• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जुलाई में मारुति के एरीना मॉडल पर मिल रहा है 54,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    अगर आप इस महीने मारुति की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जुलाई महीने में मारुति अपने एरीना मॉडल पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 54,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 08, 2021 11:42 ist
    info icon
    published onJul 08, 2021 11:38 IST
    last updated onJul 08, 2021 11:42 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    Discounts Of Up To Rs 54,000 Offered On Maruti Arena Cars This July

    • स्विफ्ट पर ग्राहक सबसे ज्यादा 54,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 
    • ऑल्टो और एस-प्रेसो पर 43,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • वैगनआर पर 33,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
    • सेलेरियो पर सबसे कम 18,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
    • यह कार डिस्काउंट ऑफर 31 जुलाई 2021 तक मान्य है।

    अगर आप इस महीने मारुति की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जुलाई महीने में मारुति अपने एरीना मॉडल पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 54,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    मारुति ऑल्टो

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये तक

    कुल डिस्काउंट

    43,000 रुपये तक

    • ऑल्टो के बेस मॉडल स्टैंडर्ड को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर यह ऑफर दिए जा रहे हैं।
    • सीएनजी वेरिएंट पर भी यही डिस्काउंट मिल रह हैं, हालांकि इस पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये कम दिया जा रहा है।
    • 2022 की शुरूआत में नई जनरेशन की ऑल्टो को लॉन्च की जा सकती है।

    मारुति एस-प्रेसो

    Discounts Of Up To Rs 54,000 Offered On Maruti Arena Cars This July

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये तक

    कुल डिस्काउंट

    43,000 रुपये तक

    • एस-प्रेसो के केवल पेट्रोल वेरिएंट पर यह डिस्काउंट मान्य है।
    • एस-प्रेसो के सीएनजी वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये दिया जा रहा है जबकि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट यही मान्य होगा।

    मारुति ईको

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये तक

    कुल डिस्काउंट

    28,000 रुपये तक

    • इको कार के पेट्रोल और सीएनजी सभी वेरिएंट पर यह डिस्काउंट मिल रहा है।

    मारुति सेलेरियो

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    --

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये तक

    कुल डिस्काउंट

    18,000 रुपये तक

    • सेलेरियो कार के पेट्रोल और सीएनजी सभी वेरिएंट पर यह डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • यही डिस्काउंट सेलेरियो एक्स पर भी मिल रहा है।
    • सितंबर 2021 में मारुति दूसरी जनरेशन की सेलेरियो को लॉन्च करेगी।

    मारुति वैगनआर

    Discounts Of Up To Rs 54,000 Offered On Maruti Arena Cars This July

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये तक

    कुल डिस्काउंट

    33,000 रुपये तक

    • वैगन आर के पेट्रोल वेरिएंट पर ऊपर बताए सभी डिस्काउंट मिल रहे हैं।
    • सेलेरियो सीएनजी पर नकद डिस्काउंट 5,000 रुपये कम रखा गया है जबकि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट यही मिलेगा।

    मारुति स्विफ्ट

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    30,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल डिस्काउंट

    54,000 रुपये तक

    • स्विफ्ट के फेसलिफ्ट और प्री-फेसलिफ्ट दोनों मॉडल पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • ऊपर बताए गए सभी ऑफर केवल सेकंड बेस वेरिएंट वीएक्सआई पर मान्य है।
    • टॉप लाइन मॉडल जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट यही मान्य है जबकि नकद डिस्काउंट 15,000 रुपये कम दिया जा रहा है। बेस मॉडल एलएक्सआई पर नकद डिस्काउंट 10,000 मिल रहा है जबकि बाकी डिस्काउंट यही मान्य रहेंगे।
    • स्विफ्ट स्पेशल एडिशन पर नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है जबकि बाकी ऑफर ऊपर बताए गए मान्य हैं।

    मारुति डिजायर

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल डिस्काउंट

    34,000 रुपये तक

    • ऊपर बताए सभी ऑफर फेसलिफ्ट डिजायर के सभी वेरिएंट्स के साथ दिए जा रहे हैं।
    • डिजायर स्पेशल एडिशन पर नकद डिस्काउट नहीं दिया जा रहा है जबकि बाकी सभी ऑफर यही मान्य है।

    मारुति विटारा ब्रेजा

    Discounts Of Up To Rs 54,000 Offered On Maruti Arena Cars This July

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये तक

    कुल डिस्काउंट

    39,000 रुपये तक

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि आपके शहर और चुने हुए वेरिएंट के हिसाब से डिस्काउंट राशि कम-ज्यादा हो सकती है। ऐसे में डिस्काउंट ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी मारुति एरीना डीलरशिप पर विजिट करने की सलाह देते हैं।

    was this article helpful ?

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2021-2024

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है