• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई के लग्जरी ब्रांड जेनेसिस की कारें भारत में हो सकती हैं लॉन्च

    हुंडई इंडिया के एमडी और सीईओ अनसु किम ने एक इंटरव्यू में बताया कि कंपनी और उसके निवेशक जेनेसिस ब्रांड की कारों को भारत में उतारने पर अध्ययन कर रहे हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 29, 2023 15:27 ist
    info icon
    published onMar 29, 2023 15:00 IST
    last updated onMar 29, 2023 15:27 IST
    700 Views
    • Write a कमेंट

    Genesis Motor

    • लग्जरी डिविजन के तहत 2015 में हुंडई ने स्थापित किया था जेनेसिस मोटर ब्रांड
    • ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज बेंज और वोल्वो जैसे ब्रांड्स को इंटरनेशनल मार्केट में कड़ी टक्कर देता है ये ब्रांड

    जिस तरह से लेक्सस, टोयोटा का एक लग्जरी ब्रांड है ठीक उसी तरह हुंडई मोटर ग्रुप का भी एक लग्जरी ऑटोमोटिव ब्रांड जेनेसिस है। इस ब्रांड की कारों को आपने आमतौर पर कोरियन डेलिगेट्स के जरिए ही देखा होगा, मगर अब एक रिपोर्ट की मानें तो इस ब्रांड की कारें भारत की सड़कों पर आम होती नजर आ सकती हैं।

    Genesis GV70 electrified

    उन्होंने कहा कि ‘यहां इंपोर्ट करके कारें बेचने के बजाए यहीं गाड़ियों को तैयार करके बेचना ज्यादा सही रह सकता है।’ हालांकि उन्होंने कहा है कि ‘इस साल इसे शुरू करने की संभावना काफी कम है।’ बता दें कि जेनेसिस की कारें इंपोर्ट करने के बजाए यहीं उन्हें तैयार करने से कारें ज्यादा सस्ती पड़ेगी और दूसरे ब्रांड्स को ये कंपनी कड़ी टक्कर दे पाएगी।

    Genesis G90

    जेनेसिस ब्रांड 2015 में बना था जिसने साउथ कोरिया से बाहर नॉर्थ अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कुछ भागों में काफी नाम कमाया है। इस ब्रांड के मॉडल अपनी यूनीक स्टाइल के कारण काफी पॉपुलर हैं जो हुंडई की रेगुलर कारों से अलग नजर आते हैं। मौजूदा समय में इस ब्रांड के लाइनअप में कुछ सेडान और एसयूवी मौजूद है, जिनमें कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी शामिल है।

    Genesis Motor

    ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज बेंज, जगुआर और वोल्वो को जेनेसिस टक्कर देती है। कंपनी की भारत में असेंबल हुई कार की कीमत 55 लाख रुपये एक्सशोरूम हो सकती है और इसके ज्यादा प्रीमियम मॉडल्स की कीमत 1 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है