• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की प्राइस में हुआ इजाफा, 75,000 रुपये तक महंगी हुई यह एसयूवी कार

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन एसयूवी के नए ई वेरिएंट की प्राइस भी बढ़ाई है। इस वेरिएंट में ज्यादा कीमतों पर अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 23, 2023 17:50 ist
    info icon
    published onJan 23, 2023 17:50 IST
    last updated onJan 23, 2023 17:50 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio N

    • स्कॉर्पियो एन एसयूवी के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की कीमतें 75,000 रुपये तक बढ़ गई हैं।
    • इस गाड़ी के टॉप ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमतों में सबसे कम 15,000 रुपये का इज़ाफा हुआ है।
    • भारत में स्कॉर्पियो एन 2022 में लॉन्च हुई थी। इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस 11.99 लाख रुपये रखी गई थी।
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतें अब 12.74 लाख रुपये से 21.30 लाख रुपये के बीच हो गई है।
    • स्कॉर्पियो एन डीजल वेरिएंट्स की प्राइस अब 13.24 लाख रुपये से शुरू होकर 24.05 लाख रुपये तक जाती है।

    महिंद्रा ने नई जनरेशन की स्कॉर्पियो को 'स्कॉर्पियो एन' नाम से भारत में 2022 में लॉन्च किया था। अभी तक मार्केट में यह गाड़ी इंट्रोडक्ट्री कीमतों पर ही उपलब्ध थी, लेकिन अब कंपनी ने इसकी प्राइस बढ़ा दी है। 

    कंपनी ने इस गाड़ी की प्राइस बढ़ाने की फिलहाल कोई वजह नहीं बताई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि स्कॉर्पियो एन एसयूवी की कीमतें लागत बढ़ने के चलते बढ़ा दी गई है।  

    यहां देखें स्कॉर्पियो एन की नई वेरिएंट वाइज़ कीमतें:

    नोट: टेबल में लिखी पुरानी कीमतें एसयूवी के जुलाई 2022 में लॉन्च होने के समय की है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं। 

    पेट्रोल 

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    ज़ेड2

      11.99 लाख रुपये 

    12.74 लाख रुपये 

    + 75,000 रुपये 

    ज़ेड2 ई

    12.49 लाख रुपये 

      13.24 लाख रुपये 

    + 75,000 रुपये 

    ज़ेड4 एमटी

    13.49 लाख रुपये 

      14.24 लाख रुपये 

    + 75,000 रुपये 

    जेड4 ई 

    13.99 लाख रुपये 

    14.74 लाख रुपये 

    + 75,000 रुपये 

    ज़ेड4 एटी 

    15.45 लाख रुपये

    16.20 लाख रुपये

    + 75,000 रुपये 

    जेड8 एमटी 

    16.99 लाख रुपये

    17.64 लाख रुपये

    + 65,000 रुपये  

    जेड8 एटी 

    18.95 लाख रुपये

    19.60 लाख रुपये

    + 65,000 रुपये 

    जेड8एल एमटी 

    18.99 लाख रुपये

      19.54 लाख रुपये

    + 55,000 रुपये 

    जेड8एल एटी 

      20.95 लाख रुपये

    21.10 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये 

    जेड8एल 6-सीटर एमटी 

    19.19 लाख रुपये

    19.74 लाख रुपये

    + 55,000 रुपये 

    जेड8एल 6-सीटर एटी 

    21.15 लाख रुपये

    21.30 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये 

    • स्कॉर्पियो एन के एंट्री लेवल ज़ेड2 और बेस से ऊपर वाले जेड4 वेरिएंट की प्राइस में सबसे ज्यादा 75,000 रुपये का इज़ाफा हुआ है।
    • वहीं, स्कॉर्पियो एन का टॉप वेरिएंट ज़ेड8एल एटी 15,000 रुपये महंगा हो गया है।
    • महिंद्रा ने इस एसयूवी कार के ज़ेड2 और जेड4 में शामिल हुए नए 'ई' वेरिएंट की प्राइस 75,000 रुपये बढ़ा दी है।  

    Mahindra Scorpio N

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    डीजल

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    ज़ेड2

      12.49 लाख रुपये 

    13.24 लाख रुपये 

    +  75,000 रुपये 

    ज़ेड2 ई 

    12.99 लाख रुपये 

    13.74 लाख रुपये 

    + 75,000 रुपये 

    ज़ेड4 एमटी 

    13.99 लाख रुपये 

    14.74 लाख रुपये 

    +  75,000 रुपये 

    ज़ेड4 ई 

      14.49 लाख रुपये 

      15.24 लाख रुपये 

    + 75,000 रुपये 

    जेड4 एटी 

    15.95 लाख रुपये 

    16.70 लाख रुपये 

    +  75,000 रुपये 

    जेड4 एमटी 4डब्ल्यूडी

    16.44 लाख रुपये

    17.19 लाख रुपये

    + 75,000  रुपये 

    जेड4 एमटी 4डब्ल्यूडी ई 

    16.94 लाख रुपये

    17.69 लाख रुपये

    + 75,000 रुपये 

    जेड6 एमटी

      14.99 लाख रुपये

    15.64 लाख रुपये

    + 65,000 रुपये 

    जेड6 एटी 

      16.95 लाख रुपये

    17.60 लाख रुपये

    + 65,000 रुपये 

    जेड8 एमटी 

    17.49 लाख रुपये

    18.14 लाख रुपये

    +  65,000 रुपये  

    जेड8 एटी 

    19.45 लाख रुपये

    20.10 लाख रुपये

    +  65,000 रुपये 

    जेड8 4डब्ल्यूडी एमटी 

    19.94 लाख रुपये

      20.59 लाख रुपये

    + 65,000 रुपये 

    जेड8 4डब्ल्यूडी एटी

    21.90 लाख रुपये

      22.55 लाख रुपये

    + 65,000 रुपये 

    जेड8एल एमटी 

      19.49  लाख रुपये

    20.04 लाख रुपये

    + 55,000 रुपये 

    जेड8एल एटी 

      21.45 लाख रुपये

    21.60 लाख रुपये

    +  15,000 रुपये 

    जेड8एल 4डब्ल्यूडी एमटी 

    21.94 लाख रुपये

      22.49 लाख रुपये

    + 55,000 रुपये 

    जेड8एल 4डब्ल्यूडी एटी 

      23.90 लाख रुपये

    24.05 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये  

    जेड8एल 6-सीटर एमटी 

    19.69 लाख रुपये

    20.24 लाख रुपये

    +  55,000 रुपये 

    जेड8एल 6-सीटर एटी 

      21.65 लाख रुपये

    21.80 लाख रुपये

    + 15,000 रुपये 

    • पेट्रोल वेरिएंट्स की तरह ही स्कॉर्पियो एन कार के डीजल लाइनअप में भी बेस वेरिएंट जेड2 और बेस से ऊपर वाले ज़ेड4 वेरिएंट की कीमतें 75,000 रुपये बढ़ गई है।
    • स्कॉर्पियो एन के टॉप डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट की प्राइस में सबसे कम 15,000 रुपये का इज़ाफा हुआ है।

    Mahindra Scorpio N hill-descent control alert

    इस गाड़ी के 'ई' वेरिएंट्स (दोनों पेट्रोल और डीजल) में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट और हिल डीसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स 50,000 रुपये अतिरिक्त प्राइस पर ऑप्शनल दिए गए हैं।

    Mahindra Scorpio N rear

    महिंद्रा की इस ऑफ-रोडर एसयूवी कार की प्राइस अब 12.74 लाख रुपये से शुरू होकर 24.05 लाख रुपये तक जाती है। सेगमेंट में स्कॉर्पियो एन का मुकाबला टाटा हैरियर/सफारी, हुंडई क्रेटा/अल्कज़ार और महिंद्रा एक्सयूवी700 से है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग

    यह भी देखेंः महिंद्रा स्कॉर्पियो एन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    N
    nir
    Jan 23, 2023, 5:54:16 PM

    Did the Z2 variant sell for the old price? I heard that company is prioritizing the top-end variants only.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है