• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक vs टाटा कर्व ईवी vs एमजी जेडएस ईवी vs मारुति ई विटारा vs महिंद्रा बीई 6 : पावर आउटपुट कंपेरिजन

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत 17 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 06, 2025 18:28 ist
    info icon
    published onJan 06, 2025 18:28 IST
    last updated onJan 06, 2025 18:28 IST
    503 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta Electric vs Mahindra BE 6 vs Tata Curvv EV vs Maruti e Vitara vs MG ZS EV: power figures compared

    अपकमिंग क्रेटा इलेक्ट्रिक से पर्दा उठा ​उठने के साथ साथ इसके इंटीरियर से भी पर्दा उठा दिया गया है। इससे पहले हुंडई ने कंफर्म किया था क्रेटा इलेक्ट्रिक में दो तरह के बैटरी पैक के ऑप्शंस दिए जाएंगे और हम इसके मुकाबले में मौजूद कारों के साथ इसके स्पेसिफिकेशन को कंपेयर कर चुके हैं। मगर  महिंद्रा बीई 6, टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा के मुकाबले कितनी पावरफुल है ये इलेक्ट्रिक कार? इसका कंपेरिजन देखिए आगे:

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक vs टाटा कर्व ईवी vs एमजी जेडएस ईवी vs मारुति ई विटारा vs महिंद्रा बीई 6 : पावर आउटपुट कंपेरिजन

    Hyundai Creta Electric
    जहां हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के सभी वेरिएंट्स में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है तो इसके मुकाबले में केवल मारुति ई विटारा ही ऐसी कार है जिसमें ड्युअल मोटर और ऑल व्हील ड्राइव दिया गया है। अपने मुकाबले में मौजूद कारों के सामने हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक कार का स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    कार मॉडल 

    बैटरी पैक ऑप्शन 

    पावर आउटपुट

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक 

    42 केडब्ल्यूएच 

    135 पीएस 

    51.4 केडब्ल्यूएच 

    171 पीएस 

    महिंद्रा बीई 6 

    59 केडब्ल्यूएच 

    231 पीएस

    79 केडब्ल्यूएच 

    286 पीएस

    मारुति ई विटारा 

    49 केडब्ल्यूएच 

    144 पीएस

    61 केडब्ल्यूएच 

    174 पीएस (2व्हील ड्राइव) 

       

    184 पीएस (ऑल व्हील ड्राइव)

    टाटा कर्व ईवी 

    45 केडब्ल्यूएच

    150 पीएस

    55 केडब्ल्यूएच

    167 पीएस

    एमजी जेडएस ईवी 

    50.3 केडब्ल्यूएच

    177 पीएस


    क्रेटा इलेक्ट्रिक में  दोनों बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ सिंगल मोटर सेटअप ही दिया गया है। हालांकि, ये मोटर छोटे बैटरी पैक वाले ऑप्शंन के साथ इस कंपेरिजन में सबसे कम पावर देती है। दूसरी तरफ क्रेटा ईवी लॉन्ग रेंज में ये मोटर 171 पीएस की पावर जनरेट करेगी जो कि टाटा कर्व के बड़े बैटरी पैक वाली इलेक्ट्रिक मोटर से ज्यादा पावरफुल है। ई विटारा और एमजी जेडएस ईवी भी क्रेटा ईवी से ज्यादा पावरफुल है। इस पूरे कंपेरिजन में महिंद्रा बीई 6 का बड़े बैटरी पैक ऑप्शंस सबसे ज्यादा पावरफुल है। 

    नोट:ई विटारा के इंडियन वर्जन का स्पेसिफिकेशन इस समय सामने नहीं आया है इसलिए इसके इंटरनेशनल वर्जन के स्पेसिफिकेशन को इस कंपेरिजन में शामिल किया गया है। 

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक vs टाटा कर्व ईवी vs एमजी जेडएस ईवी vs मारुति ई विटारा vs महिंद्रा बीई 6 : प्राइस   

    Maruti e Vitara

    महिंद्रा बीई6 कार की कीमत 18.90 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि कर्व ईवी की प्राइस 17.49 लाख रुपए 21.99 लाख रुपए के बीच है। वहीं, एमजी जेडएस ईवी की कीमत 18.98 लाख रुपए से शुरू होकर 25.75 लाख रुपए तक जाती है। अनुमान है कि मारुति ई विटारा की शुरूआती कीमत हुंडई क्रेटा ईवी और टाटा कर्व ईवी के आसपास रखी जा सकती है। 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार हैं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है