• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये हुंडई की नई फ्यूल सेल एसयूवी नेक्सो से...

    नेक्सो की रेंज 800 किलोमीटर है, 96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 10 सेकंड से भी कम समय लगेगा

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जनवरी 11, 2018 14:54 ist
    info icon
    published onJan 11, 2018 14:54 IST
    last updated onJan 11, 2018 14:54 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Nexo

    हुंडई ने लॉस वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो-2018 में नई फ्लैगशिप फ्यूल सेल एसयूवी नेक्सो से पर्दा उठाया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे आने वाले महीनों में उतारा जाएगा। कंपनी ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि वह साल 2025 तक 18 इलेक्ट्रिक कारें लाएगी, इन में नेक्सो पहला मॉडल होगा।

    Hyundai Nexo

    नेक्सो में 120 किलोवॉट की मोटर लगी है, इसे फ्यूल सेल और बैटरी दोनों से पावर मिलती है, जिसकी कुल क्षमता 135 किलोवॉट है। इसकी बैटरी हाइड्रोजन से चार्ज होगी, इसलिए इसे चार्ज करने में पांच मिनट से भी कम समय लगेगा। इसका टॉर्क 395 एनएम है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में यह एसयूवी 800 किमी का सफर तय कर सकती है, इस मामले में यह हुंडई ट्यूसॉन फ्यूल सेल से करीब 207 किमी तेज है। 0 से 96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 9.5 सेकंड का समय लगेगा।

    Hyundai Nexo
    यहां देखिए नेक्सो की तुलना ट्यूसॉन एफसीईवी से...

      नेक्सो ट्यूसॉन एफसीईवी
    लंबाई 4671 एमएम 4409 एमएम
    चौड़ाई 1859 एमएम 1821 एमएम
    ऊंचाई 1630 एमएम 1656 एमएम
    व्हीलबेस 2788 एमएम 2639 एमएम
    क्षमता (फ्यूल सेल/बैटरी) 135 किलोवॉट (95किलोवॉट/40किलोवॉट) 124 किलोवॉट (100किलोवॉट/24किलोवॉट)
    मोटर 120किलोवॉट/395 एनएम 100किलोवॉट/300एनएम
    0-96 किमी प्रति घंटा 9.5 सेकंड 12.5 सेकंड
    रेंज 800 किमी 593 किमी

    यह भी पढें : हुंडई वरना 1.4 लीटर पेट्रोल लॉन्च, कीमत 7.79 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है