• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    चीन में फेसलिफ्ट हुंडई क्रेटा से उठा पर्दा

    इस में 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, इसकी पावर है

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 28, 2017 18:57 ist
    info icon
    published onAug 28, 2017 18:57 IST
    last updated onAug 28, 2017 18:57 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Hyundai Creta

    हुंडई ने चीन में आयोजित चेंगडू मोटर शो-2017 के दौरान फेसलिफ्ट क्रेटा से पर्दा उठाया है, यहां इसे आईएक्स25 नाम से जाना जाता है। मौजूदा आईएक्स25 को अक्टूबर 2014 में उतारा गया था, इसका डिजायन भारत में उपलब्ध हुंडई क्रेटा से मिलता-जुलता है। आईएक्स25 की तरह अब भारत में उपलब्ध क्रेटा को भी अपडेट की दरकार है, संभावना है कि भारत में फेसलिफ्ट क्रेटा को अगले साल होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 में पेश किया जा सकता है।

    Hyundai Creta

    कुछ समय पहले तक कयास लगाए जा रहे थे कि भारत आने वाली फेसलिफ्ट क्रेटा ब्राजील में उपलब्ध क्रेटा से मिलती-जुलती होगी, ब्राजील मॉडल में वरना और एलांट्रा वाली कास्केडिंग ग्रिल, नया फ्रंट और रियर बंपर दिया गया है। अब कंपनी का कहना है कि ब्राजील मॉडल को भारत में नहीं उतारा जाएगा। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत आने वाली फेसलिफ्ट क्रेटा चीनी मॉडल से मिलती-जुलती हो सकती है।

    Hyundai Creta

    चीनी मॉडल में ये बदलाव हुए हैं

    • नई कास्केडिंग ग्रिल के साथ थ्री क्रोम स्लेट दी गई है, यह ब्राजील मॉडल से ज्यादा बड़ी है।
    • नई ग्रिल के दोनों ओर प्रोजेक्टर हैडलैंप्स लगे हैं।
    • ट्यूसॉन की तरह नई आईएक्स25 में फॉग लैंप्स के चारों ओर डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई है।
    • साइड वाले हिस्से में नए 5-स्पॉक डायमंड-कट अलॉय व्हील दिए गए हैं।
    • पीछे की तरफ टेललैंप्स और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं।
    • ट्यूसॉन की तरह पीछे वाले बंपर पर नए फॉग लैंप्स, ट्विन ट्रेपजोडिएल एग्जॉस्ट पाइप के साथ दिए गए हैं।

    2018 Hyundai Creta

    नई हुंडई वरना से लिये जा सकते हैं ये फीचर

    • सनरूफ: फेसलिफ्ट क्रेटा में नई वरना वाला इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया जा सकता है।
    • ईको कोटिंग: इस टेक्नोलॉजी की शुरूआत ने नई वरना से हुई है। यह फीचर केबिन में हवा को फ्रैश रखता है और बैक्टीरिया से पैसेंजर की सुरक्षा करता है।
    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें: ब्राजील में उपलब्ध क्रेटा और हाल ही में लॉन्च हुई नई वरना में यह फीचर दिया गया है, संभावना है कि फेसलिफ्ट क्रेटा में भी यह फीचर दिया जा सकता है।

    Hyundai Creta

    • स्मार्ट ट्रंक: अगर कार की चाबी आपकी जेब में हो और आप बूट के नजदीक हों तो बूट का दरवाजा अपने आप खुल जाएगा, यह फंक्शन नई वरना, एलांट्रा और ट्यूसॉन में भी मिलता है।
    • हुंडई आईब्लू: यह एक स्मार्टफोन एप है, इससे आप म्यूजिक सिस्टम के वोल्यूम को एडजस्ट कर सकते हैं और ब्लूटूथ से रेडियो, रेडियो से ऑक्स आदि मोड को चुन सकते हैं।

    चीन में पेश की गई आईएक्स25 में 1.4 लीटर का टी-जीडीआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 140 पीएस की पावर और 242 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। भारत आने वाली फेसलिफ्ट क्रेटा में यह इंजन मिलने की संभावनाएं कम ही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली फेसलिफ्ट क्रेटा में नई वरना वाले 1.6 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन आ सकते हैं।

    यह भी पढें : नई हुंडई वरना के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, यहां जानिये

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई क्रेटा 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है