• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्स गुरखा 5 डोर डीलरशिप पर आई नज़र, इंटीरियर की दिखी झलक

    फोर्स गुरखा (Force Gurkha) के 5 डोर वर्जन को डीलरशिप पर देखा गया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती है। कैमरे में कैद हुए मॉडल को प्रोपर एसयूवी वाला लुक दिया गया है। क्या मिलेगा इसमें खास, ये हम तस्वीरों के जरिये जानेंगे यहांः

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 21, 2022 18:45 ist
    info icon
    published onOct 21, 2022 18:45 IST
    last updated onOct 21, 2022 18:45 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    इसे अपकमिंग 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी और महिंद्रा थार से कड़ी टक्कर मिलेगी।

    Force Gurkha 5-door Spied

    • इसे आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।
    • कुछ कॉस्मेटिक अपडेट को छोड़कर इसका लुक थ्री-डोर वर्जन जैसा ही है।
    • इसका इंटीरियर पहले जैसा ही है ओर फीचर्स भी पहले जैसे ही लग रहे हैं।
    • कैमरे में कैद हुए मॉडल में थ्री-डोर वर्जन की तरह सेकंड रो में थ्री-सीटर बेंच सीट दी गई है।
    • पांच दरवाजों वाली गुरखा में थ्री-डोर मॉडल वाले पावरट्रेन दिए जा सकते हैं।
    • इसकी कीमत 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    फोर्स गुरखा (Force Gurkha) के 5 डोर वर्जन को डीलरशिप पर देखा गया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती है। कैमरे में कैद हुए मॉडल को प्रोपर एसयूवी वाला लुक दिया गया है। क्या मिलेगा इसमें खास, ये हम तस्वीरों के जरिये जानेंगे यहांः

    5-डोर गुरखा का लुक थ्री-डोर वर्जन जैसा ही है और आगे से तो यह हूबहू वैसी ही है। इसकी हेडलाइटें, बंपर, टेललैंप्स और स्नोर्कल इनटेक में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि इसमें कुछ विजुअल अपडेट आपको नजर आएंगे, इसमें दो दरवाजे अतिरिक्त दिए गए हैं, इसके अलावा नए अलॉय व्हील, ज्यादा लंबाई और लंबा व्हीलबेस भी नजर आएगा।

    Force Gurkha 5-door Front

    कैमरे में कैद हुए मॉडल में सेकंड रो में थ्री-सीटर बेंच दी गई है जिससे अंदाजा लगा सकते हैं कि ये 7 सीटर वर्जन है। फोर्स इसे कई सीटिंग कॉन्फिग्रेशन में पेश कर सकती है, जिसमें सेकंड रो में कैप्टन सीट (थ्री-डोर गुरखा की तरह) और थर्ड रो में साइड फेसिंग सीटें दे सकती है।

    Force Gurkha 5-door Second Row Seats
    Force Gurkha 5-door Third Row Seats

    कैमरे में कैद हुए मॉडल का इंटीरियर डार्क ग्रे कलर में है जिसमें थ्री-डोर वर्जन की तरह 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और मैनुअल एसी दी गई है। इसका ओवरऑल इंटीरियर लेआउट पहले जैसा ही है लेकिन इसमें सेकंड रो में पावर्ड विंडो दी गई है।

    Force Gurkha 5-door Cabin
    Force Gurkha 5-door Steering Wheel

    इसमें मौजूदा मॉडल वाला 2.6 लीटर डीजल इंजन ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ दिया जा सकता है। थ्री-डोर वर्जन में ये इंजन 90पीएस की पावर और 250एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: स्कोडा कुशाक एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च

    5 डोर फोर्स गुरखा में लो-रेंज गियरबॉक्स व मैनुअल फ्रंट और रियर लॉकिंग डिफरेशिंयल के साथ 4-व्हील-ड्राइव स्टैंडर्ड दिया जा सकता है। इसकी प्राइस 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका कंपेरिजन अपकमिंग मारुति जिम्नी और महिंद्रा थार के 5 डोर वर्जन से होगा।

    यह भी देखें: फोर्स गुरखा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    फोर्स गुरखा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है