• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डैटसन ने गो और गो प्लस के सीवीटी वेरिएंट किए लॉन्च

    गो और गो प्लस अपने सेगमेंट के पहले ऐसे मॉडल बन गए हैं जिनमें एएमटी से ज्यादा एडवांस सीवीटी गियरबॉक्स का​ विकल्प दिया गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 12, 2019 13:08 ist
    info icon
    published onOct 12, 2019 13:08 IST
    last updated onOct 12, 2019 13:08 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    • डैटसन गो और गो प्लस के केवल टॉप वेरिएंट टी और टी (ओ) में ही सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। 
    •  डैटसन गो सीवीटी के टी और टी (ओ) वेरिएंट की प्राइस क्रमश: 5.94 लाख रुपये और 6.18 लाख रुपये रखी गई है। 
    • डैटसन गो प्लस सीवीटी के टी एवं टी ओ वेरिएंट की प्राइस क्रमश: 6.58 लाख और 6.80 लाख रुपये रखी गई है। 
    • डैटसन गो सीवीटी की कीमत इसके मुकाबले में मौजूद एएमटी वर्जन वाली कारों से ज्यादा है। 

    डैटसन ने अपनी गो हैचबैक और सब-4 मीटर एमपीवी गो प्लस के सीवीटी ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों कारों में सीवीटी गियरबॉक्स केवल इनके टॉप वेरिएंट टी एवं टी ओ में ही दिया गया है। इन दोनों कारों में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 

    दोनों कारों के नए ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत (एक्स-शोरूम, भारत) इस प्रकार है:  

     

    सीवीटी

    5-स्पीड एमटी

    डैटसन गो टी

    5.94 लाख रुपये

    4.83 लाख रुपये

    डैटसन गो टी(ओ)

    6.18 लाख रुपये

    5.17 लाख रुपये

    डैटसन गो+ टी

    6.58 लाख रुपये

    5.68 लाख रुपये

    डैटसन गो+ टी(ओ)

    6.80 लाख रुपये

    5.94 लाख रुपये

    गो और गो प्लस के मैनुअल वेरिएंट के मुकाबले सीवीटी वेरिएंट की कीमत 1 लाख रुपये ज्यादा है। 

    गो और गो प्लस अपने सेगमेंट के पहले ऐसे मॉडल बन गए हैं जिनमें एएमटी से ज्यादा एडवांस सीवीटी गियरबॉक्स का​ विकल्प दिया गया है। इन दोनों कारों में 1.2 लीटर बीएस4 इंजन दिया गया है और माना जा रहा है कि अप्रेल 2020 से पहले डैटसन इनके इंजन को अपकमिंग बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट कर देगी। 

    गो प्लस ऑटोमैटिक वेरिएंट में पेश की जा रही पहली सब 4 मीटर एमपीवी है। इसके मुकाबले में मौजूद रेनो ट्राइबर में फिलहाल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया गया है। 

    सीवीटी गियरबॉक्स से लैस होने वाले गो और गो प्लस के टॉप वेरिएंट टी और टी ओ में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, व्हीकल डायनैमिक कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और फॉलो मी हैडलैंप का ​फीचर दिया गया है। इसमें 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी डीआरएल और 14 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। 

    बाज़ार में डैटसन गो का मुकाबला हुंडई सेंट्रो, टाटा टियागो, मारुति सुज़ुकी वैगन आर, सेलेरियो और इंग्निस से है। इन सभी मॉडल में पेट्रोल इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प सभी वेरिएंट में दिया गया है।  इन सभी कारों के पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की प्राइस इस प्रकार है:

    हुंडई सेंट्रो

    मारुति वैगन आर

    मारुति सेलेरियो

    टाटा टियागो

    मारुति इग्निस

    5.26 लाख रुपये से लेकर 5.65 लाख रुपये

    5.26 लाख रुपये से लेकर 5.91 लाख रुपये

    5.08  लाख रुपये से लेकर  5.43 लाख रुपये

    5.75  लाख रुपये से लेकर  6.37 लाख रुपये

    5.83  लाख रुपये से लेकर 7.10 लाख रुपये

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    डैटसन गो पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है