• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया ईवी6 की 200 यूनिट्स कस्टमर्स को हुई डिलीवर

    भारत में किया ईवी6 की प्राइस 59.95 लाख रुपये से शुरू होकर 64.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 17, 2022 18:58 ist
    info icon
    published onNov 17, 2022 18:58 IST
    last updated onNov 17, 2022 18:58 IST
    489 Views
    • Write a कमेंट

     

    Kia EV6

    किया मोटर्स ने ईवी6 कार की अब तक 200 यूनिट्स कस्टमर्स को डिलीवर कर दी है। कंपनी की योजना 2022 के आखिर तक इसके सभी पेडिंग ऑर्डर की डिलीवरी को पूरा करने की है।

    किया ईवी6 को भारत में जून 2022 में लॉन्च किया गया था। भारत में इस इलेक्ट्रिक कार को इम्पोर्ट करके बेचा जाता है। कंपनी ने शुरुआत में ईवी6 कार की केवल 100 यूनिट्स को ही भारत लाने की योजना बनाई थी, मगर ज्यादा बुकिंग और डिमांड के चलते कंपनी ने इस कार का इंपोर्ट बढ़ाने का फैसला लिया।

    Kia EV6

    किया ईवी6 कार को कंपनी के डेडिकेटेड ईवी प्लेटफार्म ई-जीएमपी पर तैयार किया गया है। इस गाड़ी में 77.4 किलोवाट आवर का बैटरी पैक लगा हुआ है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी फुल चार्ज पर 528 किलोमीटर तक की रेंज तय करने में सक्षम है। इसमें दो ड्राइवट्रेन ऑप्शंस रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन मिलता है। इसका सिंगल-मोटर रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट 229 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन का पावर आउटपुट 325 पीएस और 605 एनएम है। भारत में इसकी प्राइस 59.95 लाख रुपये से शुरू होकर 64.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। 

    Kia EV6 rear

    किया इंडिया के चीफ सेल्स ऑफिसर म्युंग सिक सोहं ने कहा कि “ईवी6 कार को कंपनी द्वारा अब तक के सबसे शानदार प्रोडक्ट्स में से एक माना जाता है और यह हमारी तकनीकी शक्ति और क्षमताओं का प्रदर्शन है। ईवी6 की लॉन्चिंग पर पॉज़िटिव रिस्पांस मिलने के बीच हमने अपने ग्राहकों से वादा किया था कि हम 2022 के शुरू में आवंटित 100 यूनिट के अलावा और भी यूनिट लाएंगे। इसी के साथ आगे बढ़ते हुए अब हमारा ध्यान जल्द से जल्द सभी मौजूदा और नई बुकिंग की डिलीवरी पूरी करने पर होगा। ईवी6 कार ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए हमारे ग्राहकों को एक मजेदार और आनंदमय अनुभव बना दिया है और मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में ईवी6 भारतीय सड़कों पर काफी देखने को मिलेगी।”

    यह भी पढ़ें: पीएमवी ईज-ई: भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, कीमत 4.79 लाख रुपये से शुरू

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया ईवी6 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है