• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा ला सकती है नई अमेज़ पर बेस सब 4-मीटर एसयूवी

    होंडा कारों की रेंज में इसे डब्ल्यूआर-वी के नीचे पोजिशन किया जाएगा

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 29, 2018 12:50 ist
    info icon
    published onMar 19, 2018 19:21 IST
    last updated onMar 29, 2018 12:50 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Honda Amaze Front Left View

    होंडा ने संकेत दिए हैं कि वह आने वाले समय में नई अमेज़ पर बेस सब 4-मीटर एसयूवी ला सकती है। यह अमेज़ से करीब 50,000 रूपए महंगी होगी। ।

    होंडा के पास कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फिलहाल डब्यूआर-वी मौजूद है, यह जैज हैचबैक पर बेस है। इसका मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से है। होंडा डब्ल्यूआर-वी को बिक्री के अच्छे आंकड़े मिल रहे हैं। होंडा की योजना अब सब 4-मीटर एसयूवी में अफोर्डेबल कार उतारने की है।

    Honda WRV

    डब्ल्यूआर-वी की कीमत 7.78 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। पहली जनरेशन की होंडा अमेज़ की कीमत 5.58 लाख रूपए है, नई अमेज़ पहले से करीब 20-30 हजार रूपए महंगी होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सब 4-मीटर एसयूवी अमेज़ से करीब 50,000 रूपए महंगी हो सकती है। कीमत के मामले में यह डब्ल्यूआर-वी से करीब 1.30 लाख रूपए सस्ती होगी। नई सब 4-मीटर एसयूवी के टॉप वेरिएंट की कीमत डब्ल्यूआर-वी की प्राइज रेंज में जा सकती है।

    नई होंडा अमेज़ को पुराने मॉडल के अपडेट प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर ब्रियो और बीआर-वी भी बनी है। यह प्लेटफार्म काफी फ्लेक्सिबल है, ऐसे में कंपनी को इस प्लेटफार्म पर सब 4-मीटर एसयूवी तैयार में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।

    Honda Civic

    कंपनी ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि वह आने वाले तीन सालों में छह नई कारें भारत में उतारेगी। इन में नई अमेज़, नई सीआर-वी और नई सिविक अहम है, इन्हें अगले साल लॉन्च किया जाएगा। बाकी की तीन कारें कब लॉन्च होंगी, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    यह भी पढें : पहली नज़र में कैसा अहसास देती है नई होंडा अमेज़, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    होंडा अमेज 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है