपकमिंग होंडा एलिवेट और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी दिया जाएगा। सेल्टोस में इस फीचर को 8 तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है जिनमें रिक्लाइन,स्लाइड,हाइट और एंगल का सीट बेस एडजस्टमेंट शामिल है। 

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

    एलिवेट और सी3 एयरक्रॉस के मुकाबले सेल्टोस फेसलिफ्ट में इस फीचर का एडवांटेज मिलता है और ये 2019 में इसकी लॉन्चिंग के समय से मिल रहा है। इसमें अपने कंफर्ट के हिसाब से कूलिंग के​ लिए तीन फैन स्पीड को एडजस्ट किया जा सकता है। भारत में पड़ने वाली गर्मी को देखते हुए ये फीचर काफी जरूरी महसूस होता है। 

    बोस साउंड सिस्टम

    होंडा और सिट्रोएन की अपकमिंग एसयूवी कारों में ऑडियो सिस्टम दिया जाएगा मगर वो ब्रांडेड नहीं होंगे। मगर यहां सेल्टोस में इस चीज का एडवांटेज मिलता है जिसमें सेगमेंट फर्स्ट 8 स्पीकर वाला बोस का ऑडियो सिस्टम दिया गया है। 

    Seltos bose audio

    8 इंच हेडअप डिस्प्ले

    किआ सेल्टोस पहली मास मार्केट कार है जिसमें हेड अप डिस्प्ले दिया गया है जो पहले महंगी कारों में दिया जाता था। 

    मगर इन फीचर्स के बदले कीमत भी रखी गई है ज्यादा

    किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट 10.90 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी गई है। ये अपने सेगमेंट की सबसे महंगी कार है। होंडा एलिवेट और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी में इनमें से कुछ फीचर्स नहीं दिए जाएंगे मगर ये ज्यादा अफोर्डेबल साबित हो सकती है। इनकी शुरूआती कीमत क्रमश: 12 लाख रुपये और 9 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी जा सकती है। होंडा एलिवेट को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है जबकि सिट्रोएन भी अपनी अपकमिंग एसयूवी को इसी समय तक लॉन्च कर सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सेल्टोस 2023-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है