• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डैटसन ने ऑटो एक्सपो में दिखाया गो-क्रॉस कॉन्सेप्ट

    डैटसन ने अपनी पहली क्रॉसओवर कार गो-क्रॉस को पेश कर दिया है। इस कार की पहली झलक जापान में टोक्यो इंटरनेशनल मोटर शो-2015 के दौरान देखने को मिली थी। गो-क्रॉस का कॉन्सेप्ट एमपीवी गो-प्लस के प्लेटफॉर्म पर तैयार हुआ है। गो-क्रॉस इस साल के मध्य तक बाजार में आ सकती है।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On फरवरी 03, 2016 19:58 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2016 19:58 IST
    last updated onFeb 03, 2016 19:58 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Datsun Go-Cross

    कॉन्सेप्ट को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसे लेकर काफी गंभीर है। गो-क्रॉस के अगले हिस्से में शार्प डिजायन वाले हैडलैंप्स और बड़े फॉग लैंप्स दिए गए हैं। यह पुरानी स्कोडा येती की याद दिलाते हैं। हालांकि यह अभी कॉन्सेप्ट ही है लेकिन मना जा रहा है कि प्रोडक्शन वर्जन में बॉडी पर दी गई ब्लैक क्लैडिंग, अगला और पिछला बंपर का डिजायन और कार का मूलभूत ढांचे समेत काफी सारे फीचर्स कॉन्सेप्ट वर्जन जैसे ही होंगे।

    Datsun Go-Cross (Rear)

    उम्मीद की जा सकती है कि कॉन्सेप्ट वर्जन की तरह ही बाजार में उतरने वाली कार का केबिन भी स्पोर्टी होगा। कार को पांच और सात सीटों के विकल्प के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें टच-स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल एसी, डिजिटल ड्राइवर इंफॉर्मेशन क्लस्टर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

    कार के इंजन की बात करें तो इसमें डैटसन गो की तरह ही तीन सिलेंडर वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा। डीज़ल वर्जन में रेनो डस्टर में दिया गया 1.5 लीटर का डीसीआई इंजन होगा। गो-क्रॉस की कीमत 7 से 11 लाख हो सकती है। अगर इसे डैटसन की ओर से सही कीमत पर उतारा गया तो यह कार क्रेटा, ईकोस्पोर्ट और महिन्द्रा टीयूवी-300 को थोड़ी-बहुत टक्कर दे सकती है।

    यह भी पढ़ें : जगुआर ने ऑटो एक्सपो में दिखाई एसयूवी एफ-पेस

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p>&nbsp;</p> <p class="western" lang="en-GB">Since his early days, Abhijeet Singh has always been considered a mentalist for speed. He reserves a nice sounding engine as a symphony orchestra. Recognised as a bit left field thinker, he states that all iconic vehicles on the planet, apart from their engines and designs, had a soulful character contributing to their greatness. Having driven cars from Lamborghinis to Nanos to even tractors, Abhijeet believes all vehicles have a character that forms an integral part of our lives, &lsquo;imagine where mankind could have reached without cars&rsquo;. Being a critic, his knowledge and skill extend both on four-wheels and two-wheels. Art experts around the globe argue that cars can never be art, but Abhijeet begs to differ. Also an avid photographer, he mentions that through the lens of an artist, cars are one of the most beautiful subjects. Both an engineer and MBA, he holds a keen eye for the product as well as corporate proficiency of the automobile industry.</p>और देखें

    डैटसन गो क्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    rambabu prajapat
    Feb 7, 2017, 10:50:18 AM

    hiiii

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है