• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट स्कोडा ऑक्टाविया का प्रोडक्शन हुआ शुरू

    भारत में इसी साल लॉन्च होगी नई स्कोडा ऑक्टाविया

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 10, 2017 11:42 ist
    info icon
    published onFeb 10, 2017 11:41 IST
    last updated onFeb 10, 2017 11:42 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा ने फेसलिफ्ट ऑक्टाविया का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है, इसे कंपनी के चेक गणराज्य स्थित मलदा बोलेस्लव प्लांट में तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसका प्रोडक्शन चीन, भारत, यूक्रेन, कजाकिस्तान और एलजीरियर में भी शुरू होगा। फेसलिफ्ट ऑक्टाविया की बिक्री सबसे पहले यूरोपीय बाजार में शुरू होगी।

    स्कोडा कारों की रेंज में यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार है, इंटरेनशनल बाजार में इसे पहली बार दो दशक पहले उतारा गया था, दुनिया भर में अब तक इसकी 50 लाख से ज्यादा यूनिट बेची जा चुकी हैं। उम्मीद है कि नई ऑक्टाविया भी कंपनी के लिए बिक्री के अच्छे आंकड़े जुटाएगी। नई ऑक्टाविया के अजीब हैडलैंप्स की वजह से इसे दुनिया भर में काफी आलोचना मिल रही है, ऐसे में यह कंपनी के लिए कहां तक फायदेमंद साबित होगी, यह कहना थोड़ा मुश्किल है।

    बात करें भारतीय कार बाजार की तो यहां नई ऑक्टाविया को इसी साल के अंत तक उतारा जाएगा। नई ऑक्टाविया के आने से पहले यहां इसका लिमिटेड एडिशन भी उतारा जाएगा। वैसे कंपनी की योजना इसी साल के अंत तक कोडिएक एसयूवी को भी भारत लाने की है, इसका मुकाबला फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा।

    यह भी देखें : 

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    स्कोडा ऑक्टाविया 2013-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है