• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी400 फॉर्मूला ई एडिशन से उठा पर्दा, जानिए क्या​ मिलेगा इसमें खास

    महिंद्रा का कहना है कि एक्सयूवी400 फॉर्मूला एडिशन के लिए एक स्पेशल यूनिफॉर्म तैयार की गई है जो रेसिंग स्पिरिट से प्रेरित है।

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On फरवरी 10, 2023 14:39 ist
    info icon
    published onFeb 10, 2023 14:39 IST
    last updated onFeb 10, 2023 14:39 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा का कहना है कि एक्सयूवी400 फॉर्मूला एडिशन के लिए एक स्पेशल यूनिफॉर्म तैयार की गई है जो रेसिंग स्ट्रिप्स से प्रेरित है।

    Mahindra XUV400 EV Formula Edition

    • फॉर्मूला ई एक मोटरस्पोर्ट इवेंट है जिसमें ओपन-व्हील्ड इलेक्ट्रिक कारें हिस्सा लेंगी।
    • भारत फॉर्मूला ई विश्व चैम्पियनशिप के नौवें सीज़न के एक राउंड की मेजबानी कर रहा है।
    • महिंद्रा इस इवेंट में अपनी नई जनरेशन3 रेस कार लेकर आई है।
    • इसकी यूनिफॉर्म को महिंद्रा फॉर्मूला ई और महिंद्रा एडवांस डिज़ाइन यूरोप (एमएडीई) द्वारा डिज़ाइन किया गया है।
    • महिंद्रा एक्सयूवी400 में दो बैटरी पैक 34.5 केडब्ल्यूएच (375 किलोमीटर) और 39.4 केडब्ल्यूएच (456 किलोमीटर) दिए गए हैं।
    • भारत में एक्सयूवी400 की प्राइस 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।

    भारत फॉर्मूला ई वर्ल्ड चैंपियनशिप के नौवें सीज़न के चौथे राउंड की मेजबानी कर रहा है। यह चैंपियनशिप हैदराबाद में आयोजित की जा रही है। फ़ॉर्मूला ई ओपन-व्हील इलेक्ट्रिक कारों के लिए एक मोटरस्पोर्ट इवेंट है। इस इवेंट में महिंद्रा ने अपनी एक्सयूवी400 फॉर्मूला एडिशन को नई जेन3 फॉर्मूला ई रेस कार के साथ शोकेस किया है।

    Mahindra new race car and its Formula E drivers

    कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के फॉर्मूला एडिशन के लिए एक स्पेशल यूनिफॉर्म भी तैयार की गई है जो रेसिंग स्ट्रिप्स से प्रेरित है। इसकी नई रेस कार यूनिफॉर्म को यूके के एक स्टूडियो में महिंद्रा फॉर्मूला ई और महिंद्रा एडवांस डिज़ाइन यूरोप (एमएडीई) द्वारा तैयार किया गया है।

    Mahindra XUV400 EV Formula Edition side

    एक्सयूवी400 ईवी की बुकिंग 2023 गणतंत्रता दिवस के दिन शुरू हुई थी। अब तक इस गाड़ी को 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। महिंद्रा का कहना है कि इन ऑर्डर को पूरा करने के लिए इस कार पर वेटिंग पीरियड सात महीने तक रहने की उम्मीद है।

    महिंद्रा एक्सयूवी400 में दो बैटरी पैक 34.5 केडब्ल्यूएच और 39.4 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं जिनकी सर्टिफाइड रेंज क्रमशः 375 किलोमीटर और 456 किलोमीटर है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 150 पीएस की पावर और 310 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह एक फ्रंट-व्हील ड्राइव कार है। इस कार के साथ कई सारे ड्राइव मोड फन, फास्ट और फीयरलैस भी दिए गए हैं।

    Mahindra XUV400 charging port

    7.2 किलोवॉट एसी वॉलबॉक्स चार्जर से इस कार की बैटरी को फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट लगते हैं, जबकि 3.3 किलोवॉट चार्जर से इसकी बैटरी फुल चार्ज होने में 13 घंटे का समय लेती है। एक्सयूवी400 कार 50 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करती है जिससे इसकी बैटरी को चार्ज होने में आधा घंटे से भी कम समय लगता है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे 8.3 सेकंड लगते हैं।

    Mahindra XUV400 EV rear

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी दो वेरिएंट्स ईसी और ईएल में उपलब्ध है। भारत में इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी प्राइम और मैक्स से है। इसे हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से एक सेगमेंट नीचे पोज़िशन किया गया है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    G
    gb muthu
    Feb 10, 2023, 1:49:01 PM

    Still relying on paint jobs to make formula edition!! Mahindra should have instead made the xuv400 a RWD.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है