• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड एस्पायर का प्रोडक्शन हुआ बंद, जल्द आएगा फेसलिफ्ट मॉडल

    अपडेट एस्पायर में नया 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और कई अतिरिक्त फीचर मिलेंगे

    रौनक
    रौनक
    Published On मार्च 28, 2018 16:34 ist
    info icon
    published onMar 28, 2018 16:34 IST
    last updated onMar 28, 2018 16:34 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Ford Aspire

    फोर्ड ने एस्पायर सेडान का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। कंपनी जल्द ही फीगो हैचबैक और एस्पायर सेडान के फेसलिफ्ट अवतार लाने की योजना बना रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्हें फोर्ड फ्रीस्टाइल के बाद लॉन्च किया जाएगा। फ्रीस्टाइल को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है।

    Ford KA+ Facelift

    फोर्ड ने हाल ही में यूरोप में अपडेट फीगो से पर्दा उठाया है, यूरोप में फीगो को ‘का प्लस’ नाम से जाना जाता है। यूरोपीय मॉडल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत आने वाली अपडेट फोर्ड फीगो और एस्पायर कैसी होगी। इनकी फीचर लिस्ट फोर्ड फ्रीस्टाइल से मिलती-जुलती हो सकती है।

    Ford Freestyle

    फोर्ड फीगो और एस्पायर फेसलिफ्ट की खासियतें...

    • फोर्ड फीगो और एस्पायर फेसलिफ्ट में ड्रेगन फैमिली वाला नया 1.2 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यइ इजन पुराने पड़ चुके 1.2 लीटर 4-सिलेंडर टीआई-वीसीटी इंजन की जगह लेगा।
    • 1.2 लीटर ड्रेगन सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ नया 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा।
    • नया 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन पहले से ज्यादा पावरफुल होगा।
    • फीगो और एस्पायर फेसलिफ्ट में नए 1.5 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी रखा जा सकता है। फोर्ड ईकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट में भी यह इंजन लगा है, इसकी पावर 123 पीएस और टॉर्क 150 एनएम है।
    • ईकोस्पोर्ट की तरह इस में 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है।
    • कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस में एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 6.5 इंच का सिंक3 टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दे सकती है।
    • डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर इंजन दिया जा सकता है, इसकी पावर 100 पीएस और टॉर्क 215 एनएम है।
    • अपडेट फीगो और एस्पायर की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। मौजूदा फीगो की कीमत 5.47 लाख रूपए से 8.10 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, वहीं एस्पायर की कीमत 5.67 लाख रूपए से 8.63 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    यह भी पढें : फोर्ड फ्रीस्टाइल से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फोर्ड एस्पायर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है