• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति डिजायर कोप्पेरिको एसेसरीज पैक में क्या मिलता है खास, जानिए यहां

    कोप्पेरिको एसेसरी पैकेज के तहत एक्सटीरियर में कॉपर स्टाइलिंग एलिमेंट के साथ कई इंटीरियर एसेसरीज शामिल हैं। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 14, 2024 19:04 ist
    info icon
    published onNov 14, 2024 19:03 IST
    last updated onNov 14, 2024 19:04 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    2024 Maruti Dzire

    न्यू जनरेशन मारुति डिज़ायर ना केवल नई डिजाइन और नए फीचर के साथ आती है, बल्कि इसके साथ दो एसेसरी पैक : क्रोमिको और कोप्पेरिको भी दिए गए हैं। इन दोनों पैकेज के तहत कई एक्सटीरियर व इंटीरियर स्टाइलिंग एलिमेंट शामिल हैं जो 2024 डिजायर को आकर्षक लुक देंगे। कोप्पेरिको एसेसरी पैक इस सबकॉम्पेक्ट सेडान कार के वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। इस एसेसरी पैक को ग्राहक 27,500 रुपए खर्च करके अपनी डिजायर कार में लगवा सकते हैं। नई मारुति डिजायर कार के कोप्पेरिको एसेसरी पैक में क्या कुछ मिलता है खास जानेंगे यहां :- 

    आगे

    कोप्पेरिको एसेसरी पैक के तहत एक्सटीरियर में कॉपर स्टाइलिंग एलिमेंट मिलते हैं। इसमें फ्रंट बंपर के एजेज पर कॉपर एक्सेंट और सुजुकी लोगो के ऊपर की तरफ क्रोम स्ट्रिप दी गई है जो दोनों हेडलाइट को कनेक्ट कर रही है। 

    साइड 

    साइड पर इसमें कॉपर फिनिश के साथ बॉडी-साइड मोल्डिंग और चारों विंडो के लिए रेन वाइजर दिया गया है। इस एसेसरी पैक में पडल लैंप भी मिलते हैं जो सुजुकी लोगो को डिस्प्ले करता है। 

    पीछे

    कोप्पेरिको एसेसरी पैकेज के तहत इसमें कॉपर हाइलाइट के साथ रियर अंडरबॉडी स्पॉइलर और एक्सटेंडेड ब्लैक फिनिश रूफ स्पॉइलर दिया गया है। 

    इंटीरियर 

    इसकी इंटीरियर स्टाइलिंग किट में प्रीमियम मैट, डिजायर सिल प्लेट, रियर सीट कुशन और हेडरेस्ट कुशन शामिल हैं। इसमें डोर पैड के साथ भी स्टाइलिंग किट दी गई है। 

    इसमें वेवफ्लो पैटर्न वाले लैदर सीट कवर दिए गए हैं जो इसके केबिन को प्रीमियम लुक देंगे। इस किट में सभी चारों विंडो के लिए सनब्लाइंड भी दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें : 2024 मारुति डिजायर क्रोमिको एसेसरीज पैक में क्या मिलता है खास, इन 7 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    फीचर  

    न्यू जनरेशन मारुति डिजायर सेडान में 9-इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। यह भारत की पहली सबकॉम्पेक्ट सेडान कार है जिसमें सिंगल-पेन सनरूफ दिया गया है। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), सेगमेंट फर्स्ट 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।  

    इंजन 

    इसमें 2024 स्विफ्ट हैचबैक वाला नया 1.2-लीटर 3 सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :

    इंजन 

    1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड सीरीज़ पेट्रोल इंजन 

    1.2- लीटर 3-सिलेंडर जेड सीरीज़ पेट्रोल + सीएनजी  

    पावर 

    82 पीएस 

    70 पीएस 

    टॉर्क 

    112 एनएम 

    102 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी 

    सर्टिफाइड माइलेज 

    24.79 किमी/लीटर (एमटी), 25.71 किमी/लीटर (एएमटी)

    33.73 किमी/किलोग्राम 

    कंपेरिजन 

    2024 मारुति डिजायर का मुकाबला टाटा टिगोर और हुंडई ऑरा से है। इसके अलावा इसकी टक्कर न्यू जनरेशन होंडा अमेज से भी रहेगी। मारुति अपनी डिजायर कार को 18,248 प्रति माह शुरुआती प्राइस पर सब्सक्रिप्शन बेसिस पर भी दे रही है। सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत रजिस्ट्रेशन, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और रोडसाइड असिस्टेंस शामिल हैं।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है