• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    चौथे जनरेशन की होंडा सिटी के वेरिएंट लाइनअप में हो सकता बदलाव!

    सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या होंडा पुरानी सिटी सेडान को बंद करने जा रही है?

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 20, 2020 13:35 ist
    info icon
    published onJul 20, 2020 13:35 IST
    last updated onJul 20, 2020 13:35 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    होंडा (Honda) अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान सिटी के न्यू जनरेशन मॉडल को लॉन्च कर चुकी है। हालांकि होंडा सिटी का पुराना चौथा जनरेशन मॉडल (Fourt Generation Honda City) भी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। नई होंडा सिटी 2020 (New Honda City 2020) की प्राइस 10.90 लाख रुपये से लेकर 14.65 लाख रुपये के बीच रखी गई है, जो कि पुराने मॉडल के आसपास ही है। इस बात का अंदाजा कुछ इस तरह से लगाया जा सकता है कि दोनों कारों के किन्ही दो वेरिएंट के बीच मात्र 44,000 रुपये का ही फर्क है। 

    अब सिटी के नए और पुराने दोनों मॉडल की बाजार में मौजूदगी से ग्राहकों में थोड़ा कंफ्यूजन है। वहीं दोनों मॉडल की कीमतों में इतना कम अंतर भी सोचने को मजबूर कर रहा है। ऐसे में तो इसका जवाब शायद आपको आगे जानने को मिले। मगर उससे पहले नजर डालते हैं दोनों मॉडल्स के बीच की प्राइस में अंतर पर:-

    वेरिएंट

    होंडा सिटी ओल्ड मॉडल

    नई होंडा सिटी

    अंतर

    एसवी एमटी

    9.91 लाख रुपये

    -

     

    वी एमटी

    10.66 लाख रुपये

    10.90 लाख रुपये

    24,000 रुपये (नई सिटी ज्यादा महंगी)

    वीएक्स एमटी

    11.82 लाख रुपये

    12.26 लाख रुपये

    44,000 रुपये (नई सिटी ज्यादा महंगी)

    वी सीवीटी

    12.01 लाख रुपये

    12.20 लाख रुपये

    19,000 रुपये (नई सिटी ज्यादा महंगी)

    जेडएक्स एमटी

    13.01 लाख रुपये

    13.15 लाख रुपये

    14,000 रुपये (नई सिटी ज्यादा महंगी)

    वीएक्स सीवीटी

    13.12 लाख रुपये

    13.56 लाख रुपये

    44,000 रुपये (नई सिटी ज्यादा महंगी)

    जेडएक्स सीवीटी

    14.31 लाख रुपये

    14.45 लाख रुपये

    14,000 रुपये (नई सिटी ज्यादा महंगी)

    यह भी पढ़ें: क्या नई होंडा सिटी के टॉप मॉडल जेडएक्स को खरीदना होगा सही, जानिए यहां

    ऊपर पूछे गए सवाल का जवाब दो बातों की तरफ इशारा करता है। पहला तो ये कि होंडा ने कारदेखो को संकेत दिए थे कि कंपनी पुरानी होंडा सिटी के वेरिएंट लाइनअप में बदलाव करने जा रही है। दूसरा ये कि ग्राहकों को इस पुराने मॉडल पर 1.60 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं जहां ग्राहक सबसे ज्यादा सेविंग इसके टॉप वेरिएंट जेडएक्स सीवीटी की खरीद पर कर सकते हैं। डिस्काउंट के बाद नई और पुरानी होंडा सिटी के बीच प्राइस के अंतर को आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: क्या नई होंडा सिटी के मिड वेरिएंट वीएक्स को खरीदना होगा सही, डालिए इसकी खूबियों और खामियों पर एक नजर

    होंडा सिटी के पुराने मॉडल पर दिए जा रहे फायदों को देखते हुए उम्मीद है कि होंडा इसके वेरिएंट लाइनअप में बदलाव करेगी। कंपनी इसके जेडएक्स वेरिएंट को बंद करते हुए केवल एसवी, वी और वीएक्स वेरिएंट ही बेचेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों के बजट में ये कार आ सके। हुंडई ने भी नई ग्रैंड आई10 निओस के साथ ग्रैंड आई10 को बंद ना करते हुए कुछ ऐसा ही तरीका अपनाया था। 

    यह भी पढ़ें: क्या नई होंडा सिटी के बेस वेरिएंट वी को लेना होगा सही, डालिए इसकी खूबियों और खामियों पर एक नजर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी 4th generation

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है