• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्ला की मॉडल 3 से जुड़ी जानकारियां हुईं लीक

    मॉडल 3 का बेस वेरिएंट 5.6 सेकंड में 96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 24, 2017 19:31 ist
    info icon
    published onMay 24, 2017 19:31 IST
    last updated onMay 24, 2017 19:31 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    लग्ज़री और अच्छी परफॉर्मेंस वाली इलेक्ट्रिक कारें बनाने के लिए मशहूर टेस्ला मोटर्स की मॉडल 3 कार का सभी को बेसब्री से इंतजार है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह टेस्ला की पहली अफॉर्डेबल कार होगी। इसे पिछले साल अप्रैल महीने में दुनिया के सामने पेश किया गया था, अब इस कार से जुड़ी कुछ जानकारियां लीक हो गई हैं। टेस्ला मोटर्स की योजना भारत में भी मॉडल 3 के साथ कदम रखने की है।

    लीक हुई जानकारी के अनुसार मॉडल 3 का बेस वेरिएंट 96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 5.6 सेकंड में पा लेगा, यह आंकड़ा पिछले साल कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ही है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि ये आंकड़ा सिर्फ बेस वेरिएंट का है, कंपनी ने संकेत दिया है कि वह मॉडल एस की तरह मॉडल 3 का गो-फास्ट यानी हाई परफॉर्फेंस वर्जन भी लाएगी।

    अप्रैल 2016 में कंपनी ने कहा था कि मॉडल 3 एक बार फुल चार्ज होने पर 215 मील (350 किलोमीटर) का सफर तय करेगी, ताज़ा जानकारी के मुताबिक मॉडल 3 की रेंज 383 किलोमीटर (238 मील ) हो सकती है।

    मॉडल 3 के लिए 100 कस्टामाइज़ेशन विकल्प मिलेंगे, वहीं कंपनी की दूसरी कार मॉडल एस में कस्टमाइजे़शन के लिए 1500 से ज्यादा विकल्प रखे गए हैं। इस में कलर शेड, अलॉय व्हील के डिजायन, अपहोल्स्ट्री और दूसरी चीजों को कस्टमाइज़ किया जा सकेगा।

    मॉडल 3 का प्रोडक्शन जुलाई 2017 से शुरू होगा, संभावना है कि आने वाले कुछ महीनों में कंपनी इससे पर्दा उठाएगी।

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखी टेस्ला मॉडल 3, भारत में भी होनी है लॉन्च

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टेस्ला मॉडल 3 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    karan anand
    Aug 21, 2020, 4:49:05 PM

    I would be the one who would buy model 3, performance edition, as soon as it is launch. I wish it should come soon, as i am looking for kona too..

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है