• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में कैसा मिलता है रियर सीट कंफर्ट,जानिए यहां

     वैसे तो ये एक एसयूवी ही है जो अपने रियर सीट कंफर्ट के लिए जानी जाती है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 06, 2025 10:09 ist
    info icon
    published onFeb 06, 2025 10:09 IST
    last updated onFeb 06, 2025 10:09 IST
    367 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta Electric rear seat comfort tested

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को हाल ही में लॉन्च किया गया है जो कि कंपनी की भारत में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार है जिसकी शुरूआती कीमत  17.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है। वैसे तो ये एक एसयूवी ही है जो अपने रियर सीट कंफर्ट के लिए जानी जाती है। मगर क्या क्रेटा इलेक्ट्रिक भी इस मामले में अच्छी है? हमनें हाल ही में क्रेटा ईवी को ड्राइव किया और हमें इसकी रियर सीट को परखने का मौका मिला। क्या कुछ रहा नतीजा,जानिए आगे:

    क्या खास नजर आया हमें?

    Hyundai Creta Electric rear seats

    फ्लोर उंचा होने के कारण मास मार्केट इलेक्ट्रिक कारों में में अंडर थाई सपोर्ट की कमी महसूस होती है। हालांकि,क्रेटा इलेक्ट्रिक में इस चीज की समस्या नहीं है क्योंकि हुंडई ने काफी चतुराई से सीट बेस के एंगल उपर की तरफ रखा है और हिप पॉइन्ट को थोड़ा सा कम कर दिया है। नतीजतन इसमें अच्छा अंडरथाई सपोर्ट मिल जाता है। इसमें अच्छा खासा हेडरूम भी मिलता है। 

    Hyundai Creta Electric rear seats
    Hyundai Creta Electric gets rear centre armrest

    इसके अलावा इसमें लंबे कद के पैसेंजर्स को अच्छा फुट रूम और नीरूम स्पेस भी मिलता है। स्टैंडर्ड क्रेटा की तरह इसकी सीटें फ्लैट हैं और ​डोर पैड स्लिम होने से यहां तीन लोग बैठ सकते हैं। 

    Hyundai Creta Electric gets electric boss mode

    फीचर्स की बात करें तो को ड्राइवर सीट के लिए इलेक्ट्रिक बॉस मोड दिया गया है जिससे रियर सीट एक्सपीरियंस अच्छा हो जाता है। इसके अलावा रियर सीट पैसेंजर्स के लिए कपहोल्डर्स के साथ रिट्रेक्टेबल ट्रे और फोन या टेबलेट के लिए स्लॉट दिया गया है। रियर पैसेंजर्स के लिए एसी वेट्स और विंडो सनशेड्स भी दिए गए हैं। 

    अन्य फीचर्स

    Hyundai Creta Electric Cabin 

    आईसीई वर्जन की तरह हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में दो 10.25 इंच की स्क्रीन (एक इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए और दूसरी टचस्क्रीन के लिए), एक 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, डुअल-ज़ोन ऑटो एसी, एक पैनोरमिक सनरूफ और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमेें  8-वे इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल एंड वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी दी गई है जिसके लिए ड्राइवर की सीट में मेमोरी फ़ंक्शन और को-ड्राइवर सीट में इलेक्ट्रिक बॉस दिया गया है। वहीं इसमें व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) फ़ंक्शन भी दिया गया है। 

    Hyundai Creta Electric Centre Console

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसमें एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स से लैस लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी ​दिए गए हैं। 

    बैटरी पैक,मोटर और रेंज

    Hyundai Creta Electric

    हुंडई क्रेटा में दो तरह के बैटरी पैक के ऑप्शंस दिए गए हैं जिनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    बैटरी पैक

    42 केडब्ल्यूएच (मीडियम रेंज)

    51.4 केडब्ल्यूएच (लॉन्ग रेंज)

    सर्टिफाइड रेंज

    390 किलोमीटर

    473 किलोमीटर

    इलेक्ट्रिक मोटर पावर

    135 पीएस

    171 पीएस

    इलेक्ट्रिक मोटर टॉर्क

    200 एनएम

    200 एनएम

    प्राइस व कंपेरिजन 

    Hyundai Creta Electric

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत 17.99 लाख रुपए से 23.50 लाख रुपए (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें 11 किलोवाट एसी चार्जर की प्राइस शामिल नहीं की गई है, इसे खरीदने के लिए आपको अलग से 73,000 रुपए खर्च करने होंगे। सेगमेंट में क्रेटा इलेक्ट्रिक का कंपेरिजन महिंद्रा बीई 6, टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है