• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ग्रुप पीएसए भारत में लॉन्च करेगा सिट्रोएन कारें, जानिए कब होंगी लॉन्च

    सिट्रोएन कारों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 26, 2019 17:27 ist
    info icon
    published onFeb 26, 2019 17:23 IST
    last updated onFeb 26, 2019 17:27 IST
    119 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen

    किया और एमजी मोटर्स के बाद अब ग्रुप पीएसए की सिट्रोएन कंपनी भारतीय बाजार में कदम रखने को तैयार है। ग्रुप पीएसए फ्रांसीसी मल्टी-नेशनल कंपनियों का समूह है, जिसमे प्यूज़ो, सिट्रोएन, ओपल और डीएस ऑटोमोबाइल जैसी कार कंपनियां शामिल हैं। हाल ही में ग्रुप पीएसए ने 2021 के अंत से पहले भारत में सिट्रोएन ब्रांड को पेश करने की घोषणा की है। ग्रुप पीएसए ने आज अपने 2018-वित्तीय वर्ष के परिणामों की प्रस्तुति के दौरान इसकी घोषणा की है। सिट्रोएन को ग्रुप पीएसए के "पुश-टू-पास" प्लान के तहत उतारा जाएगा।  

    Groupe PSA To Start Manufacturing Transmissions, BSVI Engines In India Soon

    पिछले साल, ग्रुप पीएसए ने घोषणा की थी कि वह सीके बिरला ग्रुप के साथ साझेदारी कर भविष्य में तमिलनाडु में अपनी कारों का निर्माण करेगी। ग्रुप पीएसए जल्द ही सीके बिरला की एवीटेक के साथ साझेदारी कर देश में बीएस-6 इंजन का निर्माण शुरू कर देगी।

    Citroen C5 Aircross

    कंपनी की योजना भारत में बड़े पैमाने पर कारों को लॉन्च करने की है। ग्रुप पीएसए देश में सी5 एयरक्रॉस की टेस्टिंग भी शुरू कर चुका है। इसके अलावा ग्रुप पीएसए भारत में डीएस ऑटोमोबाइल को भी लॉन्च कर सकती है। डीएस ऑटोमोबाइल सिट्रोएन का एक प्रीमियम सब-ब्रांड है। 

    Citroen C5 Aircross
    यह भी पढ़ें: - टेस्टिंग के दौरान नजर आई डीएस 7 क्रॉसबैक

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस 2021-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है