• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 डीजल मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद, नवंबर 2022 में हर 5 में से 4 ने इसे चुना

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 डीजल वेरिएंट की सितंबर से नवंबर 2022 के बीच 12,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 14, 2022 19:01 ist
    info icon
    published onDec 14, 2022 19:01 IST
    last updated onDec 14, 2022 19:01 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV700

    • महिंद्रा एक्सयूवी700 एसयूवी कार में पेट्रोल (200 पीएस) और डीजल इंजन (185 पीएस) ऑप्शंस दिए गए हैं।
    • इन दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है, लेकिन ऑल-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन इसमें केवल डीजल-एटी वेरिएंट के साथ ही दी गई है।
    • नवंबर 2022 में इसके डीजल वेरिएंट की कुल सेल्स में 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी रही। 
    • भारत में महिंद्रा एक्सयूवी 700 की प्राइस 13.45 लाख रुपए से 24.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 को भारत में 2021 में लॉन्च किया गया था जिसके बाद से ही इसकी पॉपुलेरिटी मार्केट में बनी हुई है। मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में सेल्स के मामले में प्रति माह इसका दबदबा कायम है। यह गाड़ी दो इंजन ऑप्शंस पेट्रोल और डीजल में उपलब्ध है। एक्सयूवी 700 के डीजल वेरिएंट्स को ग्राहक सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 

    यहां देखें एक्सयूवी700 के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के पिछले तीन महीने के सेल्स फिगर: 

    पवरट्रेन  

    2021

    2022

    सितंबर 2021

    अक्टूबर 2021

    नवंबर 2021

    सितंबर 2022

    अक्टूबर  2022

    नवंबर 2022

    पेट्रोल 

    1,074

    3,244

    2,027

    2,234

    1,863

    1,096

    डीजल

    296

    163

    1,180

    3,829

    3,952

    4,605

    महिंद्रा ने एक्सयूवी 700 के पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी सबसे पहले शुरू की थी। सितंबर से नवंबर 2021 के बीच में इसके पेट्रोल वेरिएंट्स का सेल्स फिगर डीजल वेरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा रहा। हालांकि, 2022 में इसी पीरियड के दौरान इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट्स की बिक्री पेट्रोल वेरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा रही। डीजल वेरिएंट्स की हर महीने औसत 4,000 यूनिट्स के करीब बिक रही है।

    पावरट्रेन 

    2021

    2022

    सितंबर 

    अक्टूबर 

    नवंबर 

    सितंबर 

    अक्टूबर 

    नवंबर 

    पेट्रोल 

    78.39%

    95.21%

    63.21%

    36.84%

    32.04%

    19.22%

    डीजल 

    21.61%

    4.79%

    36.79%

    63.16%

    67.96%

    80.78%

    Mahindra XUV700

    एक्सयूवी700 के पेट्रोल वेरिएंट्स की डिमांड अक्टूबर 2021 में सबसे ज्यादा रही, जिसके चलते इन वेरिएंट्स की कुल बिक्री में हिस्सेदारी 95 प्रतिशत रही। एक्सयूवी700 के पेट्रोल वेरिएंट्स की प्रति माह 1,000 से 2,000 यूनिट्स बिकती है, लेकिन इसके डीजल वेरिएंट्स की डिमांड सबसे ज्यादा बनी हुई है। नवंबर 2022 के सेल्स फिगर में एक्सयूवी700 के डीजल वेरिएंट्स की कुल 80% हिस्सेदारी रही है।

    ज्यादा पॉपुलेरिटी के चलते एक्सयूवी700 का वेटिंग पीरियड भी बढ़ कर दो साल पहुंच गया है। हालांकि, कंपनी ने खरीदारों के लिए इस कार का वेट ड्यूरेशन कई जगह पर कम जरूर कर दिया है। यहां देखें प्रमुख 10 शहरों में इस एसयूवी कार पर कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है:

    शहर

    वेटिंग पीरियड 

    नई दिल्ली 

    3.5 से 4 महीने 

    बेंगलुरु 

    4 महीने 

    मुंबई 

    5 महीने 

    हैदराबाद 

    5-7.5 महीने 

    पुणे 

    7.5-9 महीने 

    चेन्नई 

    15-16 महीने 

    जयपुर 

    5 महीने 

    अहमदाबाद 

    5 महीने 

    गुरुग्राम 

    5 महीने 

    लखनऊ 

    12-14 महीने 

    चेन्नई और लखनऊ में महिन्द्रा एक्सयूवी 700 की डिलीवरी करवाने के लिए ग्राहकों को एक साल से ज्यादा का इंतज़ार करना होगा, जबकि दूसरे शहरों में इसका औसत वेटिंग पीरियड कम होकर पांच महीने पहुंच गया है। नई दिल्ली में इस गाड़ी को घर लाने के लिए ग्राहकों को सबसे कम तीन महीने का इंतज़ार करना होगा।

    Mahindra XUV700 rear

    महिंद्रा एक्सयूवी700 की कीमत 13.45 लाख रुपए से 24.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। यह कार दो वेरिएंट्स एमएक्स और एएक्स में उपलब्ध है। इसे 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। सेगमेंट में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर, हुंडई अल्कज़ार और टाटा सफारी से है।

    यह भी देखें: महिंद्रा एक्सयूवी 700 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    H
    hariharan
    Dec 16, 2022, 9:00:59 AM

    Cause it is located in Tamilnadu

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      raja
      Dec 15, 2022, 11:54:47 AM

      What is the reason for the long waiting period more than 15 months for XUV700 in chennai compared to other cities. What politics is going under this matter.

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है