• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई अल्कजार का प्लेटिनम (ओ) वेरिएंट 7-सीटर कॉन्फिग्रेशन में हुआ लॉन्च, कीमत 19.63 लाख रुपये

    प्लेटिनम (ओ) 7-सीटर फिलहाल इस एसयूवी के केवल डीजल लाइनअप के साथ ही दिया गया है। इसकी प्राइस 19.63 लाख रुपये है जो इसके 6-सीटर वर्जन से 15,000 रुपये कम है। हुंडई अल्कजार में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं। भारत में हुंडई अल्कजार की प्राइस 16.30 लाख रुपये से 20.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 03, 2021 18:24 ist
    info icon
    published onSep 03, 2021 18:24 IST
    last updated onSep 03, 2021 18:24 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट

    • प्लेटिनम (ओ) 7-सीटर फिलहाल इस एसयूवी के केवल डीजल लाइनअप के साथ ही दिया गया है।

    • इसकी प्राइस 19.63 लाख रुपये है जो इसके 6-सीटर वर्जन से 15,000 रुपये कम है।

    • हुंडई अल्कजार में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं।

    • भारत में हुंडई अल्कजार की प्राइस 16.30 लाख रुपये से 20.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    हुंडई ने अल्कजार एसयूवी का मिड-वेरिएंट प्लेटिनम (ओ) 7-सीटर लेआउट में लॉन्च कर दिया है। 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन फिलहाल डीजल इंजन के साथ ही उपलब्ध है। भारत में प्लेटिनम (ओ) डीजल 7-सीटर की प्राइस 19.63 लाख रुपये रखी गई है जो इसके 6-सीटर वर्जन से 15,000 रुपये कम है।  

    अल्कजार एसयूवी वेरिएंट अनुसार 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिग्रेशन में आती है। इस अपडेट के साथ इस कार का प्लेटिनम (ओ) वेरिएंट एकमात्र वेरिएंट बन गया है जो इसके डीजल लाइनअप में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और दोनों सीटिंग लेआउट के साथ आता है। यह गाड़ी कुल आठ वेरिएंट प्रेस्टीज, प्रेस्टीज (ओ), प्लेटिनम, प्लेटिनम (ओ), सिग्नेचर, सिग्नेचर (ओ), सिग्नेचर ड्यूल टोन और सिग्नेचर (ओ) ड्यूल टोन में उपलब्ध है। 

    वेरिएंट 

    सीटिंग कॉन्फिग्रेशन

     

    पेट्रोल 

    डीजल 

    प्रेस्टीज एमटी 

    6- और 7-सीटर 

    6- और 7-सीटर 

    प्रेस्टीज (ओ) एटी   

    6-सीटर 

    7- सीटर 

    प्लेटिनम एमटी 

    7-सीटर 

    7- सीटर 

    प्लेटिनम (ओ)  

    6- सीटर 

    6-सीटर और 7-सीटर (नया) 

    सिग्नेचर एमटी (डीटी समेत)  

    6- सीटर 

    6-सीटर 

    सिग्नेचर (ओ) एटी (डीटी समेत) 

    6-सीटर 

    6-सीटर 

    इस एसयूवी कार में दो इंजन ऑप्शंस: 2.0-लीटर पेट्रोल (159 पीएस/191 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल (115 पीएस/250 एनएम) दिए गए हैं। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं। इस कार के ऑटोमेटिक वेरिएंट्स के साथ तीन ड्राइव मोड इको, सिटी और स्पोर्ट और तीन ट्रैक्शन मोड स्नो, सैंड और मड भी मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें : टाटा सफारी Vs हुंडई अल्कजार : स्पेस कंपेरिजन

    हुंडई की इस कार में 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 8-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉइस-ऑपरेटेड पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम (ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें पैडल शिफ्टर्स, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम सबवूफर के साथ, 360-डिग्री कैमरा और एयर प्यूरीफायर भी मिलते हैं। साथ ही इसमें छह एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स भी दिए गए हैं।

    भारत में हुंडई अल्कजार की प्राइस 16.30 लाख रुपये से 20.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और महिंद्रा एक्सयूवी700 से है। 

    यह भी देखें: हुंडई अल्कजार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई अल्कजार 2021-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है