• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट मारुति अर्टिगा और एक्सएल6 के वेरिएंट और कलर्स की जानकारी आई सामने

    मारुति सुजुकी ने फेसलिफ्ट अर्टिगा और एक्सएल6 के वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन की जानकारी साझा कर दी है। फेसलिफ्ट एक्सएल6 को भारत में 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा, वहीं नई अर्टिगा कार भी इसी महीने आनी है। इन गाड़ियों की बुकिंग कंपनी पहले ही शुरू कर चुकी है। इच्छुक ग्राहक इन्हें 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 13, 2022 16:07 ist
    info icon
    published onApr 13, 2022 16:07 IST
    last updated onApr 13, 2022 16:07 IST
    3.8K Views
    • Write a कमेंट

    2022 maruti xl6

    • अपडेट मारुति एक्सएल6 21 अप्रैल को लॉन्च होगी जबकि नई अर्टिगा भी इसी महीने आएगी।
    • इन दोनों कारों की बुकिंग 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ पहले ही शुरू हो चुकी है।
    • 2022 अर्टिगा चार वेरिएंट्सः एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में मिलेगी।
    • फेसलिफ्ट एक्सएल6 दो वेरिएंट्सः जेटा और अल्फा में मिलेगी।
    • दोनों कारों में रेड, सिल्वर, ग्रे, व्हाइट और ब्लू कॉमन कलर शेड होंगे।
    • इनमें लेटेस्ट 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, ड्यूलजेट और माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगा।
    • इनकी प्राइस प्री-फेसलिफ्ट मॉडल से ज्यादा हो सकती है।

    मारुति सुजुकी ने फेसलिफ्ट अर्टिगा और एक्सएल6 के वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन की जानकारी साझा कर दी है। फेसलिफ्ट एक्सएल6 को भारत में 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा, वहीं नई अर्टिगा कार भी इसी महीने आनी है। इन गाड़ियों की बुकिंग कंपनी पहले ही शुरू कर चुकी है। इच्छुक ग्राहक इन्हें 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    2022 मारुति अर्टिगा चार वेरिएंट्सः एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में मिलना जारी रहेगी। वहीं नई एक्सएल6 दो वेरिएंट जेटा और अल्फा में मिलेगी। अर्टिगा के दो सीएनजी वेरिएंट्स वीएक्सआई और जेडएक्सआई (नया) भी पेश किए जाएंगे।

    इन कलर्स में मिलेंगी ये दोनों कारेंः

    • फेसलिफ्ट अर्टिगा: स्प्लेंडिड सिल्वर, मेग्मा ग्रे, पर्ल मैटेलिक आर्कटिक व्हाइट, पर्ल मैटेलिक डिगनिटी ब्राउन (नया), प्राइम ऑक्सफोर्ड ब्लू और एयूबर्न।
    • फेसलिफ्ट एक्सएल6: नेक्सा ब्लू (सेलेस्टियल), ब्रावे खाकी, ओपुलेंट रेड, ग्रेंडेयूर ग्रे, स्प्लेंडिड सिल्वर और आर्कटिक व्हाइट।

    2022 मारुति अर्टिगा और एक्सएल6 में कई कलर ऑप्शन कॉमन होंगे। 

    दोनों एमपीवी कारों के फेसलिफ्ट वर्जन में नई हेडलाइटें और टेललाइटें, नई ग्रिल और नए अलॉय व्हील दिए जाएंगे। चर्चाएं हैं कि कंपनी इनमें नया इंटीरियर कलर कोम्बिनेशन और नई अपहोल्स्ट्री भी दे सकती है।

    फेसलिफ्ट अर्टिगा में क्रूज कंट्रोल, पडल शिफ्टर्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (टेलिमेटिक्स) के साथ लेटेस्ट 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। 2022 एक्सएल6 में इन फीचर के अलावा 360 डिग्री कैमरा भी मिलेगा। दोनों एमपीवी कार में छह एयरबैग दिए जा सकते हैं।

    दोनों गाड़ियों में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का लेटेस्ट वर्जन, ड्यूलजेट और माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगा। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अपडेट के साथ इस इंजन का पावर आउटपुट भी पहले से बेहतर हो सकता है। इंजन के साथ इनमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।

    यह भी पढ़ें : जानिए 2022 मारुति अर्टिगा और एक्सएल6 से जुड़ी पांच ख़ास बातें

    फेसलिफ्ट अर्टिगा और एक्सएल6 की प्राइस प्री-फेसलिफ्ट मॉडल से ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में मारुति अर्टिगा की कीमत 8.12 लाख से 10.85 लाख रुपये और एक्सएल6 की प्राइस 10.14 लाख से 12.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इनका कंपेरिजन किआ केरेंस से रहेगा।

    यह भी देखें: मारुति अर्टिगा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki XL6 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है