• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी जेडएस फेसलिफ्ट में दिए जाने वाले नए टचस्क्रीन इंफोटेमनेंट सिस्टम से उठा पर्दा

    2022 एमजी जेडएस ईवी में जो बदलाव हुए है वो इसके पेट्रोल पावर्ड वर्जन एस्टर एसयूवी से इंस्पायर्ड है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 14, 2022 19:26 ist
    info icon
    published onFeb 14, 2022 19:26 IST
    last updated onFeb 14, 2022 19:26 IST
    978 Views
    • Write a कमेंट

    MG ZS EV 2022

    • एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस एस्टर जैसा 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा इसमें 
    • जेडएस की एक्सटीरियर स्टाइलिंग और रियर एसी वेंट्स उठ चुका है पर्दा
    • एस्टर जैसा ही रखा गया है केबिन
    • पायलट असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, 360-डिग्री कैमरा और अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल के साथ मिलेगा एडीएएस 
    • ज्यादा रेंज देने वाले बड़े बैट्री पैक से लैस होकर आ सकती है ये कार

    एमजी ने जेडएस ईवी में दिए जाने वाले नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से पर्दा उठा दिया है। अभी तक एमजी ने इसके अपडेटेड एक्सटीरियर और रियर एसी वेंट्स की फोटोज़ ही जारी की थी। इस महीने के आखिर तक 2022 एमजी जेडएस ईवी को लॉन्च किया जा सकता है। 

    इसका एक्सटीरियर भी इसके यूके बेस्ड मॉडल जैसा लग रहा है। इसमें नए डिजाइन की फ्रंट ग्रिल,नई तरह से पोजिशन किए गए चार्जिंग पोर्ट्स,नए बंपर्स ,नई एलईडी हेडलाइट्स,डेटाइम रनिंग लैंप्स,टेललैंप्स और नए डिजाइन के 17 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    MG ZS EV 2022

    जेडएस ईवी फेसलिफ्ट का केबिन भी काफी अपडेटेड नजर आएगा जहां एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस एस्टर जैसा 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप्स,क्रुज कंट्रोल और 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 

    इससे पहले सामने आई तस्वीरों में इस कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का फीचर भी देखा गया था। बता दें कि एमजी एस्टर में दिए गए एडीएएस सिस्टम के तहत ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, एक 360-डिग्री कैमरा, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन-कीप असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    पहले की तरह नई जेडएस ईवी में भी पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और वाइपर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट/डिसेंट कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलना जारी रहेंगे। 

    MG ZS EV 2022

    अनुमान है कि इसमें बड़ा बैटरी पैक (51 किलोवाट आवर) दिया जा सकता है जिसके चलते इसमें ज्यादा ड्राइविंग रेंज मिल सकती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर मौजूदा मॉडल की तरह ही 143 पीएस की पावर और 353 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी।

    यह भी पढ़ें : टाटा नेक्सन ईवी की टक्कर में एमजी लाएगी एक इलेक्ट्रिक कार, 2023 में होगी लॉन्च

    फेसलिफ्ट एमजी जेडएस ईवी की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में एमजी जेडएस ईवी की कीमत 21.49 लाख से 25.18 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है