• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी हाइब्रिड की प्राइस में हुई कटौती, 95,000 रुपये हुई सस्ती

    होंडा सिटी हाइब्रिड कार में प्राइस को अपडेट करने के अलावा कोई और दूसरे बदलाव नहीं किए गए हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 08, 2025 17:37 ist
    info icon
    published onJul 08, 2025 17:37 IST
    last updated onJul 08, 2025 17:37 IST
    293 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने सिटी हाइब्रिड की प्राइस में कटौती की है। नए अपडेट के साथ इस गाड़ी में कोई नया फीचर ना जोड़ा गया है और ना ही हटाया गया है। होंडा सिटी हाइब्रिड गाड़ी पहले से कितनी सस्ती हुई है, आइए जानते हैं इसके बारे में आगे :-  

    प्राइस 

    होंडा सिटी हाइब्रिड सिंगल जेडएक्स वेरिएंट में आती है। यहां देखें इसकी कीमतें :-  

    वेरिएंट 

    नई कीमत 

    पुरानी कीमत

    अंतर 

    जेडएक्स (मेटेलिक पेंट ऑप्शन) 

    19.90 लाख रुपये 

    20.85 लाख रुपये 

    95,000 रुपये

    जेडएक्स (पर्ल पेंट ऑप्शन) 

    19.98 लाख रुपये 

    20.93 लाख रुपये 

    95,000 रुपये

    होंडा सिटी हाइब्रिड कार मेटेलिक और पर्ल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। पर्ल पेंट ऑप्शन की कीमत रेगुलर जेडएक्स वेरिएंट से 8,000 रुपये ज्यादा है।  

    होंडा सिटी हाइब्रिड से जुड़ी जानकारी 

    Honda City Hybrid front design

    होंडा सिटी हाइब्रिड की डिजाइन रेगुलर मॉडल के जैसी है। इसमें आईब्रो शेप्ड एलईडी डीआरएल्स के साथ पतली एलईडी हेडलाइट दी गई है जिसे क्रोम स्ट्रिप से कनेक्ट किया गया है। आगे की तरफ इसमें हनीकॉम्ब मैश ग्रिल और पिक्सेल-शेप्ड एलईडी फॉग लैंप्स दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल पर इसमें डुअल-टोन 16-इंच अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ 'जेड' शेप्ड लेटरिंग वाली एलईडी टेललाइट दी गई है। 

    Honda City Hybrid front design

    केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन ब्लैक और बेज कलर थीम, 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 8-इंच टचस्क्रीन के साथ क्लीन लुक्स वाला डैशबोर्ड और 7-इंच ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है जिसमें एनालॉग स्पीडोमीटर मिलता है। 

    इस सेडान कार में सिंगल पेन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा, लेनवॉच कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : मारुति एरीना कार डिस्काउंट ऑफर: जुलाई 2025 में मारुति ऑल्टो के10, वैगन आर, सेलेरियो और स्विफ्ट जैसी गाड़ी पर पाएं 1.10 लाख रुपये तक की छूट

    इंजन ऑप्शन 

    Honda City Hybrid engine

    होंडा सिटी हाइब्रिड कार में रेगुलर मॉडल वाला 1.5-लीटर आई-वीटेक नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ हाइब्रिड सिस्टम जोड़ा गया है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन  :- 

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 

    पावर 

    126 पीएस (संयुक्त)

    टॉर्क 

    131 पीएस (इंजन), 253 एनएम (इलेक्ट्रिक मोटर) 

    ट्रांसमिशन 

    ईसीवीटी  

    सर्टिफाइड माइलेज 

    27.26 किमी/लीटर 

    मुकाबला 

    Honda City Hybrid rear design

    होंडा सिटी हाइब्रिड के मुकाबले में सीधे तौर पर कोई गाड़ी मौजूद नहीं है। लेकिन, यह गाड़ी मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर के मुकाबले में एक अच्छा ऑप्शन है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी हाइब्रिड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है