• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा ने ब्रियो हैचबैक को किया बंद

    कम मांग के चलते ब्रियो को बंद करने का फैसला लिया गया है

    सॉनी
    सॉनी
    Published On फरवरी 12, 2019 11:49 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2019 11:11 IST
    last updated onFeb 12, 2019 11:49 IST
    48 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने ब्रियो हैचबैक कार को भारत में बंद करने का फैसला किया है। कार के प्रोडक्शन को पिछले साल नवंबर में बंद कर दिया गया था। ब्रियो के बंद हो जाने से अब 'अमेज' कॉम्पैक्ट सेडान भारत में कंपनी की एंट्री लेवल मॉडल बन गई है। वर्तमान में अमेज़ की शुरुआती कीमत 5.86 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।  

    होंडा ने ब्रियो को 2011 में लॉन्च किया था। जिसके बाद से अब तक इसके 1 लाख से भी कम यूनिट ही बिक पाई है। ऐसे में ब्रियो की ख़राब सेल्स के चलते कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। इसकी ख़राब सेल्स के पीछे कारण ज्यादा कीमत और समय पर कोई अपडेट न आना हो सकता है। बंद होने से पहले ब्रियो की शुरुआती कीमत 4.73 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) थी, जो इस सेगमेंट के हिसाब से ग्राहकों को अपनी और आकर्षित करने में असफल रही।

    2019 Honda Brio

    ब्रियो में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता था। 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लेस यह इंजन 88पीएस की पावर और 109एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ब्रियो के टॉप वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता था। सेफ्टी के लिहाज़ से ब्रियो में ड्यूल-एयरबैग ही स्टैण्डर्ड मिलते थे। वहीं, एबीएस और ईबीडी जैसे बेसिक स्टैण्डर्ड सेफ्टी फीचर की ब्रियो में कमी थी। अन्य फीचर के मामले में भी ब्रियो अपने प्रतिद्वंद्वी कारों : मारूति इग्निस, टाटा टियागो और हुंडई ग्रैंड आई10 से पीछे थी।  

    Honda Brio Discontinued? Production Stopped

    बता दें, कंपनी ने 2018-इंडोनेशिया मोटर शो में सेकेंड-जनरेशन ब्रियो से पर्दा उठाया था। इसे फर्स्ट जनरेशन मॉडल वाले प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। कद-काठी के मामले में यह पिछले मॉडल की तुलना में बड़ी है। इसकी बाहरी डिजायन दूसरी जनरेशन की अमेज़ से प्रेरित है। कयास लगाए जा रहे थे कि नई ब्रियो को 2019 में भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन फ़िलहाल भारत में नई ब्रियो के आने की अभी कोई संभावना नहीं है।

    ब्रियो के बंद हो जाने के बाद अब कंपनी के पोर्टफोलियो में सात कारें ही शेष बचती हैं। इन में अमेज़, जैज़, डब्ल्यूआर-वी, सिटीबीआर-वी, सीआर-वी और अकॉर्ड हाइब्रिड शामिल है। इन कारों में जैज़ एक मात्र प्रीमियम हैचबैक है। इसकी कीमत 7.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। इसका मुकाबला मारूति बलेनो, एलीट आई20 और फॉक्सवेगन पोलो से है। 

    Honda Brio Discontinued? Production Stopped

    होंडा के कुछ डीलर अब भी ब्रियो की बिक्री कर रहे हैं, ताकि कार के मौजूदा स्टॉक को निपटाया जा सके। उम्मीद है इस पर कई विशेष छूट भी चल रही होगी। ऐसे में यदि आप भी ब्रियो खरीदने का विचार कर रहे है तो अपने नजदीकी होंडा डीलर से संपर्क करें। 

    यह भी पढ़ें: होंडा जैज़ एक्सक्लूसिव एडिशन लॉन्च, कीमत 9.22 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    होंडा ब्रियो पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    h
    hussain thobhani
    Jan 13, 2021, 10:40:44 PM

    Is this a good car as I want to buy

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      anurag
      Nov 13, 2020, 5:03:55 PM

      I think it's a perfect urban vehicle, please let me know if it is in stock nearby

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है