• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति स्विफ्ट डीलरशिप पर पहुंचना हुई शुरू, जानिए क्या मिलेगा खास

    कैमरे में कैद हुई मॉडल स्विफ्ट का टॉप वेरिएंट हो सकता है, जिसमें एलईडी लाइटिंग, अलॉय व्हील और नया 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 03, 2024 14:11 ist
    info icon
    published onMay 03, 2024 14:11 IST
    last updated onMay 03, 2024 14:11 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    2024 Maruti Swift at dealership

    • न्यू स्विफ्ट 2024 की बुकिंग 11,000 रुपये टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है।

    • इसे पांच वेरिएंट्सः एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई (ओ), जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में पेश किया जाएगा।

    • इसमें ओवल फिनिश ग्रिल, लंबी एल शेप एलईडी डीआरएल और नए अलॉय व्हील मिलेंगे।

    • इसमें वायरलेस फोन चार्जर, छह एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    • यह नए 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन में मिलेगी, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।

    • इसे 9 मई को लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 6.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट न्यू मॉडल को भारत में 9 मई 2024 को लॉन्च जाना है। इसकी बुकिंग कंपनी पहले ही शुरू कर चुकी है। अब स्विफ्ट 2024 को एक डीलरशिप पर देखा गया है जिससे इससे जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई है।

    एक्सटीरियर

    फोटो में नजर आ रही नई स्विफ्ट कार व्हाइट कलर में है और यह इसका टॉप मॉडल हो सकता है। इसमें नई ओवल फिनिश ग्रिल, लंबे एल शेप एलईडी डीआरएल और बंपर पर एलईडी फॉग लैंप्स नजर आ रहे हैं। अन्य एक्सटीरियर अपडेट में शार्प ड्यूल-टोन अलॉय व्हील और रैपअराउंड एलईडी टेल लाइटें शामिल है।

    केबिन और फीचर अपडेट

    2024 Maruti Swift cabin

    न्यू मारुति सुजुकी स्विफ्ट के केबिन में लाइट और डार्क ग्रे कॉम्बिनेशन वाले मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें अब नया क्लाइमेट कंट्रोल पेनल और बड़ी 9-इंच टचस्क्रीन दी गई है जो बलेनो और फ्रॉन्क्स में भी देखी जा सकती है।

    इसके अलावा इसमें वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, हेड्स-अप डिस्प्ले, ऑटो एसी और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर भी दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: मारुति ब्रेजा जेडएक्सआई ऑटोमैटिक vs मारुति फ्रॉन्क्स अल्फा टर्बो ऑटोमैटिक: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    इंजन और गियरबॉक्स

    स्विफ्ट न्यू मॉडल में नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 82 पीएस की पावर और 112 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। लॉन्च के वक्त इसका सीएनजी वेरिएंट उतारने की संभावनाएं नहीं है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    2024 Maruti Swift rear

    2024 मारुति स्विफ्ट की कीमत 6.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस रहेगा। इसके अलावा इसे रेनो ट्राइबर सब-4 मीटर क्रॉसओवर एमपीवी के विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः मारुति स्विफ्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Swift पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है