• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्ला मोटर्स की शर्तें मानने से भारत सरकार का इंकार,नहीं कम करेगी इंपोर्ट ड्यूटी

    संसद में बीजेपी सरकार में मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि '​हैवी इंडस्ट्री मंत्रालय इस प्रस्ताव पर बिल्कुल अमल नहीं कर रहा है और आगे भी हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है'

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 03, 2021 17:25 ist
    info icon
    published onAug 03, 2021 17:25 IST
    last updated onAug 03, 2021 17:25 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में टेस्ला और भारत सरकार के बीच इलेक्ट्रिक कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी को कम करने को लेकर बातचीत हुई थी। टेस्ला ने सरकार से कहा था कि वो भारत में कई प्रोडक्ट्स उतारने की इच्छा रखती है बशर्ते सरकार इनपर इंपोर्ट ड्यूटी को कम कर दे। अब

    बता दें कि पिछले एक साल से टेस्ला कंपनी भारत में अपना कामकाज शुरू करने की तैयारियां कर रही है ​और कंपनी ने यहां ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन कराने के साथ साथ एक ऑफिस भी खोल लिया है। प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारमेकर टेस्ला भारत में सबसे पहले अपनी मॉडल 3 सेडान के साथ 2021 के आखिर तक कदम रख सकती है। ये कार यहां पूरी तरह से इंपोर्ट कराई जाएगी जिसपर मौजूदा इंपोर्ट टैक्स नियमों के अनुसार 100 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा। मगर अमेरिकन कंपनी ने कहा है कि सरकार उनसे 40 प्रतिशत ही टैक्स वसूले जिससे कंपनी की कारों की कीमत में कमी लाने में आसानी रहेगी। टेस्ला की इस गुजारिश को हुंडई जैसी कंपनी ने भी अपना समर्थन दिया है। 

    यह भी पढ़ें: टेस्ला के बाद अब हुंडई ने भी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करने की मांग

    कंपनी के फाउंडर इलोन मस्क ने कहा था कि यदि टेस्ला के व्हीकल्स को भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो वो यहां एक गीगा फैक्ट्री भी लगा सकते हैं जहां बैट्री और व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग की जा सकेगी। इससे भारत में टेस्ला की गाड़ियां कम कीमत में उपलब्ध हो पाएंगी। 

    यह भी पढ़ें:एमजी जेडएस ईवी को जुलाई 2021 में मिले अब तक के सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़े

    हालांकि सरकार द्वारा इन शर्तों को नहीं मानने से अब टेस्ला के पास अपने प्रस्ताव का कोई दूसरा विकल्प ढूंढने के अलावा और कोई चारा नहीं है। टेस्ला भारत में अपनी एंट्री की टाइमलाइन को भी आगे बढ़ा सकती है। 

    यह भी पढ़ें:टाटा मोटर्स का आकलन: कुछ साल बाद कंपनी की कुल सेल्स में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है